नई दिल्ली। टाइम्स_दिनभर में एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा के साथ दिनभर की 10 बड़ी खबरें-
१. केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा.. लैंडिंग के समय बिगड़ा हेलीकॉप्टर का बैलेंस, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग
२. दिल्ली के मतदान केंद्रों पर की जा रही हैं खास तैयारियां, दिल्ली के सभी सीटों पर कल छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।
३. पीएम मोदी ने गुरूवार को एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा “400 पार कोई बीजेपी का गढ़ा हुआ नारा नहीं है, बल्कि ये देशवासियों के दिल से निकला है।”
४. एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह बोले, ‘PoK हमारा है, रहेगा और हम उसको लेकर रहेंगे, ये भाजपा का संकल्प है’
५. दिल्ली के अलीपुर इलाके के कार्निवल फार्म हाउस में लगी भीषण आग। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
६.हिमाचल प्रदेश के शिमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया। राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए 1 जून को सातवें चरण में मतदान होगा।
७. जम्मू-कश्मीर के राजौरी में कल होने वाले छठे चरण के मतदान से पहले सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान दलों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है।
८.बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा “उत्तर प्रदेश पहले असुरक्षा, अराज कता और माफियाराज का गढ़ बना हुआ था। जहाँ हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, व्यापारी पलायन कर रहे थे।”
९.चारधाम यात्रा को लेकर बोले सीएम धामी कहा “चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए हम भीड़ प्रबंधन पर ध्यान दे रहे हैं। दिन-प्रतिदिन व्यवस्थाएं बेहतर हो रही हैं।”
१०. जेल को याद करते हुए बोले केजरीवाल ‘मुझे भावनात्मक रूप से तोड़ने की कोशिश की गई’.
देखिए पूरी रिपोर्ट







