Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल्ली के पॉश इलाके में कैसे चल रहा था फर्जी इलाज वाला रैकेट, झोलाछाप डॉक्टरों की फ़ौज गिरफ्तार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 17, 2023
in जुर्म, दिल्ली
A A
झोलाछाप डॉक्टर
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है क्योंकि वो डॉक्टर ही हैं जो मरीजों को मौत के मुंह से बाहर लाते हैं और उन्हें नई जिंदगी देते हैं। लेकिन इसके पीछे कोई चमत्कार नहीं बल्कि सालों की उनकी मेहनत होती है। सालों की कड़ी मेहनत और डॉक्टर की डिग्री हासिल करने के बाद वो इस काबिल बनते हैं। लेकिन कुछ लोग  इसमें भी फर्जीवाड़ा करने से बाज नहीं आते। हांल ही में दिल्ली पुलिस ने ऐसे ही कुछ झौलाछाप डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है।

ये गिरफ्तारी दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश से हुई है। दरअसल यहां एक क्लिनिक में सर्जरी के बाद 44 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।  इनमें दो डॉक्टर भी शामिल हैं जो बिना डिग्री के मरीजों की सर्जरी कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए लोग ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 में मेडिकल सेंटर चला रहे थे। वहीं गिरफ्तारी के बाद जांच में कई खुलासे हुए हैं।

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली नगर निगम

वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय

October 6, 2026
Delhi University

DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

October 4, 2026
Pink Saheli Smart Card

क्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर?

October 4, 2026
garbage mountain

CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा

October 3, 2026
Load More

अब तक 9 मरीजों की मौत

जांच में सामने आया है कि अग्रवाल मेडिकल सेंटर के निदेशक डॉ. नीरज अग्रवाल, उनकी पत्नी पूजा और मेडिकल सेंटर के खिलाफ दिल्ली मेडिकल काउंसिल में नौ शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें इलाज में लापरवाही के चलते अब तक नौ मरीजों की मौत हो चुकी है।

पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि 27 अक्तूबर को ईस्ट ऑफ कैलाश-एक स्थित गढ़ी गांव निवासी 44 वर्षीय मरीज जय नारायण के भाई ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने भाई को पित्ताशय की पथरी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, मगर ऑपरेशन के बाद उनकी मौत हो गई। भाई ने जब डॉक्टरों से मरीज की मौत का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा था, लेकिन उसके बाद हार्ट अटैक आने से जय नारायण की मौत हो गई।

मेडिकल बोर्ड के चार डॉक्टर निरीक्षण करने पहुंचे

पीड़ित की शिकायत पर 1 नवंबर को मेडिकल बोर्ड के चार डॉक्टर जब अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां कई कमियां मिलीं। छानबीन में पता चला कि अग्रवाल मेडिकल सेंटर के निदेशक डॉ. नीरज अग्रवाल मरीजों के इलाज और सर्जरी से संबंधित फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। इसके बाद मरीजों को सौंप देते थे।

लाइसेंस रद्द कराने के लिए काउंसिल को पत्र लिखा

पुलिस उपायुक्त ने अग्रवाल मेडिकल सेंटर का लाइसेंस रद्द कराने के लिए दिल्ली मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि साल 2016 से अब तक के सात सालों में कुल नौ मरीजों की जान मेडिकल सेंटर की लापरवाही के चलते गई है। मई 2022 में भी आरोपी डॉ. नीरज अग्रवाल और उनके पिता डॉ. डीसी अग्रवाल को नोटिस जारी किया गया।

प्रसिद्ध सर्जन के नाम पर खुद ही सर्जरी कर दी

10 अक्तूबर को संगम विहार निवासी मृतक असगर अली की पत्नी ने भी इस अस्पताल के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि डॉ. नीरज अग्रवाल ने महिला को बताया कि उनके पति की सर्जरी प्रसिद्ध सर्जन डॉ. जसप्रीत सिंह करेंगे, लेकिन बाद में डॉ. महेंद्र सिंह आदि ने की।

अपने नाम से सर्जरी के फर्जी कागजात बनाए

जांच में पता चला कि सर्जरी के वक्त डॉ. जसप्रीत सिंह ऑपरेशन थियेटर में मौजूद नहीं थे, इसके बावजूद उन्होंने अपने नाम से असगर अली की सर्जरी करने के फर्जी कागजात बनाए।

घर से प्रतिबंधित दवाइयां और इंजेक्शन बरामद

डॉ. नीरज अग्रवाल के घर की जांच में पुलिस को डॉक्टरों द्वारा हस्ताक्षरित 414 प्रिस्क्रिप्शन स्लिप, कई प्रतिबंधित दवाइयां और इंजेक्शन, सर्जिकल ब्लेड्स, 47 चेकबुक, 54 एटीएम कार्ड, पोस्ट ऑफिस की कई पासबुक और छह पीओएस टर्मिनल क्रेडिट कार्ड मशीन इत्यादि बरामद हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india eonomic

भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त की हैं असाधारण उपलब्धियां!

February 13, 2025
Kedarnath

भारत का आध्यात्मिक पुनरुत्थान: पीएम मोदी द्वारा समृद्ध विरासत का संरक्षण

February 25, 2024
Arvind Kejriwal

स्वच्छता पर फेल नजर आए केजरीवाल, क्या हैं दिल्ली के अस्पतालों का हाल?

November 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.