Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का मथुरा के चुनावी मैदान में मुश्किल इम्तिहान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 5, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
15
SHARES
484
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मथुरा। मथुरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी हेमा मालिनी ऐसी राजनेता हैं, जिन्होंने न केवल सिनेमा जगत में अदाकारी की ऊंचाइयों को छुआ, बल्कि राजनीति में भी अपना परचम लहराया। उन्होंने पिछले दो लोकसभा चुनावों में प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी शिकस्त दी है। इस बार उनके समक्ष मथुरा लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीतने की चुनौती है। 1991 से 1999 तक लगातार चार बार भाजपा के कब्जे में रही मथुरा लोकसभा सीट 2004 में भाजपा के हाथ से फिसल गई थी।

इसके 10 वर्ष बाद 2014 में प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा। हेमा ने अपने स्टारडम और जनता से जुड़ाव का बखूबी इस्तेमाल किया और मथुरा सीट भाजपा की झोली में डाल दी। वर्ष 2019 में भी सीट भाजपा के ही खाते में रही। हेमा के दोनों कार्यकाल देखे जाएं तो वह न केवल संसद में सक्रिय रहीं, बल्कि अपने क्षेत्र में भी लोगों से संपर्क में रहीं। हालांकि, लगातार दो बार सांसद रहने के कारण सत्ता विरोधी माहौल की काट हेमा की सबसे बड़ी चुनौती है।

इन्हें भी पढ़े

Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
Load More

विजेंदर ने दिया कांग्रेस को झटका हेमा से मुकाबले के लिए इस बार कांग्रेस ने मथुरा सीट पर ग्लैमर का तड़का लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंदर सिंह को उतारने की तैयारी की थी, लेकिन विजेंदर ने बुधवार को सभी को चौंकाते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। ऐसे में कांग्रेस की युवाओं और जाट वोटरों को साधने की तैयारी धरी की धरी रह गई थी। अब कांग्रेस ने नामांकन से ऐन पहले मुकेश धनगर को प्रत्याशी बनाया है।

बसपा ने बदला प्रत्याशी हेमा को चुनावी मुकाबले में घेरने के लिए बसपा ने भी जाट कार्ड खेलते हुए पूर्व आईआरएस अधिकारी सुरेश सिंह पर दांव लगाया है। इसके पूर्व बसपा ने 23 मार्च को वरिष्ठ पत्रकार कमलकांत उपमन्यु को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन बाद में पार्टी ने प्रत्याशी बदल दिया। भाजपा के लिए राहत यह है कि पिछले चुनाव में भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय लोकदल इस बार पार्टी के साथ है।

भाजपा का गढ़ बन चुकी मथुरा लोकसभा सीट

मथुरा लोकसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ बन चुका है। 1991 से पहले मथुरा लोकसभा क्षेत्र से कभी भाजपा या जनसंघ का उम्मीदवार नहीं जीता था लेकिन 1991 के बाद 2019 तक हुए आठ लोकसभा चुनाव में से छह चुनाव यहां भाजपा जीती है। 2004 का चुनाव जहां कांग्रेस जीत गई थी, वहीं 2009 के चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी जीते थे। 2014 से हेमा मालिनी यहां की सांसद हैं।

सामाजिक समीकरण

मथुरा में सामाजिक और जातीय समीकरण में जाट और ब्राह्मण लगभग बराबर 20-20 प्रतिशत हैं। ठाकुर करीब 16 प्रतिशत, वैश्य 12 प्रतिशत, एससी 18 प्रतिशत और मुस्लिम लगभग छह प्रतिशत हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

टीम वेकोलि ने अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार को दी भावभीनी विदाई

February 1, 2024
JP Nadda

जेपी नड्डा ने भाजपा की विशाल जनसभा को किया संबोधित, तृणमूल सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

January 20, 2023
jd vance

जेडी वेंस का भारत को समर्थन… आतंकवाद पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश !

May 2, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.