Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

अमीर बनाने का वादा और खूब लालच, टेलीग्राम पर चीन वाले चला रहे ठगी का रैकेट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 27, 2024
in जुर्म, राष्ट्रीय
A A
Telegram
23
SHARES
752
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : लोग जल्द से जल्द अमीर बनने की चाहत में आए दिन ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते हैं। साइबर अपराधी ऐसे लोगों को ढूंढ़ते रहते हैं जो घर बैठे करोड़पति बनने का ख्वाब देख रहे हों। राजधानी दिल्ली में एक ऐसे ही बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस का आरोप है कि इस रैकेट को चलाने वाले चीन के नागरिक हैं जो विदेशों में बैठकर भारत के लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि यह गैंग दिल्ली और यूपी के लोगों को अपना टारगेट बना रहा है। टेलीग्राम ऐप के माध्यम से ठगी करने के आरोप में पुलिस ने अब तक चार लोगों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान हरीश कुमार, विपुल शर्मा, शिव प्रताप और ओम प्रकाश उर्फ मोनू के रूप में हुई। पुलिस ने 60 लाख रुपए से अधिक की ठगी का खुलासा किया है।

इन्हें भी पढ़े

interest rates

भारत में ब्याज दरों में बढ़ौतरी का चक्र प्रारम्भ!

October 8, 2026
खाद्य पदार्थों

खाद्य पदार्थों के उपभोग में पूरे विश्व को आज भारत जैसे संयम की आवश्यकता है!

October 8, 2026
PM Modi

‘आज मैं जो कुछ हूं…’, पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट

October 7, 2026
fastag annual

NHAI फ्री में दे रहा 1000 रुपए का FASTag रिचार्ज, कैसे करे क्लेम?

October 7, 2026
Load More

टेलीग्राम पर आया लड़की का मैसेज

दरअसल, दिल्ली के रहने वाले आशीष कुमार तोमर ने पिछले साल पुलिस से साइबर ठगी की शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 9 अगस्त, 2023 को उनके टेलीग्राम पर एक लड़की का मैसेज आया था। लड़की ने अपना नाम अनिताई और खुद को कैरियर बिल्डर लिमिटेड की कर्मचारी बताया था। लड़की ने आशीष को अमीर बनने का एक ऑफर दिया। उसने उसे गूगल पर रेस्टोरेंट की रेटिंग करने को कहा और बदले में उसे पैसा देने का वादा किया। आशीष उसकी बातों में आ गया और ऑफर स्वीकार कर लिया।

पहले लालच फिर ठगी

जालसाजों ने आशीष को पहले कुछ रेस्टोरेंट का रेटिंग करने को कहा। इसके बदले उसे कुछ पैसे भी दिए गए। फिर उसे 1,300 रुपए और पाने के लिए 1,000 रुपए भेजने के लिए कहा गया। आशीष के ऐसा करने पर उसे ‘टास्क फोर्स G305388’ नाम के एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया।

नए ग्रुप में ऐड करने के बाद जालसाजों ने आशीष को एक बड़ी राशि भेजने को कहा। बदले में उसे मोटी रकम देने का वादा भी किया गया। अच्छे रिटर्न की लालच में आकर पीड़ित ने 23,260 रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन उसे कुछ समय बाद महसूस हो गया कि उसके साथ ठगी हो रही है। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तब जालसाजों ने कहा कि और पैसे ट्रांसफर कर के ही वो सारे पैसे निकाल सकेगा।

ऐप पर ठगी का खेल

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू किया और यह पता चला कि ठगी के पैसों को हरीश नाम के एक शख्स के बैंक अकाउंट में भेजा गया था। पुलिस ने हरीश को गिरफ्तार किया और उसने पूछताछ में बताया कि उसने अपना खाता पांच फीसदी कमीशन पर विपुल नाम के शख्स को बेचा था। पुलिस ने फिर विपुल को पकड़ा। विपुल ने पुलिस को बताया कि वो कई टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ा हुआ है जहां जालसाजों को बैंक खाता उपलब्ध कराया जाता है।

बेचे जाते थे बैंक अकाउंट

गिरफ्तारी के बाद विपुल ने खुलासा करते हुए बताया कि वो टेलीग्राम ऐप पर ओम प्रकाश नाम के एक शख्स के संपर्क में आया था। ओम प्रकाश कई ग्रुप में एक्टिव था, जहां लोगों के बैंक अकाउंट खरीदे और बेचे जाते थे।

चीन से जुड़े हैं तार

विपुल से यह इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने ओम प्रकाश और शिव नाम के दो और आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह पूरा रैकेट अमित नाम का एक शख्स चला रहा है। पुलिस का आरोप है कि अमित चीन के कुछ लोगों के लिए काम करता है जो विदेश से ठगी का यह रैकेट चला रहे हैं। अमित चीनी जालसाजों को बैंक खाते उपलब्ध कराता है। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को पकड़ लिया है लेकिन अमित का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कुशल भारतीय युवाओं के लिए अन्य देशों में भी उपलब्ध हो रहे हैं रोजगार के अवसर

December 27, 2025
Indian AI

देसी भाषाओं और संस्कृति का ज्ञान रखेगा ‘भारतीय एआई’

December 20, 2023
Chhatrapati Shivaji Maharaj

छत्रपति शिवाजी महाराज अनुभूति संग्रहालय के माध्यम से इतिहास का दर्शन

June 18, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड : CM धामी
  • भारत में ब्याज दरों में बढ़ौतरी का चक्र प्रारम्भ!
  • खाद्य पदार्थों के उपभोग में पूरे विश्व को आज भारत जैसे संयम की आवश्यकता है!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.