Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

छत्तीसगढ़ के ‘महादेव’ ने क्यों हिमाचल प्रदेश की सियासत में मचाई हलचल?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 7, 2023
in राज्य
A A
mahadev app
19
SHARES
621
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला: 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त का असर दूसरे राज्यों की राजनीति पर भी पड़ रहा है. हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और प्रदेश की कांग्रेस सरकार के बीच तल्खी बढ़ गई है. दरअसल हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के उस आरोप पर पलटवार किया है, जिसमें जयराम ठाकुर ने कहा था कि पिछले साल हिमाचल प्रदे में हुए चुनाव में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हुए महादेव ऐप घोटाले के पैसों का इस्तेमाल किया था.

बीजेपी नेता जयराम ठाकुर के इस आरोप का जवाब देते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नेता को इस तरह के आधारहीन बयान देना शोभा नहीं देता है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ है तो बीजेपी इसकी जांच करा ले क्यों कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) दोनों ही दोनों केंद्र सरकार के अधीन हैं और केंद्र में तो बीजेपी की सरकार है.

इन्हें भी पढ़े

राशन कार्ड

उत्तराखंड में अमीर खा रहे थे गरीबों का राशन, जांच में हुआ खुलासा

August 20, 2026
cm Dhami

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाते हुए विकास को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : CM धामी

August 20, 2026
हर्बल आर्ट म्यूज़ियम

हरिद्वार में बना दुनिया का अनोखा हर्बल आर्ट म्यूज़ियम, 65 हजार से ज्यादा दुर्लभ वनस्पति कलाकृतियां

August 19, 2026
पान मसाला

भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?

August 18, 2026
Load More

‘बेगानी शादी में नाच रहे हैं जयराम ठाकुर’

इसके साथ ही मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ये भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में साल 2022 में चुनाव हुए थे, जहां से राज्य की जनता ने बीजेपी को बेदखल कर दिया था. ऐसे में जयराम ठाकुर को ये इस पर विचार करना चाहिए कि आखिर उनकी पार्टी को राज्य की सत्ता से बाहर क्यों हुई थी. उन्हें पहले अपने प्रदेश के नतीजे पर गौर करना चाहिए. मंत्री ने कहा कि दूसरे राज्यों की जीत में जयराम ठाकुर खुश हो रहे हैं, बेगानी शादी में वो नाच रहे हैं. परिणाम कहीं और आए हैं नाटी यहां लगा रहे हैं. मंत्री ने तंज भरे लहजे में कहा कि यूं ही जयराम ठाकुर को नाटी किंग नहीं कहा जाता है, उन्हें जहां मौका मिलता है वो हर जगह नाटी लगाने लग जाते हैं.

‘आपदा के समय राजनीतिक कर रही थी बीजेपी’ मंत्री विक्रमादित्य यहीं नहीं रुके उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि जब राज्य में आपदा आई थी उस समय बीजेपी ने प्रदेश सरकार की कोई मदद नहीं की थी न ही सरकार का साथ दिया था. उन्होंने कहा कि आपदा के समय भी बीजेपी राजनीति कर रही थी. मंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर को ऐसे तथ्यहीन बयानबाजी से बचकर अपने पद की गरिमा बनाए रखना चाहिए.

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर लगाया था आरोप

आपको बता दें कि जयराम ठाकुर ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद महादेव ऐप घोटाले को लेकर भूपेश बघेल पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि ऐसे आरोप हैं कि भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के अभियान में महादेव ऐप घोटाले के जरिए से प्राप्त धन का इस्तेमाल किया ता. उन्होंने कहा था कि जांच की जा रही है जिसके बाद सच्चाई सामने आ जाएगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Field Marshal

60 साल बिना फील्ड मार्शल के कैसे चला मुल्क, क्या है मार्शल बनाने का मकसद !

May 27, 2025
Kejriwal sisodiya

MCD में AAP की जीत, अब इन चुनौतियों से होगा सामना!

December 7, 2022
pm modi

12 वर्षों का नेतृत्व, PM मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री

June 10, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
  • WhatsApp पर PAN और Aadhaar शेयर करने वाले सावधान, आपकी एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी
  • छात्र आंदोलन के बाद बीजेपी ने बदली रणनीति! ‘एक दिन, एक यूनिवर्सिटी’ दौरे का बना प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.