Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

कोलकाता कांड : रेप-मर्डर केस में इन सवालों के जवाब तलाश रही CBI

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 31, 2024
in दिल्ली
A A
CBI
15
SHARES
487
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में सीबीआई कई एंगल से जांच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि डॉक्टर का शव मिलने के बाद पुलिस को 40 मिनट देरी से क्यों सूचित किया गया. इसकी भी जांच की जा रही है कि क्या डॉक्टर के शव के मिलने और क्राइम सीन पर पुलिस के पहुंचने के बीच अस्पताल के अधिकारियों की ओर से अपराध को छिपाने का प्रयास किया गया था.

कोलकाता पुलिस की जांच के अनुसार, लेडी डॉक्टर का शव 9 अगस्त की सुबह 9:30 बजे बरामद किया गया था. लेकिन पुलिस स्टेशन को पहली कॉल 40 मिनट बाद सुबह 10:10 बजे मिली. आरजी कर मेडिकल कॉलेज और ताला पुलिस स्टेशन के बीच एक किमी की दूरी है, जो महज चार मिनट में तय की जा सकती है. इसके बावजूद पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया, जो कि एक बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है.

इन्हें भी पढ़े

Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

June 27, 2026
Delhi University

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 67 कॉलेज और 73 कोर्स में होगा दाखिला

June 27, 2026
ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
Load More

इस तरह शव मिलने और क्राइम सीन को सील करने के बीच एक घंटे की देरी हो गई. यही वजह है कि वहां भीड़ एकत्र हो गई, जिसकी वजह से क्राइम सीन के साथ छेड़छाड़ हो गई. सीबीआई पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की सीडीआर की जांच कर रही है, ताकि पता चल सके कि उनकी ओर से कोई हस्तक्षेप हुआ है या नहीं. उन्हें शुक्रवार को रिकॉर्ड 14वीं बार पूछताछ के लिए बुलाया गया. इसके साथ ही सीबीआई ने ताला थाना प्रभारी से भी इसके बारे में पूछताछ की है.

लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में आजतक के हाथ एक एक्सक्लूसिव तस्वीर लगी है. इसमें अस्पताल के सेमिनार हॉल में मौजूद क्राइम सीन पर भीड़ देखी जा सकती है. इस केस की जांच कर रही सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दावा किया था कि क्राइम सीन के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिसकी इस तस्वीर से पुष्टि की जा सकती है. लेकिन कोलकाता पुलिस का कहना है कि तस्वीर में वही लोग दिख रहे हैं, जिन्हें वहां रहने की इजाजत दी गई थी.

कोलकाता पुलिस सूत्रों का दावा है कि ये तस्वीर 9 अगस्त की है. इससे पहले एक वीडियो भी सामने आया था, जिसने पश्चिम बंगाल सरकार और कोलकाता पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया. 43 सेकंड के इस वीडियो को 9 अगस्त की सुबह उसी सीन ऑफ क्राइम का बताया जाता है, जहां अस्पताल के अंदर ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और कत्ल जैसी भयानक वारदात हुई थी. इस वीडियो में सीन ऑफ क्राइम में लोग की भीड़ दिखी थी.

इसमें लोग एक-दूसरे से बातें करते, ताकते-झांकते और मोबाइल फोन चलाते देखे गए. इससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये कि लोगों की इस भीड़ में पुलिस वाले भी मौजूद रहे. कोलकाता पुलिस ने वीडियो को 9 अगस्त की सुबह अस्पताल के सेमिनार रूम का तो माना है, लेकिन उसका कहना है कि तब तक उसने लाश के इर्द-गिर्द वाली जगह को क्वार्डन ऑफ कर दिया था यानी घेर दिया था और ये लोग उस घेरेबंदी वाली जगह के बाहर खड़े हैं.

कोलकाता पुलिस की इस सफाई से ही ये साफ है कि इतने सारे लोग उसी सेमिनार हॉल के अंदर तब घुस आए, जब हॉल में लाश पड़ी थी और सीन ऑफ क्राइम को सुरक्षित करना पहली और सबसे बड़ी जरूरत थी. इस वीडियो में कुछ लोगों की पहचान का दावा भी किया गया है. इस वीडियो में पुलिस चौकी इंचार्ज संजीव चट्टोपाध्याय, वकील शांतनु दे, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के पीए और फॉरेंसिक डेमोंस्ट्रेटर देवाशीष सोम को देखे जाने का दावा किया गया है.

ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर इतने सारे लोग सीन ऑफ क्राइम पर क्या कर रहे हैं. अजीब बात तो है कि इस भीड़ में अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ के साथ-साथ कई बाहर के लोग भी हैं, जिनके कायदे से यहां होने का कोई तुक ही नहीं बनता है. इस हालत पर अब पुलिस को जवाब देते नहीं बन रहा है. कोलकाता पुलिस की डीसीपी सेंट्रल इंदिरा मुखर्जी ने इस वीडियो को सही ठहराया है. उन्होंने माना कि ये वीडियो सेमिनार रूम के अंदर का ही है

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Minister Ganesh Joshi

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने ली कृषि एवं उद्यान विभाग की संयुक्त बैठक

January 2, 2024

सियासी भूचाल में कांग्रेस अपने ही जाल में फंस गई!

March 4, 2024
shinkun la tunnel

चीन की गर्दन दबोचने को तैयार हो रही है सुरंग, खासियत तो जानिए

February 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान
  • 5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा
  • दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.