Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home Uncategorized

भागवत के बयान से बीजेपी पर मड़राए संकट के बादल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 12, 2024
in Uncategorized
A A
mohan bhagwat
18
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा


नई दिल्ली: मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के ठीक बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मणिपुर, चुनाव,राजनितिक रवैए से बात की। भागवत ने सभी धर्मों को लेकर भी बयान दिया। लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार उत्तरप्रदेश ने देश की सियासत को झकझोर कर रख दिया। यूपी में भाजपा को तगड़ा झटका लगा, वहीं इंडी गठबंधन को बड़ी ताकत मिली। यूपी में जो एनडीए गठबंधन 2019 में 64 सीटों पर खड़ा था, वही 2024 में 36 सीटों पर फ‍िसल गया। वहीं इंडी गठबंधन यान‍ि सपा और कांग्रेस पिछले चुनावों में 6 सीट जीत सके थे, उन्‍होंने इस बार 43 सीटों पर परचम लहरा दिया। भाजपा के इस बेहद खराब प्रदर्शन में कहीं न कहीं राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ की नाराजगी को भी कारण माना जा रहा था। इसी क्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान को भी जोड़कर देखा जा रहा है। पूरा मामला क्‍या है आइए विस्‍तार से समझते प्रकाश मेहरा के साथ हैं…

इन्हें भी पढ़े

us-iran war

US ने एक और यू-टर्न से दुनिया को चौंकाया!

April 7, 2026
india iran

युद्ध के बीच ईरान ने भारत को दिया बड़ा आश्वासन, सुरक्षा पर क्या बोला?

April 2, 2026
Kalaratri

पूर्ण विधि-विधान के साथ सर्वकष्ट हरने वाली देवी माँ कालरात्रि की हुई पूजा-अर्चना

March 25, 2026
REC

आरईसी ने ‘पीएसयू में सर्वश्रेष्ठ सीएसआर प्रोजेक्ट्स’ श्रेणी के प्रतिष्ठित ग्लोबल सीएसआर एक्सीलेंस एंड लीडरशिप अवार्ड्स जीते

February 25, 2026
Load More

क्या बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बयान!

चुनाव प्रचार को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा “चुनाव लोकतंत्र में प्रति पांच वर्ष होने वाली घटना है। हम अपना कर्तव्य करते रहते हैं लोकमत परिष्कार का। प्रतिवर्ष करते हैं, प्रति चुनाव में करते हैं, इस बार भी किया है। एक साल से मणिपुर शांति की राह देख रहा है। इससे पहले 10 साल शांत रहा। पुराना गन कल्चर समाप्त हो गया, ऐसा लगा। और अचानक जो कलह वहां पर उपजा या उपजाया गया, उसकी आग में अभी तक जल रहा है, त्राहि-त्राहि कर रहा है। इस पर कौन ध्यान देगा? प्राथमिकता देकर उसका विचार करना यह कर्तव्य है।”

एक साल से मणिपुर शांति की राह देख रहा है। इससे पहले 10 साल शांत रहा। पुराना गन कल्चर समाप्त हो गया, ऐसा लगा। और अचानक जो कलह वहां पर उपजा या उपजाया गया, उसकी आग में अभी तक जल रहा है, त्राहि-त्राहि कर रहा है। इस पर कौन ध्यान देगा? प्राथमिकता देकर उसका विचार करना यह कर्तव्य है। -… pic.twitter.com/9VHzw8h5jE

— RSS (@RSSorg) June 10, 2024

स्‍वयंसेवकों को वैचारिक कार्यक्रमों तक ही समेट लिया!

आरएसएस से दूरी का सीधा असर उत्‍तर प्रदेश में भी दिखाई दे रहा था। आमतौर पर चुनाव से पहले ही संघ परिवार और भाजपा के नेताओं की बैठकों का दौर शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। संघ से हर बार तो महत्‍वपूर्ण फीडबैक मिलता था वह भी नहीं मिला। पहली बार इस तरह का रुख देखने को मिला। संघ ने भी इस पर कुछ नहीं कहा और उसने अपने स्‍वयंसेवकों को वैचारिक कार्यक्रमों तक ही समेट लिया। भाजपा के पुराने नेताओं के अनुसार ऐसा लग रहा था चुनाव में हमें संघ परिवार की कोई जरूरत ही नहीं है।

क्या बीजेपी को आरएसएस की जरुरत नहीं?

दो साल बाद अब लोकसभा चुनाव 2024 में परिस्‍थ‍ितियां बदली हुई थीं। जनवरी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा से भाजपा आत्‍मविश्‍वास के लबरेज दिखाई दी। मोदी का चेहरा और राम मंदिर का श्रेय के साथ पन्‍ना प्रमुख तक फैल चुका पार्टी का संगठन देख पार्टी के नेता ये मानकर चल चुके थे कि यूपी फतेह तो तय है। भाजपा के इस कांफ‍िडेंस का आभास पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के एक बयान ने भी दिया। दरअसल लोकसभा चुनाव के दौरान द इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय और मौजूदा समय में काफी कुछ बदल चुका है। उन्‍होंने कहा कि “पहले हम इतनी बड़ी पार्टी नहीं थे और अक्षम थे, हमें आरएसएस की जरूरत पड़ती थी, लेकिन आज हम काफी आगे बढ़ चुके हैं और अकेले दम पर आगे बढ़ने में सक्षम हैं।”

जेपी नड्डा ने कहा था कि “पार्टी बड़ी हो गई है और सभी को अपने-अपने कर्तव्य के साथ भूमिकाएं मिल चुकी हैं। आरएसएस एक सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन है और हम एक राजनीतिक संगठन हैं। यह जरूरत का सवाल नहीं है। यह एक वैचारिक मोर्चा है। वो वैचारिक रूप से अपना काम करते हैं और हम अपना। हम अपने मामलों को अपने तरीके से मैनेज कर रहे हैं और राजनीतिक दलों को यही करना चाहिए।”

https://indianexpress.com/article/political-pulse/nadda-on-bjp-rss-ties-we-have-grown-more-capable-now-the-bjp-runs-itself-9336205/

पिछले दस सालों में बहुत सारी सकारात्मक चीजें हुई!

हालांकि मोहन भागवत ने कहा कि “तकनीक की मदद से झूठ को पेश किया गया। ऐसे देश कैसे चलेगा? विपक्ष को विरोधी नहीं माना जाना चाहिए। वे विपक्ष हैं और एक पक्ष को उजागर कर रहे हैं इसलिए उनकी राय भी सामने आनी चाहिए। चुनाव लड़ने की एक गरिमा होती है उस गरिमा का ख्याल नहीं रखा गया। ऐसा करना जरूरी है क्योंकि हमारे देश के सामने चुनौतियां खत्म नहीं हुई है। पिछले दस सालों में बहुत सारी सकारात्मक चीजें हुई हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम चुनौतियों से मुक्त हो गए हैं।”

बीजेपी इन चुनौतियों का सामना कर पाएगी?

अब देखना ये दिलचस्ब होगा कि क्या बीजेपी और आरएसएस की बात नहीं बन पा रही है ? या फिर बीजेपी को आरएसएस की जरुरत नहीं ? एक तरफ़ पीएम मोदी का शपथ ग्रहण तो दूसरी ओर मोहन भागवत के इस बयान से विपक्ष को हैरान कर दिया है वहीं विपक्ष इस बयान को लेकर खुश है। हालांकि मोदी सरकार के पास तमाम चुनौतियां सामने हैं पीएम मोदी के शपथ ग्रहण करते ही एक तरफ़ विपक्ष में हलचल है कि क्या नायडू-नीतीश निभा पाएंगे NDA का साथ तो दूसरी तरफ़ मोहन भागवत का ये बयान वहीं जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला इन सबके बीच अब सवाल ये है कि क्या बीजेपी इन चुनौतियों का सामना कर पाएगी ? क्या भागवत के इस बयान से बीजेपी पर संकट के बादल मड़रा रहे हैं ? क्या मोदी सरकार विपक्ष के हर एक सवाल के जवाब देगी ?

देखिए पूरी रिपोर्ट

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CSIR-IHBT

CSIR-IHBT में हुआ 82वें सीएसआईआर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

November 7, 2023
Corona

क्या फिर लौटेंगे वो दिन?

December 23, 2022
gopal ray

ईडी-सीबीआई भाजपा है या भाजपा ही ईडी-सीबीआई है : गोपाल राय

November 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बद्रीनाथ मंदिर के बारे में 10 ऐसी बातें जो आपने नहीं सुनी होंगी!
  • बच्चों को घी खिलाना क्यों जरूरी है?
  • नए किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी, जन्मदिन पर किया ऐलान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.