Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

पीएम मोदी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के किए दर्शन और पूजन, बोले- मथुरा के कण-कण में समाए हैं श्रीकृष्ण 

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 24, 2023
in राज्य, विशेष
A A
PM Modi
17
SHARES
573
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार कण्डारी


मथुरा। मथुरा रेलवे ग्राउंड में चल रहे ब्रजरज उत्सव 2023 में शिरकत करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीएम योगी आदित्यनाथ ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यहां पर पीएम मोदी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर प्रांगण में मौजूद सभी चार मंदिरों के दर्शन कर पूजन किया। सबसे पहले उन्होंने प्राचीन आदिकेशव भगवान का दर्शन पूजन किया। इसके बाद पीएम ने योगमाया मंदिर में मां योगमाया के दर्शन किए। फिर गर्भगृह में श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजन किया। इसके बाद भागवत भवन में पीएम मोदी ने दर्शन पूजन किया। इस दौरान तीन पंडितों ने उनकी पूजा संपन्न कराई। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के सचिव ने एक तस्वीर पीएम मोदी को भेंट की। दर्शन पूजन के बाद पीएम मोदी का काफिला ब्रजरज उत्सव के लिए रवाना हो गए।

इन्हें भी पढ़े

ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
india export

भारत को डराया नहीं जा सकता, यह नया भारत है!

September 22, 2026
Pitru Paksha

‘यह सनातन और वैदिक परंपरा अपमान’, गयाजी में ऑनलाइन पिंडदान के विरोध में पुरोहित

September 20, 2026
CM Dhami

बदरीनाथ में सीएम धामी, देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल, चांचणी पर थिरके

September 20, 2026
Load More

मथुरा के रेलवे मैदान में चल रहे ब्रजरज उत्सव में शिरकत करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीएम योगी आदित्यनाथ ने गर्मजोशी के स्वागत अभिनंदन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश के 142 करोड़ की आबादी ने एक नए भारत का दर्शन किया है। नए भारत का वैश्विक मंच पर सम्मान बढ़ा है। आज दुनिया में आप कहीं भी जाते हैं तो पूरी दुनिया पलक पावड़े बिछा करके आपका अभिनंदन करती है। ऐसे में 142 करोड़ का भारत अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। उनके 9.5 वर्षों में देश की हर समस्या के समाधान को एक मार्ग दिखा करके उसे समाधान तक पहुंचाया गया है। भारत के सर्वांगीण विकास की कार्य योजना 9.5 वर्षों के अंदर बनाना और उसका प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन भी पीएम नेतृत्व में हुआ है। आज भारत एक नए रूप में विकसित भारत की रूपरेखा दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है।

सीएम योगी ने कहा कि यह एक भारत है और श्रेष्ठ भारत भी है। जो विकास भी करता है और गरीब कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू भी करता है। यह नया भारत अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति भी करता है और उनके पुनरुद्धार की कार्य योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से बढ़ा करके आने वाली पीढ़ी के लिए नई प्रेरणा भी प्रस्तुत करता है। काशी विश्वनाथ धाम आपके नेतृत्व में बन करके आज पूरे देश और दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। उत्तराखंड का केदारपुरी एक नए गौरव की अनुभूति करा रहा है। वहीं महाकाल का महालोक हो या फिर हमारी ये ब्रज भूमि। ब्रज भूमि में आपके  मार्ग दर्शन और नेतृत्व में मथुरा वृंदावन को नगर निगम का दर्जा देना रहा हो या फिर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से यहां के सभी सात तीर्थों को विकसित करके एक नई कार्य योजना के साथ आगे बढ़ाना। मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, नंदगांव, गोवर्धन इन सभी को व्यवस्थित रूप से यहां की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए उसके विकास के कार्यक्रम को अभियान चलाकर आगे बढ़ाया गया। अपितु वृंदावन क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रख करके बुनियादी सुविधाओं का विस्तार भी यहां पर करने का प्रयास हुआ है।

सीएम योगी ने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों की देन योग को पीएम मोदी ने दुनिया के 190 देशों तक पहुंचाया है। आज योग से दुनिया लाभान्वित हो रही है। पीएम मोदी ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई। कुंभ को वैश्विक मान्यता दिलवाई है और अब मथुरा, वृंदावन और यहां के सभी तीर्थ नौ वर्षों से लाभान्वित हो करके इस अभियान का हिस्सा बने हैं। वहीं अयोध्या में हर व्यक्ति जान रहा है, जो कभी नहीं हो सकता है, वो भी पीएम मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी को होने जा रहा है।

संत मीराबाई भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त थी और मेवाड़ की रानी भी थी। वो संत रविदास जी की शिष्या भी थी। वह समता और ममता का प्रतीक भी हैं। वहीं सीएम योगी ने पीएम मोदी को विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश सरकार आपके नेतृत्व में न केवल विकास की बल्कि विरासत की इस परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करेगी।

ब्रज रज उत्सव में शिरकत करने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने संत मीराबाई की 525 वीं जन्मोत्सव के अवसर पर संयुक्त रूप से मीराबाई पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी किया।

मीराबाई पर डाक टिकट जारी करने के बाद केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा संत मीराबाई पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। वहीं ब्रज रज उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मीराबाई नृत्य नाटिका में मीरा के कृष्ण प्रेम के विरह को नृत्य से उकेरा। सांसद की नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
indus water treaty

सिंधु जल संधि स्थागित करने से पाकिस्तान में क्या असर पड़ेगा?

April 24, 2025
Pay UPI

आखिर कैसे निपटें UPI ट्रांजैक्शन फेल होने की समस्या से!

March 3, 2023
Mayawati

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर मायावती ने जताई चिंता, राजनीतिकरण से बचने की दी सलाह !

June 30, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.