Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

चुनावी ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए टीचर्स ने बनाए अजब-गजब बहाने!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 16, 2024
in राष्ट्रीय
A A
16
SHARES
538
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान होते ही बड़े पैमाने पर मतदान कार्मिकों की ड्यूटी का चार्ट पेपर तैयार हो जाता है. जिनकी ड्यूटी लगाई जाती है उनको चुनाव में ड्यूटी करने का लेटर पकड़ा दिया जाता है. उसके बाद चुनाव से ड्यूटी कटवाने का खेल शुरू हो जाता है. कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से, जहां गुरुजन (टीचर्स) चुनाव से ड्यूटी कटवाने के लिए अजब-गजब के बहाने लेकर सीडीओ दफ्तर के चक्कर लगाने लगे हैं.

इनमें से अधिकांश ने ड्यूटी न करने के वजह बीमारी बताई है. इसको लेकर DM के निर्देश पर CDO ने मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया है. इस दौरान एक टीचर हाथ में प्लास्टर लगाए पहुंच गए, जब मेडिकल टीम ने चेक किया तो गुरु जी का हाथ बिल्कुल सही पाया गया. कोई फ्रैक्चर या किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं मिली.

इन्हें भी पढ़े

indian army ai

दुश्मन की खैर नहीं! भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होंगे घातक हथियार

July 3, 2026
panchayat

देश की 66% पंचायतों के पास डिजिटल रिकॉर्ड नहीं, डिजिटल इंडिया कैसे बनेगा?

July 3, 2026
Registrar General of India

कितने जन्मे, कितने मरे, 2024 का पूरा रिकॉर्ड अब सरकार के पास, रिपोर्ट में दावा

July 3, 2026
ITR

जीरो टैक्स पर भी भरें ITR! वरना नहीं मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे, डिटेल में समझिए

July 3, 2026
Load More

इसी प्रकार एक गुरु जी यह बहाना लेकर पहुंच गए कि उन्हें आंखों से कम दिखाई देता, इसलिए वह लोकसभा चुनाव में ड्यूटी नहीं करना चाहते. इस पर डीडीओ ने पूछा कि पढ़ाते कैसे हैं तो गुरु जी ने बताया कि पहले छात्र बोलते हैं, उसके बाद वह आगे पढ़ाते हैं. इस पर जिला विकास अधिकारी ने फटकार लगाते हुए उन्हें चुनाव में ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया. फिलहाल, जांच की पूरी रिपोर्ट सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंप दिया है.

गौरतलब है कि देवरिया जनपद में एक जून को चुनाव होना है, यहां मतदान सम्पन्न कराने के लिए पीठासीन, प्रथम मतदान अधिकारी समेत अन्य मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है. प्रथम प्रशिक्षण होने के उपरांत मतदान कार्मिक अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं.

कोई जनप्रतिनिधि की सिफारिश लेकर पहुंच रहा तो कोई बड़े अधिकारी का. ये सब देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया, जो एक सप्ताह तक चला. इसमें टीचर द्वारा ऐसी-ऐसी बीमारी का बहाना बताया गया कि मेडिकल टीम भी चौंक गई   कि आखिर में ये टीचर स्कूल में पढ़ाने कैसे जाते हैं. बाद में उन्हें फटकार सुननी पड़ी और बैरंग वापस लौटना पड़ा.

मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने बताया कि गांधी सभागार में मेडिकल टीम एक सप्ताह तक रोजाना दिन में बैठती थी और बीमारी वजह बताने वाले कर्मियों की जांच करती थी. इसमें 268 आवेदन लेकर कर्मी प्रस्तुत हुए जिसमें 155 अनफिट पाए गए, बाकी सभी सही थे.  इसमें एक-आध तो ऐसे पाए गए कि मेडिकल टीम भी हैरत में पड़ गई. जैसे कि पीठासीन अधिकारी की ड्यूटी कटवाने के लिए कोई फर्जी तरीके से हाथ मे प्लास्टर लगाकर आया तो कोई कम दिखने का बहाना बता रहा था. बाद में जांच में फिट पाए जाने पर उन्हें सख्त हिदायत दी गई.

आपको बता दें कि जनपद में 1575 मतदान केंद्र व 2514 बूथ बनाए गए हैं. हर बूथ पर पीठासीन अधिकारी समेत 4 मतदान कार्मिक की ड्यूटी लगाई गई है. लगभग 10,0156 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है. इसके अलावा दस प्रतिशत को रिजर्व भी रखा गया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
budget

स्कोप ने की बजट की सराहना

February 10, 2023

आर्थिक नीति का राजनीतिक संदेश

February 6, 2023
RSS

संघ द्वारा चलाए जा रहे पंच परिवर्तन कार्यक्रम से संभव है सामाजिक परिवर्तन

March 7, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गुरु मंत्र को क्यों रखा जाता है अत्यंत गोपनीय? जानें शास्त्रों में बताया गया नियम
  • दुश्मन की खैर नहीं! भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होंगे घातक हथियार
  • बीते साढ़े चार साल में कितने लोगों को मिली सरकारी नौकरी? CM धामी ने बताया

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.