Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल तोड़कर बैंक अकाउंट भी खाली कर रहे है स्कैमर्स, ये है नया मायाजाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 14, 2023
in जुर्म, राष्ट्रीय
A A
Romance Scam
23
SHARES
762
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : सच्चे प्यार की तमाश में लोग कहां-कहां नहीं भटकते हैं. सोशल मीडिया के जमाने में ये भटकन लोगों को स्कैम तक लेकर जा रही है. कभी सोशल मीडिया पर तो कभी डेटिंग्स ऐप्स या मैट्रिमोनियल साइट्स पर, लोग तमाम ऑनलाइन प्लेस पर अपने लिए परफेक्ट पार्टनर खोजते हैं.

लोगों की इस भटकन का फायदा स्कैमर्स उठा रहे हैं. ये तो हम सभी जानते हैं कि लोगों को ठगने के लिए स्कैमर्स नए-नए तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. कभी लाइफ फॉर मनी के नाम पर, तो कभी कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव बनकर. अब स्कैमर्स ने लोगों को ठगने का नया तरीका खोजा है, जिसमें वे परफेक्ट पार्टनर बन रहे हैं.

इन्हें भी पढ़े

पेट्रोल उत्पाद

संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप

June 30, 2026
Modi Government

मॉनसून सत्र से पहले नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल संभव नहीं, समझिए कारण

June 30, 2026
dhiraj seth

‘टैंक अधिकारी’ के हाथों में भारतीय सेना की बागडोर, रेगिस्तान से लेकर पहाड़ तक अभियानों का है अनुभव 

June 30, 2026
general dhiraj seth

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए प्रमुख, संभाली देश के 31वें आर्मी चीफ की कमान

June 30, 2026
Load More

हाल में ही ऐसे एक मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें एक महिला स्कैम का शिकार हुईं. सही वक्त पर उन्हें इस स्कैम का अंदाजा लग गया और उनके बैंक अकाउंट्स से 98 हजार रुपये ही कटे. इस तरह के स्कैम को Romance Scam नाम दिया गया है, जिसमें स्कैमर्स दिल भी तोड़ते हैं और बैंक अकाउंट भी खाली कर जाते हैं.

क्या होता है Romance Scam?

इसे आसान भाषा में समझते हैं. इस तरह के स्कैम में फ्रॉड्स यूजर का विश्वास जीतते हैं और ऐसा दिखावा करते हैं कि वे उसके प्यार में हैं. इसमें टार्गेट को लंबे समय तक फंसाया जाता है. इसकी शुरुआत ज्यादातर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स या फिर किसी डेटिंग ऐप से होती है. यहां स्कैमर्स अपनी फेक प्रोफाइल क्रिएट करते हैं.

वे आकर्षक पिक्चर लगाते हैं, जिससे लोगों का ध्यान उन पर जाए. फिर वे ऐसे लोगों को तलाशते हैं, जो सिंगल होते हैं और पार्टन की तलाश में होते हैं. उनसे कनेक्शन स्टैब्लिश करने के बाद वे यूजर का विश्वास जीतने के लिए पूरी कोशिश करते हैं. इसके बाद जब कोई यूजर उनके जाल में फंस जाता है, तो उसके साथ स्कैम करते हैं.

डेटिंग ऐप के जरिए लगा दिया एक लाख का चूना

इस तरह के फ्रॉड में स्कैमर्स काफी टाइम इन्वेस्ट करते हैं. वे यूजर को स्पेशल फील कराने की तमाम कोशिशें करते हैं. कुछ वक्त के बाद वे खुद को किसी मुसीबत में बताते हैं. इससे निकलने के लिए उन्हें कुछ पैसों की जरूरत होती है. वे आपसे पैसे मांगेंगे. हो सकता है शुरुआत में एक दो बार वे छोटी मदद लें और पैसे वापस कर दें.

जब आपको उन पर पूरी तरह विश्वास हो जाए, तो वे आपसे एक बड़ा अमाउंट मांग सकते हैं और फिर उस वे आपको कभी नहीं मिलेंगे. जब तक आपको इस बात का एहसास होगा कि आप स्कैम का शिकार हुए हैं, तब तक देर हो चुकी होगी. ये भी हो सकता है कि वे आपसे अलग-अलग मौकों पर छोटे-छोटे अमाउंट लेकर स्कैम करें.

कैसे बच सकते हैं आप?

ऑनलाइन मार्केट में बचने का कोई सटीक तरीका नहीं है. आप सावधान रहकर ही खुद को सिर्फ सुरक्षित रख सकते हैं. सबसे पहले आपको ऑनलाइन मिलने वाले किसी भी शख्स पर आसानी से भरोसा नहीं करना चाहिए. किसी भी प्रोफाइल की तस्वीर को आप गूगल पर रिवर्स सर्च कर सकते हैं, जिससे आपको उस तस्वीर की सच्चाई पता चलेगी.

जब तक आप किसी से मिले ना हों, तब तक उसे पैसे ना भेजें. अपने ऑनलाइन एक्सपीरियंस के बारे में दोस्तों और परिजनों से भी बात करें, ताकि आपको पता चल सके किसी के साथ ऐसा ही कोई स्कैम तो नहीं हुआ है. अगर आपको लगता है कि आप किसी स्कैमर से बात कर रहे हैं, तो उसकी प्रोफाइल को रिपोर्ट कर सकते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सन् बाईस ने बहुत बिगाड़ा!

July 4, 2022
WCL

वेकोलि के एक दिवसीय दौरे पर कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल 

June 9, 2023
CM Dhami

सीएम धामी ने किया 9 हैल्थ एटीएम तथा 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकापर्ण

April 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप
  • mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस
  • 30 जून को पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, चेक करें अपने शहर का भाव

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.