नई दिल्ली। टाइम्स दिनभर में एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा के साथ दिनभर की 10 बड़ी खबरें-
१.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बात पर हंस पड़े पीएम मोदी। नीतीश कुमार बोले ‘वो लोग इधर-उधर जो थोड़ा-बहुत जीत गए हैं न, अगली बार आइएगा तो सब हार जाएगा..’
२. एनडीए संसदीय दल की बैठक में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा।
३. संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपकी आशाओं और इच्छाओं को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ूंगा…मेरे लिए यह जन्म सिर्फ और सिर्फ, वन लाइफ वन मिशन है और वो है मेरी भारत माता। यह मिशन है 140 करोड़ देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए खप जाना…”
४. पीएम मोदी ने विपक्ष पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि 4 जून के पहले इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लगातार गाली दे रहे थे. विपक्ष के लोग तय करके बैठे थे कि भारत के लोकतंत्र की प्रक्रिया के प्रति लोगों का विश्वास ही उठ जाए.
५. सर्वसम्मति से चुने गए पीएम मोदी NDA संसदीय दल के नेता.. सभी सहयोगी दलों के नेता ने एकमत से नरेंद्र मोदी के नाम पर जताई सहमति…एनडीए ने राष्ट्रपति को सौंपा समर्थन पत्र।
६. 9 जून को भारत आएंगे नेपाल के PM पुष्प कमल, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल।
७. नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट से जुड़े मजदूरों और ट्रांसजेंडर्स सहित कई लोगों को विशेष आमंत्रण पर होंगे शामिल।
८. लखनऊ में पार्टी ऑफिस पर कार्यकर्ताओं से मिले अखिलेश यादव,कल सपा संसदीय बोर्ड की बैठक, कल सभी जीते सांसदों से मिलेंगे अखिलेश।
९. NEET पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई.. पुलिस ने अब तक 13 लोगों को किया गिरफ्तार, 4 अभ्यर्थी और उनके परिवार के सदस्य भी गिरफ्तार।
१०. नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने की खुशी में दिल्ली में BJP कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।
देखिए पूरी रिपोर्ट







