Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल्ली शराब मामले में केजरीवाल समेत अब तक गिरफ्तार किए गए 16 लोग कौन हैं?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 22, 2024
in जुर्म, दिल्ली
A A
गिरफ्तार
13
SHARES
422
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी के रूप में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस दिल्ली शराब घोटाला में गिरफ्तारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. केजरीवाल से पहले इस मामले में दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. इस मामले में AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी जेल में हैं.

नवंबर 2021 में दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने नई आबकारी नीति का ऐलान किया. इस नीति के जरिए राजधानी में 32 जोन बनाए गए और हर जोन में 27 दुकानें खोले जाने की योजना थी. इस नीति के जरिए पूरी दिल्ली में 849 शराब की दुकानें खोली जानी थीं. साथ ही सभी सरकारी ठेकों को बंद कर इन दुकानों को प्राइवेट कर दिया गया. इसके पीछे सरकार का कहना था कि दिल्ली सरकार को 3500 करोड़ रुपए से अधिक का फायदा होगा.

इन्हें भी पढ़े

Jhandewala Devi Temple

सावन के तीसरे सोमवार झण्डेवाला देवी मंदिर में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक

August 17, 2026
CM Rekha Gupta

दिल्ली सरकार में जल्द लागू होगा ई-कैबिनेट सिस्टम, पेपरलेस होंगी मंत्रिमंडल की बैठकें

August 16, 2026
CM Rekha Gupta

स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं CM रेखा गुप्ता-‘केंद्र के सहयोग से मिल रहा दिल्ली को लाभ’

August 15, 2026
Red Fort

दुश्मनों से निपटने की तैयारी: लाल किले पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र

August 14, 2026
Load More

सितंबर 2022 से गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू
लेकिन इस नीति का विरोध भी शुरू हो गया. जुलाई 2022 में दिल्ली के मुख्य सचिव ने इस नई नीति के खिलाफ अनियमितता की जानकारी दी. फिर दिल्ली के उपराज्यपाल ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सीबीआई जांच की मांग कर डाली. जांच एजेंसियों की ओर से की जा रही जांच में गिरफ्तारी का सिलसिला सितंबर 2022 से ही शुरू हो गया.

सीबीआई ने सितंबर 2022 में आम आदमी पार्टी के संचार प्रमुख और शराब नीति के विजय नायर को गिरफ्तार किया. नायर केजरीवाल के बेहद करीबी बताए जाते हैं. वह एक इवेंट मैनेडमेंट कंपनी के सीईओ भी रहे हैं.

इसके बाद हैदराबाद के कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली की गिरफ्तारी हुई. 18 महीनों से हिरासत में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों उन्हें 5 हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है, साथ में उन्हें ईडी अधिकारियों के साथ संपर्क में बने रहने का निर्देश दिया है. इसके बाद में शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को भी गिरफ्तार कर लिया गया. वह देश के बड़े कारोबारियों में गिने जाते हैं. वह इंडो स्पिरिट कंपनी के डीजी है.

2023 में सबसे अधिक गिरफ्तारी
चर्चित शराब घोटाले में साउथ ग्रुप के अहम सदस्य पी सरथ चंद्रा भी सलाखों के पीछे भेजे गए. चंद्रा के साथ ही बिनोय बाबू भी कार्टेलाइजेशन एंड पर्नोड रिसर्ड ब्रैंड से जुड़े हुए थे. घोटाले में गिरफ्तार होने वाले अन्य आरोपी अमित अरोड़ा भी हैं. इन्हें मिडिलमैन कहा जाता है. ये सभी गिरफ्तारी 2022 में हुई थी.

साल 2023 में जांच एजेंसी ने शराब घोटाले मामले में अन्य आरोपियों गौतम मल्होत्रा, राघव मंगुटा, राजेश जोशी, अमन ढाल, अरुण पिल्लई, मनीष सिसोदिया, दिनेश अरोड़ा और संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि 2024 में अब तक के घोटाले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया और ये दोनों ही नाम बड़े हैं.

2024 में अब तक 2 गिरफ्तारी
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले पिछले दिनों ईडी ने तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को गिरफ्तार कर लिया था. वह 23 मार्च तक कस्टडी में हैं. साल 2023 में गिरफ्तार किए गए गौतम मल्होत्रा गौतम वाइन्स के मालिक हैं और उनके पिता दीप मल्होत्रा पंजाब में विधायक हैं. राघव मंगुटा भी मंगुटा एग्रो फॉर्म के मालिक हैं.

पिछले साल दिल्ली शराब घोटाले मामले में सबसे बड़ी गिरफ्तारी मनीष सिसोदिया के रूप में हुई थी तब वह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री थे, लेकिन गिरफ्तारी के बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इसी साल आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया. दिनेश अरोड़ा को संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और विजय नायर का बेहद करीबी माना जाता है. बताया जाता है कि दिनेश अरोड़ा शराब नीति घोटाले में मिडिलमैन रहे हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Kalash installed on the main peak of Ram temple, CM Yogi expressed happiness

राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित, CM योगी ने जताई प्रसन्नता

April 15, 2025
pm imran khan Shahbaz

पाकिस्तान में सियासी भूचाल, पूर्व PM इमरान के मास्टरप्लान से क्या डूबेगी शहबाज की नाव?

May 27, 2025
uniform civil code

विधानसभा सत्र पांच से, यूसीसी बिल आएगा

January 28, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
  • UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा
  • बीजेपी की नई टीम में स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री हुए शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.