Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

बीच सड़क पर रॉड से पीट-पीटकर बीजेपी नेता की हत्या, कई गाड़ियों में भरकर आए थे खूनी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 14, 2024
in जुर्म, राज्य
A A
MURDER
15
SHARES
485
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: राजस्थान के अलवर में एक बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई है. बीजेपी नेता जयपुर से लौटकर अलवर जा रहे थे उसी वक्त रास्ते में उनकी गाड़ी को रोका गया और दो गाड़ियों से उतरे बदमाशों ने पहले नेता के साथियों पर पिस्तौल तान दी इसके बाद लोहे की रॉड से बीजेपी नेता पर एक के बाद एक कई वार कर दिए. इस हमले में बीजेपी नेता बुरी तरह से घायल हो गए. नेता को आनन-फानन में इलाज के लिए जयपुर ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

अलवर के बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य यासीन खान की शुक्रवार को हत्या कर दी गई है. पुलिस ने बताया है कि यासीन पर करीब 20 लोगों ने हमला किया था जिसमें उनके शरीर पर कई गहरे जख्म हो गए थे. यासीन की हत्या करने आए बदमाश पूरी प्लानिंग के साथ आए थे और वह लगातार यासीन की रैकी कर रहे थे. जब यासीन जयपुर से अलवर की ओर जा रहे थे उसी वक्त नारायणपुर में उनकी गाड़ी आरोपियों ने रोकी और हमला कर दिया. आरोपियों ने पहले तो बीजेपी नेता के साथियों पर पिस्तौल तानी और इसके बाद यासीन का मार-मार कर घुटना तोड़ दिया. कुल्हाड़ी से भी यासीन पर कई वार किए गए.

इन्हें भी पढ़े

Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
Load More

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक हमलावरों के और यासीन के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है. हमलावर बेलका गांव के बताए जा रहे हैं. जिस वक्त यासीन पर हमला हुआ उस वक्त उनकी गाड़ी में तीन लोग सवार थे. 52 साल के यासीन खान के अलावा उनके दो अन्य साथी गाड़ी में सवार थे. यासीन मुंगस्का के अलवर के रहने वाले थे और वह अपने साथियों के साथ घाटा की ओर जा रहे थे.

स्कॉर्पियो और थार से घेरा

बताया जा रहा है कि यासीन होंडा सिटी कार से अपने साथियों के साथ जा रहे थे उसी वक्त उनके रास्ते को एक स्कॉर्पियो और एक थार गाड़ी ने रोक दिया. दोनों गाड़ियों में से करीब 20 हमलावर निकले और यासीन की गाड़ी के शीशे को तोड़कर चकनाचूर कर दिया. इसके बाद गाड़ी से यासीन और उनके साथियों को बाहर निकाला और यासीन पर हथौड़े और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया. हमलावरों ने यासीन के पैरों को निशाना बनाया और उनका घटना बुरी तरह से चकनाचूर कर दिया. इसके बाद लहूलुहान यासीन को छोड़कर हमलावर मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने क्या कहा?

अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने कहा कि अलवर के बीजेपी नेता की हत्या के मामले की जांच शुरू की है. हत्या के मामले में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है. पुराने मामले भी दर्ज किए गए थे, उनकी जांच की जा रही है वहीं हत्यारों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. वहीं पीड़ित परिवार के लिए भी सुरक्षा मुहैया कराई गई है

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
saur mandal

आसमान में होगा चमत्कार, क्या भारत में दिखेगा ये दुर्लभ नजारा?

November 12, 2024

दम तोडती निष्पक्ष मिशनरी पत्रकारिता !

May 29, 2022
WCL

डब्लूसीएल में विप्स की रीजनल मीट संपन्न, विप्स डब्लूसीएल को मिला बेस्ट एक्टिविटी अवार्ड

November 30, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.