Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

PM मोदी बोले- युद्ध के मैदान में समाधान नहीं होता!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 9, 2024
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
PM Modi
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकी हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने चुनाव में जीत के लिए रूसी राष्ट्रपति को शुभकामनाएं भी दीं। PM मोदी ने कहा कि कल आपने मुझे अपने निवास स्थान पर बुलाया। सच्चे दोस्त के रूप में कल शाम हमने करीब 4-5 घंटे तक अनेक विषयों पर बात की। यूक्रेन के विषय में हम दोनों खुले मन से विस्तार से हम उसकी चर्चा कर पाए, बड़े आदर के साथ एक दूसरे के विचारों को हमने सुनने और समझने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि युद्ध के मैदान में समाधान नहीं होता, हमें वार्ता के जरिए ही शांति के रास्ते अपनाने होंगे।

PM मोदी ने कहा कि पिछले 5 साल काफी चुनौतीपूर्ण रहे और कई संकटों से गुजरना पड़ा। उन्होंने कोविड का जिक्र भी किया। PM मोदी ने कहा कि भारत-रूस की मित्रता के कारण मैंने मेरे देश के किसानों को फर्टिलाइजर के मामले में मुसीबत में नहीं आने दिया। इसमें हमारी मित्रता का काफी योगदान है।

इन्हें भी पढ़े

crude oil

भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना

September 22, 2026
crpf lady commando

40 साल पहले शुरू हुई थी कहानी…आज CRPF की ‘लेडी कमांडो’ देश के हर मोर्चे पर तैनात

September 22, 2026
V4+India country

V4 कितना ताकतवर जिसने भारत को बताया अपकमिंग सुपरपावर… जानें पूरी कहानी

September 22, 2026
ethanol fuel

E20 पेट्रोल से किसी गाड़ी में शिकायत नहीं, अगले महीने आएगी 100% इथेनॉल वाली कार

September 22, 2026
Load More

आतंकवाद की निंदा

PM मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कहा कि आतंकवाद कितना घिनौना होता है, हम 40  साल से भुगत रहे हैं। ऐसे में जब मास्को में आतंकवादी घटनाएं घटीं, उसका दर्द कितना गहरा होगा, उसको मैं महसूस करता हूं और मैं हर प्रकार के आतंकवाद की निंदा करता हूं। पीएम मोदी ने पुतिन के साथ बातचीत में कहा कि मेरे मित्र, इस भव्य स्वागत के लिए हृदय से आपका बहुत आभार व्यक्त करता हूं। चुनाव में भारत में हमें विजय मिली। आपकी भी चुनाव में भव्य विजय हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपके साथ भी करीब-करीब ढाई दशकों से नाता जुड़ा है। मैं बीते 10 साल में आपसे कई बार मिला हूं और कई बार आपसे द्विपक्षीय वार्ता भी हुई है, जो अपने अच्छे संबंधों को दिखाती हैं।

10 साल में 17 बार मिले

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ढाई दशक से आपसे नाता जुड़ा है। हम 10 साल में 17 बार मिले हैं। ये अपने आप में हमारे संबंधों की गहराई दिखाता है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, पिछले अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि हमारा आने वाला कार्यकाल हमारे संबंधों को और घनिष्ठ बनाएगा।

उन्होंने कहा कि गत पांच वर्ष पूरे विश्व और मानवता के लिए चिंताजनक और चुनौतीपूर्ण रहे। पहले कोविड के कारण और बाद में संघर्ष और तनाव का कालखंड अलग-अलग भू-भाग में। ऐसी स्थिति में भारत-रूस मित्रता के कारण, जब दुनिया फूड, फ्यूल, फर्टिलाइजर के संकट से गुजर रही थी,  हमारी मित्रता के कारण मैं मेरे देश के किसानों को मुसीबत में नहीं आने दिया फर्टिलाइजर की आवश्यकता को पूरा किया। किसानों के हितों की रक्षा के लिए हम कमिटेट हैं। हम किसानों के हितों के लिए चाहेंगे कि रशिया के साथ हमारा सहयोग और अधिक बढ़ता रहे।

‘बम, बंदूक और गोलियों के बीच…’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से वार्ता के दौरान कहा- ‘जी-20 में भारत, जी-20 की सफलता के साथ-साथ ग्लोबल साउथ की आवाज बनकर अपनी बातें रखता रहा है। आज ग्लोबल साउथ की दुनिया में शांति की अपेक्षा है, उसको भी आपके सामने प्रस्तुत किया। युद्ध हो, संघर्ष हो, आतंकवादी हमले हों, मानवता में विश्वास करने वाला हर व्यक्ति जब जनहानि होती है तो बहुत पीड़ित होता है। उसमें भी जब मासूम बच्चों का कत्ल होता है, तब दर्द बहुत भयानक होता है। हमारी भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शांति सर्वाधिक आवश्यक है। मैं जानता हूं, युद्ध के मैदान में समाधान संभव नहीं होते। बम, बंदूक और गोलियों के बीच समाधान और शांति वार्ताएं सफल नहीं होती हैं। हमें वार्ता के माध्यम से ही शांति के रास्ते अपनाने होंगे।

उन्होंने आगे कहा- ‘मुझे इस बात का संतोष है, कल आप खुलेमन से आप बात कर रहे थे, कोई लीपापोती नहीं हुई। हमारी बातचीत से एक नई सोच मैं महसूस कर रहा हूं, नई सोच सामने आई है। शांति की बहाली में भारत हर संभव सहयोग के लिए तैयार है। आपका विचार सुनकर भी मुझे खुशी हुई। विश्व समुदाय को आश्वस्त करता हूं, भारत शांति के पक्ष में है। शांति के लिए मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन की बातें सुनकर मन में आशा पैदा हुई है।’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
historical film 'Phoole

ऐतिहासिक फिल्म ‘फूले’ को बिना काट छांट के प्रदर्शित करने को लेकर सौंपा ज्ञापन

April 18, 2025

पूर्व CM ने कांग्रेस पर ही कर डाली रिसर्च, गिनाई पतन की कई वजहें

June 10, 2023

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति नागपुर की छमाही बैठक एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

May 23, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.