Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

चीन के साइबर अपराधी भारत में एक्टिव, एक गलती और पूरा खाता साफ

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 27, 2024
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
cyber
16
SHARES
523
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: रातोंरात अमीर बनने का ख्वाब देखने वाले अक्सर साइबर ठगी का शिकार बन जाते हैं। साइबर ठग कभी डरा कर तो कभी जिंदगी बदलने का भरोसा देकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे में झारखंड में साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके तार चीन से जुड़े हुए हैं। एक शख्स के साथ 96 लाख रुपए की ठगी की गई। दरअसल, भारत से ठगी के पैसों को चीन भेजा जा रहा था। दो या तीन गुना नहीं, पैसों को सीधे दस गुना बढ़ाकर रिटर्न देने का लालच देकर लोगों को ये ठग शिकार बना रहे थे। इस गैंग पर कई राज्यों में केस दर्ज हैं। इसमें एक महिला भी शामिल है।

एजेंट दे रहे बड़ी लालच

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’

September 23, 2026

बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

September 23, 2026
Hanuman statue

अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति पर बवाल, भड़के हिंदू संगठन

September 23, 2026
PM Modi

आयुष्मान भारत के 8 साल: पीएम मोदी बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए बना वरदान

September 23, 2026
Load More

जानकारी के मुताबिक, चीन के साइबर अपराधी भारत में एजेंटों के माध्यम से ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। उनके एजेंट 10 गुना रिटर्न का लालच देते हैं। एक ऐसे ऐप में पैसा निवेश कराया जाता है, जिसमें हमेशा लाभ ही दिखता है। सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच टीम ने रांची, मुंबई और कोलकाता में छापेमारी कर महिला समेत तीन ठगों को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को जेल भेज दिया। आरोपियों में रांची की महिला के अलावा महाराष्ट्र का प्रदीप मनीराम और कोलकाता का अजय कुमार है।

कई राज्यों में केस दर्ज

पुलिस ने इनके पास से आठ मोबाइल, कॉरपोरेट खातों से लिंक 8 सिम कार्ड, कॉरपोरेट इंटरनेट बैंकिंग के फर्जी कागजात, ठगी से जुड़े व्हाट्सऐप चैट बरामद हुए हैं। इन पर असम, केरल, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में 13 मामले दर्ज हैं। बताया गया कि संजीव कुमार को ठगों ने व्यवसाय में निवेश करने पर 10 गुना लाभ का लालच देकर उनसे 96 लाख रुपए की ठगी की थी। इस पर पीड़ित ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया था।

ठगी का चीन कनेक्शन

अधिकारियों के अनुसार, ठग जिस ऐप को प्रयोग करते हैं वह चीन से संचालित होता है। इसमें निवेश करने वाले शख्स को हर समय मुनाफा दिखता है। इसी का झांसा देकर चाइनीज साइबर अपराधी भारत में अपने एजेंट से ठगी करा रहे हैं। इस लिंक के माध्यम से जितने पैसे की ठगी की गई है उन सभी पैसों को हांगकांग, जापान व चीन के बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया है।

व्हाट्सऐप पर लिंक भेजकर की ठगी

संजीव को झांसे में लेकर ठगों ने व्हाट्सऐप पर कई लिंक भेजे। पैसे निवेश करने के लिए खातों की डिटेल दी। धीरे-धीरे संजीव ने 96 लाख उनके खाते में भेज दिए। पुलिस ने एक महिला समेत तीन ठगों को पकड़ा है। इस ठगी के पीछे चाइना कनेक्शन भी सामने आया है। दरअसल, ठगी के पैसों को चीन भेजा जा रहा था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
operation sindoor 2.0

ऑपरेशन सिंदूर: पूरी दुनिया में आतंकवाद पर एक्सपोज होगा पाकिस्तान !

May 17, 2025
pm modi

नेहरू की नीति अपनाकर मोदी सरकार ने किया भारत को मालामाल!

June 23, 2023

देसी श्रोताओं के लिए?

November 28, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.