Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

ब्रिटेन की नई सरकार के भारत से कैसे होंगे रिश्ते?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 5, 2024
in विश्व
A A
india-england
16
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: ब्रिटेन में लेबर पार्टी ने चुनाव जीत कर 14 सालों बाद कंजरवेटिव पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया है. भारत में सवाल उठ रहे हैं कि नई सरकार का भारत के प्रति क्या रवैया होगा.ब्रिटेन की सेंटर-लेफ्ट लेबर पार्टी के आम चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद किएर स्टार्मर देश के अगले प्रधानमंत्री बन गए हैं. दुनिया के कई नेताओं ने स्टार्मर को बधाई दी है. चूंकि यह ब्रिटेन में एक बड़ा सत्ता परिवर्तन है, इसका असर अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर भी होगा. भारत में यह सवाल उठने लगे हैं कि ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री और नई सरकार का भारत के प्रति क्या रवैया होगा और भारत-ब्रिटेन संबंध किस दिशा में आगे बढ़ेंगे.

क्या होगा एफटीए का भविष्य इन चुनावों में हारने वाले पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ती की पारिवारिक पृष्ठभूमि की भी वजह से उन्हें लेकर भारत में काफी जिज्ञासा रहती थी और सुनक के कार्यकाल में भारत और ब्रिटेन के संबंधों में काफी तरक्की देखने को मिली. लेकिन दोनों देशों के बीच एक प्रस्तावित मुक्त व्यापार संधि (एफटीए) पर दो सालों से भी ज्यादा से बातचीत चल रही है लेकिन हस्ताक्षर नहीं हो पाए हैं. अब समीक्षक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या लेबर सरकार के कार्यकाल में इस संधि पर हस्ताक्षर हो पाएंगे. पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भारत के प्रति अपने रवैये की झलक चुनाव अभियानों के दौरान दी. जानकारों का कहना है कि खुद स्टार्मर ने ब्रिटेन की भारतीय मूल की आबादी की बढ़ती साख को माना है.

इन्हें भी पढ़े

weapons

दुनिया को हथियार देने वाले टॉप-5 देश, क्या इजराइल इन्हें पीछे छोड़ पाएगा?

June 25, 2026
Amazon joins hands with PM Modi

अमेजन ने मिलाया पीएम मोदी से हाथ, भारत में अरबों का निवेश करेगी कंपनी

June 25, 2026
india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
India-Russia

चीन की दादागिरी खत्म करने का मास्टरप्लान, रूस संग ये डील है गेमचेंजर!

June 21, 2026
Load More

एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में भारतीय मूल के करीब 18 लाख लोग रहते हैं और उनका ब्रिटिश अर्थव्यवस्था में छह प्रतिशत से भी ज्यादा योगदान है. ब्रिटेन में बुरे हाल में सैकड़ों भारतीय विशेष रूप से भारत को लेकर पार्टी अपने पुराने भूतों से पीछा भी छुड़ाना चाह रही है. सितंबर, 2019 में जब पार्टी विपक्ष में थी तब पार्टी ने एक आपात प्रस्ताव पारित कर कहा कि उस समय पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन और अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को कश्मीर भेजा जाना चाहिए और वह वहां जाकर कश्मीर के लोगों को उनकी किस्मत का फैसला खुद करने का अधिकार दिलाने की कोशिश करेंगे. कश्मीर पर लेबर पार्टी का रुख भारत ने इस प्रस्ताव पर सख्त आपत्ति व्यक्त की थी और इसे बेबुनियाद बताते हुए कहा था कि वह इस विषय पर लेबर पार्टी के साथ बात भी नहीं करना चाहता है. भारत का हमेशा से यह कहना रहा है कि कश्मीर उसका अभिन्न अंग है और कश्मीर पर विवाद उसके और पाकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय समस्या है. इसी तरह कुछ लेबर नेताओं पर खालिस्तान समर्थक होने के भी आरोप लगते रहे हैं.

लेकिन पार्टी अब इन विवादों को पीछे छोड़ना चाह रही है. पार्टी की मौजूदा अध्यक्ष एनालस डॉड्स ने कहा है कि स्टार्मर के नेतृत्व में पार्टी को विश्वास है कि उसके सदस्यों में अब कोई भी ऐसा नहीं होगा जिसकी भारत पर “चरमपंथी राय” हो. जब एक इस्तीफे से अटक गया एफटीए इसी तरह एफटीए को लेकर भी लेबर पार्टी ने सवाल उठाए हैं कि कंजरवेटिव पार्टी ने एफटीए पर हस्ताक्षर करने में देर क्यों की. पार्टी के चुनावी मेनिफेस्टो में भी स्पष्ट लिखा हुआ था कि उसे अगर सरकार बनाने का मौका मिलता है तो वो भारत के साथ “एक नई सामरिक साझेदारी” करेगी, जिसमें एफटीए भी शामिल होगा..

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
भारी बाढ़

बाढ़: कैसे इतना ताकतवर हो जाता है पानी

May 22, 2023

ऑपरेशन सिंदूर: जानिए, ऑपरेशन सिंदूर पर हुई प्रेस ब्रीफ़िंग की बड़ी बातें !

May 7, 2025
Mission Aditya L 1

धधकते सूर्य के करीब कैसे पहुंच जाते सैटेलाइट? इतने तापमान में पिघलते क्‍यों नहीं

October 20, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • RBI ने बदले डिजिटल पेमेंट फ्रॉड के नियम, ऐसे मिलेगा मुआवजा
  • दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा
  • मिर्जापुर का नया पोस्टर रिलीज, जानें कब आएगा फिल्म का टीजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.