Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

CM सोरेन मामले में ED अफसरों की बढ़ गईं मुश्किलें!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 31, 2024
in जुर्म, राज्य
A A
CM Soren
17
SHARES
568
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रांची : प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के खिलाफ झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने एससी\एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है। सीएम के द्वारा आवेदन की कॉपी रांची के एसएसटी-एसी थाने में भेज दी गयी है। सीएम ने आरोप लगाया कि वो आदिवासी समाज से आते हैं और दिल्ली में उन्हें ईडी द्वारा प्रताड़ित किया गया। रांची पुलिस के बयान के अनुसार, ‘झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की ओर से ईडी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की शिकायत भेजी गई है।धुर्वा थाने में शिकायत मिली है।’

वहीं, इसपर झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने निशाना साधा है। उन्होंने अपने ऑफिसियल एक्स पर लिखा, ‘चोरों की संरक्षक सरकार का एक और कारनामा।।मोहल्लों गलियों के साथ साथ मुख्य सड़कों में भी चोरों का ही बोलबाला है। पिछले 2 महीने में घरों एवं दुकानों को लूटकर चोरों ने लगभग 70 लाख की अपार जनसंपत्ति अर्जित की। राज्यपोषित चोरों एवं डकैतों की वजह से पूरे प्रदेश में असुरक्षा का माहौल है,लोग घर से बाहर निकलना तो दूर, अपने जेहन में व्याप्त डर से भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत जी ऐसे चोरों एवं अपराधियों का आदर्श बनने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आखिर चोरों एवं डकैतों की मनमानी कब तक चलेगी? कब तक जनता को डर के साए में रहने को मजबूर किया जाएगा?’

इन्हें भी पढ़े

Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
pm modi

PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

March 26, 2026
Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Load More

मालूम हो कि ईडी अधिकारियों ने भारी सुरक्षा घेरे के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में बुधवार को उनके आवास पर पूछताछ शुरू की। सोरेन (48) सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं, इससे पहले उनसे 20 जनवरी को इसी मामले में पूछताछ की गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि उस दिन पूछताछ पूरी नहीं हो पाई थी। उस दिन सोरेन से सात घंटे से अधिक वक्त तक पूछताछ की गई थी।

ईडी के अधिकारियों ने कहा कि झारखंड में ‘माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व को गैर कानूनी तरीके से बदलने के एक बड़े रैकेट’ की जांच के तहत सोरेन से पूछताछ की जा रही है। मुख्यमंत्री से ईडी की पूछताछ शुरू किये जाने से पहले, सुबह ही झामुमो नीत गठबंधन के विधायक यहां उनके आवास पर पहुंच गए। स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कहा कि सोरेन जांच में सहयोग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का यह कर्तव्य है कि वे इस प्रकार की जांच ”ठीक ढंग” से करें।

राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि सभी विधायक मुख्यमंत्री के साथ हैं। इस बीच सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में झामुमो समर्थकों ने पास के मोरहाबादी मैदान और कुछ अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ”केन्द्र के निर्देश पर ईडी हमारे मुख्यमंत्री को जानबूझ कर परेशान कर रही है… हम पूरे राज्य की आर्थिक नाकेबंदी करेंगे। रांची के मुख्य स्थानों तथा मुख्यमंत्री आवास के सौ मीटर के दायरे में सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

चुनाव से पहले नीतीश कुर्सी छोड़ेंगे या नहीं?

December 17, 2022
Anti corruption

भ्रष्ट अधिकारियों का आरामगाह बनता बृज, एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

May 31, 2025
arrest

मुद्दा : जेल में भी जिंदगी से जद्दोजहद

April 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण
  • होर्मुज स्‍ट्रेट खुलवाने को भारत और फ्रांस आए एक साथ, मानेगा ईरान?
  • पश्चिम एशिया संकट के बीच फुल एक्शन में केंद्र सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.