Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

किस भयंकर कैंसर से अनजान हैं लोग, नहीं जानते नाम-लक्षण!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 4, 2024
in लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य
A A
cancer cell
16
SHARES
522
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

गॉलब्लैडर शरीर का एक जरूरी हिस्सा है, जो लिवर के ठीक नीचे होता है। आजकल गॉलब्लैडर कैंसर भी देखने को मिल रहे हैं। क्या वजह होती हैं इस थैली में कैंसर होने की और इससे कैसे बचा जा सकता है, इस बारे में हमने जानना चाहा कुछ चिकित्सकों से।

अगर पित्त की थैली में कैंसर सेल्स विकसित होने लगें, तो इसे पित्त की थैली का कैंसर कहा जाता है। गॉलब्लैडर नाशपाती के आकार का अंग है, जो पेट में ठीक लिवर के नीचे स्थित है। भोजन पचाने में इसका बड़ा योगदान होता है। पित्त की थैली का कैंसर कॉमन नहीं है। बावजूद, शुरुआती स्तर पर कैंसर का पता चल जाए, तो इस समस्या का इलाज संभव है। आइए गॉलब्लैडर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इन्हें भी पढ़े

drink ginger water

घर बैठे ऐसे करें अपने फेफड़ों को डिटॉक्स, रोज पिएं ये ड्रिंक

September 20, 2026
terminalia arjuna

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, सीने में दर्द से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद

September 16, 2026
इलायची

सिर्फ स्वाद नहीं, धन बढ़ाने में भी सहायक है इलायची; जानें उपाय

September 8, 2026
heart attack

हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

September 3, 2026
Load More

समय पर इलाज जरूरी

पित्ताशय का कैंसर तब होता है, जब स्वस्थ कोशिकाएं कैंसर कोशिकाएं बन जाती हैं जो बढ़ती हैं और नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं। पित्ताशय पित्त को स्टोर करता है, जो फैट को पचाने के लिए लिवर द्वारा बनाया गया एक तरल पदार्थ है। जब पेट और आंतों में भोजन टूट रहा होता है, तो पित्त पित्ताशय से सामान्य पित्त नली नामक ट्यूब के माध्यम से निकलता है, जो पित्ताशय और लिवर को छोटी आंत के पहले भाग से जोड़ता है।

एक्शन कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर केयर क्लिनिक के सीनियर ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. मनीष शर्मा कहते हैं कि जब कैंसर सेल्स गॉलब्लेडर के अंदर अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं, तो पित्त की थैली में कैंसर विकसित होता है। इन कोशिकाओं में बना ट्यूमर अन्य शारीरिक क्षेत्रों में भी फैल सकता है। इस बीमारी के बारे में ज्ञान और समझ की कमी इसे और भी घातक बना देती है।

सावधानी बरतना है जरूरी

इस कैंसर का पता चलना इतना आसान नहीं है, लेकिन सावधानी बरती जाए तो आप इस समस्या से बच सकते हैं। इस बारे में मेट्रो हॉस्पिटल में कैंसर एक्सपर्ट डॉ. सुधीर श्रीवास्तव कहते हैं कि गॉलब्लैडर के कैंसर का पता लगाना मुश्किल है क्योंकि प्रारंभिक अवस्था में लक्षण दिखाई नहीं देते हैं।

जब लक्षण प्रकट होते हैं, तो वे अधिक सामान्य स्थितियों के समान होते हैं, जैसे पित्त पथरी या पित्त नली में रुकावट आदि। इसके सामान्य लक्षणों में ऊपरी पेट में दर्द, त्वचा का पीला पड़ना, आंखों का सफेद भाग पीला होना, पेट में गांठें, वजन घटना, उल्टी, सूजन, बुखार आदि है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को इसका खतरा अधिक होता है।

पता लगाने का है ये तरीका

अगर किसी को गॉलब्लैडर कैंसर हो जाए तो कुछ तरीकों से इस समस्या का पता लगाया जा सकता है। मेडिकल में ऐसे कई टेस्ट मौजूद हैं। कैंसर की स्थिति को जांचने के लिए पहले पेट का अल्ट्रासाउंड किया जाता है। अल्ट्रासाउंड किसी ऐसे द्रव्यमान का पता लगाता है जो पित्ताशय का कैंसर हो सकता है, तो सीटी स्कैन या एमआरआई जैसी इमेजिंग प्रक्रियाओं पर जाना होता है। ऐसे में सबसे पहले जरूरी है कि आप किसी डॉक्टर से जरूर सलाह लें। उन्हीं के दिशा-निर्देश पर आप इससे संबंधित किसी भी टेस्ट को कराएं।

उपचार है जरूरी

डॉ. मनीष शर्मा कहते हैं कि पित्ताशय के कैंसर के हर मामले से बचना संभव नहीं है फिर भी स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर, वजन नियंत्रित करके और उन बीमारियों का इलाज करके जोखिम को कम किया जा सकता है जो पित्ताशय की पथरी बनने की संभावना को बढ़ाते हैं। प्रारंभिक अवस्था में पित्ताशय के कैंसर का उपचार शल्य चिकित्सा द्वारा किया जाता है।

दरअसल, पित्ताशय का कैंसर एक असामान्य बीमारी है, लेकिन यह पीड़ित लोगों पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है। शीघ्र पता लगाने और बेहतर परिणामों के लिए लक्षणों, जोखिम कारकों और उपचारों को समझना महत्वपूर्ण है। इस बीमारी से लड़ने और प्रभावित व्यक्तियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।

क्या है वजह

डॉक्टरों के अनुसार गॉलब्लैडर कैंसर का मुख्य कारण गलत खान-पान है। फास्ट फूड, जंक फूड, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ व दूषित पानी पीना है। इसकी दूसरी वजह जेनेटिक्स भी है। अगर परिवार में पहले से किसी को गॉलब्लेडर का कैंसर है, तो आगे की जनरेशन को होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसके अलावा, मोटापा भी गॉलब्लैडर में कैंसर होने की एक वजह बनता है।

अगर लंबे समय तक गॉलब्लैडर में पथरी रह जाती है, तो कैंसर का रूप ले सकती है। एक स्टडी के मुताबिक, वसायुक्त आहार, तेल-मसालों का ज्यादा प्रयोग व कोलेस्ट्राॅल बढ़ने से पथरी होती है, जो बाद में कैंसर का कारण बनती है। कुछ लोगों को यह गलतफहमी होती है कि किडनी की तरह गॉलब्लैडर में भी कैल्शियम और मिनरल्स के जमाव की वजह से स्टोन बनता है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। गॉलब्लैडर में कोलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा जमा होने पर यह समस्या होती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Pakistan

भारत का ऑपरेशन प्रचंड, पकिस्तान का होगा खंड-खंड !

May 1, 2025
Opposition's

क्या I.N.D.I.A. गठबंधन पर है बिखरने का संकट?

September 29, 2023
WCL

वेकोलि ने “प्रोजेक्ट संदीप” का शुभारंभ किया, रक्षा सेवाओं के लिए युवाओं को सशक्त बनाने की एक सीएसआर पहल

November 14, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.