Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

प्रज्वल रेवन्ना कांड: सेक्स वीडियो वायरल होने का बाद नरक हुआ महिलाओं का जीवन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 7, 2024
in जुर्म, राज्य
A A
20
SHARES
650
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कर्नाटक में जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल की जांच जारी है। इसी बीच खबरें हैं कि कथित तौर पर रेवन्ना के हाथों दरिंदगी का शिकार हुईं कई महिलाएं घर छोड़कर गायब हो चुकी हैं। वीडियो क्लिप्स वायरल होने के बाद हासन जिले से कई महिलाएं घर छोड़ चुकी हैं। कहा जा रहा है कि सांसद से जुड़ी महिलाओं के चरित्र पर अब उनके पति ही सवाल करने लगे हैं।

हासन को जनता दल (सेक्युलर) प्रमुख एचडी देवगौड़ा का गढ़ माना जाता है। प्रज्वल उनके पोते हैं और दोबारा चुनाव भी लड़ रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में हगारे गांव के एक दुकानदार ने बताया, ‘पूरा जिला एचडी रेवन्ना के कंट्रोल में है। आप उनके खिलाफ गलत बोलेंगे और इस बात की आशंका जत्यादा है कि बत उन तक पहुंच जाएगी, क्योंकि परिवार और पार्टी के काफी समर्थक हैं।’

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर CM धामी ने किया योग, कहा-‘यह मन, बुद्धि और आत्मा को जोड़ता है’

June 21, 2026
ram mandir

अयोध्या धाम का कायाकल्प, अब श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

June 21, 2026
ACB

दिल्ली CPA घोटाला: ACB की रडार पर 19 विभागों के डॉक्टर, पसंदीदा वेंडर्स के लिए बदले गए नियम!

June 20, 2026
भू-माफिया

न मुकदमा न जांच, हरिद्वार जमीन घोटाले में अभी कई राज

June 20, 2026
Load More

शिकायत करने वाली महिला गायब

28 अप्रैल को जिस महिला की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज हुई है, उनका परिवार अब घर छोड़कर गायब हो चुका है। अखबार से बातचीत में एक पड़ोसी ने कहा, ‘महिला रेवन्ना के घर में काम करती थी। उसके कुछ वीडियो वायरल होने लगे और फिर उसके घर पर ताला देखा गया। हमें नहीं पता कि वह कब चली गई।’

प्रज्वल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराने वाली एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य के गांव में भी हाल ऐसे ही हैं। अखबार से बातचीत में स्थानीय जेडीएस नेता ने कहा, ‘हमने नोटिस किया कि पार्टी की महिलाएं प्रज्वल के साथ फोटोज डिलीट कर रही हैं। कुछ मामलों में पुरुष अपनी पत्नियों से सांसद के साथ संबंध के बारे में पूछ रहे हैं। इससे जिले में कई महिलाओं का जीवन तबाह हो गया है।’

वीडियो वायरल होने के बाद कई महिलाओं की पहचान सामने आ गई है, जिसके चलते कई महिलाएं हासन छोड़कर जा चुकी हैं। अखबार के अनुसार, जब SIT रेवन्ना के आवास पर पहुंची, तो बाहर जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं को महिलाओं के बारे में बात करते देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ने कहा, ‘मैं इस महिला को जानता हूं। वह हमारे घर के पास ही रहती है और जेडीएस की गतिविधियों में काफी सक्रिय थी। उनके घर पर ताला है… उसके छोटे बच्चे हैं।’

अखबार से बातचीत में एक दुकानदार ने कहा, ‘महिलाओं के चेहरे उजागर करना बहुत गलत बात है। मैं इनमें से कुछ को जानता हूं और वे छिप गए हैं। हमें नहीं पता कि वे अब कब लौटेंगे।’ उन्होंने कहा कि ये परिवार केस दर्ज नहीं करना चाहते, क्योंकि ‘रेवन्ना परिवार के खिलाफ केस लड़ते हुए हासन में जीना असंभव है।’

हासन में परिवार का एक बड़ा फार्महाउस भी हैं, जहां SIT भी पहुंची थी। रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि प्रज्वल कई बार फार्महाउस आता थआ, जहां कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड किए गए हैं। अखबार से बातचीत में एक कर्मचारी ने कहा, ‘प्रज्वल यहां दोस्तों के साथ और पार्टी के लिए आता था, लेकिन हमें इसके अलावा कुछ नहीं पता।’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Norovirus

फिर जिंदा हुआ 48 हजार साल पुराना ‘जोम्बी’ वायरस

March 10, 2023
Ram temple

सामयिक : आगे भी मंदिर है

January 25, 2023

इस सवाल के जवाब में छिपा है कांग्रेस का भविष्य!

May 14, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब बिना टिकट सफर करना पड़ेगा भारी, रेलवे ने बदले नियम
  • चीन की दादागिरी खत्म करने का मास्टरप्लान, रूस संग ये डील है गेमचेंजर!
  • पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किए तीन स्वदेशी युद्धपोत, जानिए इनकी खासियत?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.