Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारत में कम हुआ विस्थापन, दुनिया में बढ़ा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 16, 2024
in राष्ट्रीय
A A
पलायन
14
SHARES
456
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: एक नई वैश्विक रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में भारत में करीब पांच लाख लोग विस्थापित हुए, जबकि 2022 में ऐसे लोगों की संख्या करीब 25 लाख थी. लेकिन भारत में आंतरिक विस्थापन के मुख्य कारण कौन से थे? रिपोर्ट जिनेवा-स्थित अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनल डिस्प्लेसमेंट मॉनिटरिंग सेंटर (आईडीएमसी) ने बनाई है. कम होने के बावजूद विस्थापित होने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है और देश के कई इलाकों में फैली हुई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी इन घटनाओं से अछूती नहीं है. आईडीएमसी के मुताबिक पूरे भारत में सिर्फ बाढ़ की वजह से ही 3,52,000 लोग विस्थापित हुए. बाढ़ की वजह से सबसे ज्यादा विस्थापन असम में हुआ, जहां जून, 2023 में लगभग 91,000 लोग विस्थापित हो गए.

जुलाई, 2023 में दिल्ली में यमुना नदी में बाढ़ आने की वजह से करीब 27,000 लोग विस्थापित हो गए. कहीं आपदा, कहीं हिंसा दिल्ली को रिपोर्ट में बाढ़ से विस्थापन का हॉटस्पॉट बताया गया है. जून में बिपरजॉय चक्रवात की वजह से गुजरात और राजस्थान में बाढ़ आई, जिसकी वजह से 1,05,000 लोग विस्थापित हो गए. विस्थापन सिर्फ प्राकृतिक आपदाओं की वजह से ही नहीं हुआ. रिपोर्ट में मणिपुर में हिंसा की वजह से विस्थापित हुए करीब 67,000 लोगों का भी जिक्र है. वैश्विक स्तर पर आपदाओं की वजह से 77 लाख लोग और संघर्ष और हिंसा की वजह से करीब 68 लाख लोग विस्थापित हुए.

इन्हें भी पढ़े

indian army ai

दुश्मन की खैर नहीं! भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होंगे घातक हथियार

July 3, 2026
panchayat

देश की 66% पंचायतों के पास डिजिटल रिकॉर्ड नहीं, डिजिटल इंडिया कैसे बनेगा?

July 3, 2026
Registrar General of India

कितने जन्मे, कितने मरे, 2024 का पूरा रिकॉर्ड अब सरकार के पास, रिपोर्ट में दावा

July 3, 2026
ITR

जीरो टैक्स पर भी भरें ITR! वरना नहीं मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे, डिटेल में समझिए

July 3, 2026
Load More

बीते पांच सालों में संघर्ष की वजह से विस्थापित होने वाले लोगों की संख्या में 2.2 करोड़ का इजाफा हुआ है. इस मामले में गाजा और सूडान में स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक रही, जिनकी वजह से 2023 के अंत तक दुनियाभर में संघर्ष की वजह से विस्थापित होने वाले लोगों की संख्या 7.5 करोड़ पार कर गई. यह एक नया रिकॉर्ड है. 2022 के अंत में ऐसे लोगों की संख्या 7.

1 करोड़ थी. सूडान में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों की संख्या सबसे ज्यादा (91 लाख) है. गाजा पट्टी में 2023 के अंत तक विस्थापित होने वाले फिलिस्तीनी नागरिकों की संख्या 17 लाख थी. शांति की कोशिशों की विफलता इन हालात पर आईडीएमसी के निदेशक एलेक्सांद्रा बिलक ने कहा, “हम पिछले दो सालों से संघर्ष और हिंसा की वजह से अपना घर छोड़ने को मजबूर लोगों की संख्या में चिंताजनक बढ़ोतरी देख रहे हैं, ऐसे इलाकों में भी जहां हालात कुछ सुधर रहे थे” उन्होंने यह भी कहा, “संघर्ष अपने पीछे जो तबाही छोड़ जाता है, वह करोड़ों लोगों को अक्सर कई सालों तक अपनी जिंदगियों को दोबारा खड़ा करने से रोक रहे हैं.”

आईडीएमसी को 1998 में बनाने वाले नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल के प्रमुख यान एगेलैंड ने कहा, “हमने पहले कभी अपने घरों और अपने समुदायों से जबरदस्ती दूर जाने को मजबूर किए गए इतने सारे लोग नहीं देखे” उन्होंने आगे कहा, “यह कॉन्फ्लिक्ट प्रिवेंशन और शांति स्थापना की असफलता की असलियत दिखाता है. करोड़ों लोग सुरक्षा और सहायता से वंचित हैं और इस स्थिति को बने रहने की इजाजत नहीं दी जा सकती है”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
REC

आरईसी लिमिटेड ने सीवीपीपीएल के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर

February 13, 2025
Sudhanshu Trivedi

भय और भ्रम की राजनीति कर रहे हैं एलओपी राहुल गांधी : सुधांशु त्रिवेदी

July 5, 2024
india eonomic

देश की आर्थिक प्रगति को ही दर्शा रहे हैं विदेशी भारतीय

December 29, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गुरु मंत्र को क्यों रखा जाता है अत्यंत गोपनीय? जानें शास्त्रों में बताया गया नियम
  • दुश्मन की खैर नहीं! भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होंगे घातक हथियार
  • बीते साढ़े चार साल में कितने लोगों को मिली सरकारी नौकरी? CM धामी ने बताया

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.