Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

MCD को ही भंग कर देना चाहिए, नाले में मां-बेटे की मौत पर HC की फटकार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 6, 2024
in दिल्ली
A A
dilli high court
17
SHARES
568
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: बीते दिनों दिल्ली में भारी बारिश के चलते उफनते नाले में बह जाने से मां-बेटे की मौत की घटना पर दिल्ली हाईकोर्ट ने एमसीडी को कड़ी फटकार लगाई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जांच के संबंध में एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही अदालत ने कहा कि पुलिस धीमी गति से जांच कर रही है। पुलिस को एफआईआर में आपराधिक लापरवाही के प्रावधान भी दर्ज करने चाहिए। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस के अधिकारी और एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर कोर्ट में पेश हुए।

अदालत ने सुनवाई के दौरान शाहदरा के एमसीडी डिप्टी कमिश्नर के बयान को भी रिकॉर्ड पर लिया है जिसमें कहा गया है कि नाले के आस-पास के क्षेत्र को साफ किया जाएगा और गंदगी के साथ-साथ कचरे को तुरंत हटाया जाएगा। अदालत ने एमसीडी को एक हफ्ते के भीतर अपनी कार्रवाई को दिखाते हुए एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 22 अगस्त को तय की गई है।

इन्हें भी पढ़े

hydrogen train

हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर रेलवे का बड़ा प्लान, अब दिल्ली तक चलाई जा सकती है ट्रेन

September 18, 2026
rekha gupta

PM मोदी के जन्मदिन पर CM रेखा गुप्ता का फैसला, अपने सभी अंग किए दान

September 17, 2026
Pink Saheli Smart Card

दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट की समय-सीमा बढ़ी!

September 17, 2026
kishau project

किशाऊ परियोजना से बुझेगी दिल्लीवालों की प्यास, किल्लत होगी कम

September 16, 2026
Load More

अदालत ने एमसीडी और उसके अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि यह उचित मामला है, जहां अदालत सरकार से एमसीडी को भंग करने के लिए कह सकती है। एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन ने कहा कि मामले में नगर निगम के अधिकारियों ने आपराधिक लापरवाही की है और उन पर मामला दर्ज होना चाहिए।

एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन ने कहा- एमसीडी एक आरामदायक क्लब बन गई है, जहां आप जाते हैं, एक कप चाय पीते हैं और वापस आ जाते हैं। मैं आपको गारंटी दे सकता हूं कि यदि यह आदमी (कोर्ट में मौजूद डिप्टी कमिश्नर) ऑफिस नहीं आए तो भी इससे जमीनी हालात पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मुझे लगता है कि यह उचित मामला है, जहां मैं सरकार से सिफारिश करूंगा कि एमसीडी को भंग कर दिया जाना चाहिए।

एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन ने कहा- दिल्ली में चीजें ऐसे ही चल रही हैं? कैबिनेट मीटिंग की कोई तारीख नहीं है, स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग की कोई तारीख नहीं है। अगर कैबिनेट और स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग नहीं हो रही है, तो बजट कैसे मंजूर होगा? यह ऐसा है जैसे हम कह रहे हों कि मामले हमारे (अदालत) बिना बैठे ही तय हो जाएंगे। इसके साथ ही अदालत ने डीडीए को भी अपने कार्यों को दर्शाते हुए एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Sandeep Dixit

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने एलजी से की केजरीवाल और सीएम आतिशी के ख़िलाफ़ जांच की मांग

December 26, 2024
Vikram Lander

विक्रम लैंडर ने ऐसा क्या किया जो हमारे अंतरिक्ष यात्री चांद पर जाकर वापस आ सकेंगे?

September 4, 2023
ukraine war

यूक्रेन पर रूसी हमले का राजनीतिक अर्थशास्त्र

March 1, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रूस, सऊदी या ईरान, दुनिया के सबसे ज्यादा देश किससे खरीदते हैं तेल?
  • हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर रेलवे का बड़ा प्लान, अब दिल्ली तक चलाई जा सकती है ट्रेन
  • विकसित भारत की मजबूत नींव बनाने में जुटे हैं PM नरेंद्र मोदी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.