Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

फार्म हाउस में फर्जी कॉल सेंटर खोलकर बड़ा खेल, 150 लड़के-लड़कियां पकड़े गए

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 23, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
लड़के-लड़कियां
20
SHARES
678
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नोएडा : नोएडा के फ्लैट और फार्म हाउस में फर्जी कॉल सेंटर खोलकर ठग अमेरिका, कनाडा और यूरोप में बैठे लोगों से ठगी कर रहे हैं। पुलिस पिछले छह महीने में फ्लैट और फार्म हाउस में चल रहे 10 फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर चुकी है। उनके खिलाफ विदेशी एजेंसियों ने शिकायत की थी।

पुलिस की नजरों से बचने के लिए जालसाज शहर के फार्म हाउस और सोसाइटी के फ्लैट में भी बड़े स्तर पर फर्जी कॉल सेंटर खोल कर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पिछले छह महीने में पुलिस ने 10 से अधिक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया। आरोपियों ने मकान मलिक से रहने के लिए रेंट पर फ्लैट लिए और उसके अंदर पूरा कॉल सेंटर चलाने लगे। इसी प्रकार से चल रहे एक कॉल सेंटर का खुलासा एसटीएफ की टीम ने शनिवार को किया था। यह कॉल सेंटर महागुन मायवुड सोसाइटी के फ्लैट में चल रहा था। इसके साथ ही 17 नवंबर को पुलिस ने सेक्टर-2 के एक मकान में चल रहे कॉल सेंटर का खुलासा किया था। जालसाजों ने मकान को रहने के लिए किराये पर लिया था।

इन्हें भी पढ़े

Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
Load More

शहर में सक्रिय ठग अमेरिका, कनाडा और यूरोप में बैठे लोगों को बीमा पॉलिसी और हेल्थ पॉलिसी, बैंकिंग सुविधा दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। इसके लिए जालसाज इंटरनेट कॉलिंग, ई-मेल ब्लॉस्टिंग, एसएमएस ब्लॉस्टिंग की तकनीकी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसको लेकर लगातार एसटीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को विदेशी जांच एजेंसियों की तरफ से शिकायत मिल रही हैं। पुलिस ने इस महीने अमेरिकी लोगों से ठगी करने वाले तीन कॉल सेंटरों का खुलासा किया है। ठगी के मामलों की जांच करने के लिए अक्तूबर 2018 में अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई और कनाडा पुलिस नोएडा आ चुकी है। साइबर ठगी के मामले बढ़े गौतमबुद्ध नगर में साइबर ठगी रोजाना आठ से 10 मामले दर्ज हो रहे हैं। अधिकतर मामलों में लिंक भेजकर और मोबाइल हैक कर पीड़ित के खाते से रुपये निकाले जा रहे हैं।

पकड़े जा चुके 150 लड़के-लड़कियां

युवक-युवतियों को नौकरी के नाम पर फंसा रहे फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले जालसाज कॉलेज से पासआउट होने वाले युवक और युवतियों को एजेटों के जरिए नामी कंपनियों में नौकरी दिलाने की बात करके लाते हैं। आरोपी उनको रुपये का लालच देकर ठगी के धंधे में उतार देते हैं। पुलिस ने एक साल में इन कॉल सेंटर से 150 से अधिक युवक-युवतियों को पकड़ा।

पहले भी हुई सख्ती

  • 19 नवंबर 2023 नोएडा एसटीएफ और पुलिस ने सेक्टर-3 में छापा मारकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • 18 नवंबर 2023 एसटीएफ ने ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड सोसाइटी के फ्लैट में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • 16 नवंबर 2023 फेज-1 पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों को हेल्थ एंश्योरेंस पॉलिसी देने का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया। पुलिस ने गिरोह में शामिल 14 लोगों को गिरफ्तार किया।
  • 11 नवंबर 2023 पुलिस ने ऑनलाइन तकनीकी सहायता देने का झांसा देकर अमेरिका और कनाडा के नागरिकों से ठगी करने वाले गिरोह के सात आरोपियों को फार्म हाउस से दबोचा।
  • 24 अगस्त 2023 पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर 84 आरोपियों को पकड़ा।

पांच साल में ढाई हजार पर कार्रवाई

नोएडा पुलिस ने पिछले पांच साल में शहर में चल रहे 260 फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया। इसके बावजूद नोएडा फर्जी कॉल सेंटर का हब बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक यहां पर दो हजार के करीब फर्जी कॉल सेंटर हैं, जो रोजाना देश और दुनिया में बैठे लोगों के साथ साइबर फिशिंग के जरिए करोड़ों की ठगी कर रहे हैं। झारखंड का जामताड़ा साइबर ठगी का एक बड़ा और बहुचर्चित केंद्र है। यहां से ठग देशभर के लोगों को शिकार बनाते हैं। अब ऐसा ही हाल नोएडा का हो गया है। यहां सक्रिय ठग देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेश में बैठे लोगों से अलग-अलग तरीकों से जालसाजी कर रहे हैं।

सत्यापन अभियान चलाने की तैयारी

अपर पुलिस आयुक्त कानून और व्यवस्था आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार फर्जी कॉल सेंटर पर कार्रवाई कर रही है। इसके लिए पुलिस और इंटेलिजेंस की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस की टीमें जल्द ही अभियान चलाकर शहर में चल रहे कॉल सेंटरों का सत्यापन करेंगी। इसके साथ ही पहले से पकड़े गए आरोपियों पर गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कर्रवाई की जा रही है।

जालसाजी से बचने के लिए ये सावधानी बरतें

  1. एटीएम या बैंक अकाउंट से जुड़ी डिटेल किसी से शेयर न करें।
  2. अपना एटीएम कार्ड किसी को न दें, लॉटरी के लालच में न फंसें।
  3. फाइनेंस से संबंधित कोई सूचना फोन या ई-मेल पर न दें।
  4. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अजनबी से दोस्ती न करें।
  5. दूसरे देश के किसी भी नंबर से अंजान फोन आए तो न उठाएं।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

असली भारत गांव में बसता है : सतीश मुखिया

January 19, 2024

जंतर मंतर से उठी उत्तराखंड को संविधान की पांचवीं अधिसूची मे शामिल करने की मांग

February 9, 2024
AAP' Vs BJP

कैसे केजरीवाल ने गुजरात चुनावों को ‘आप’ बनाम भाजपा में बदला?, जानें

September 25, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.