Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार ने किए कई सुधार : PM मोदी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 19, 2024
in राष्ट्रीय
A A
PM Modi
11
SHARES
358
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने पिछले 10 वर्षों में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास के लिए कई सुधार किए हैं। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि भारत खाद्य क्षेत्र में नवाचार, स्थिरता तथा सुरक्षा के वैश्विक मानक स्थापित करे।

‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’ के अवसर पर पीएम मोदी ने कही ये बात

इन्हें भी पढ़े

ब्रिक्स से भारत को क्या लाभ?

September 16, 2026
नेता उमर अब्दुल्ला

फिर PM मोदी के मुरीद हुए INDIA अलायंस के CM!

September 15, 2026
upi and rupay

2,000 रुपये तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश

September 15, 2026
Baba Ramdev

ब्रिक्स डिनर में शाकाहारी भोजन पर विवाद, रामदेव बोले- इसे धर्म से जोड़ना बौद्धिक दिवालियापन

September 15, 2026
Load More

राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’ के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि सरकार प्रतिबद्ध है कि देश खाद्य क्षेत्र में नवाचार, स्थिरता और सुरक्षा के लिए वैश्विक मानक स्थापित करे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में एक जीवंत और विविध खाद्य संस्कृति है। उन्होंने कहा कि किसान देश के खाद्य पारिस्थितिकी तंत्र की रीढ़ है। मोदी ने कहा कि सरकार नवीन नीतियों और केंद्रित कार्यान्वयन के साथ किसानों का समर्थन कर रही है।

प्रधानमंत्री का ये वीडियो संदेश मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’ के तीसरे संस्‍करण के अवसर पर पढ़ा गया। यह कार्यक्रम 19 से लेकर 22 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में 90 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’ के आयोजन के बारे में जानकर खुशी हुई। दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आए सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं।

पीएम मोदी ने अपने संदेश के माध्‍यम से कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान हमने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बदलने के लिए व्यापक सुधार पेश किए हैं। खाद्य प्रसंस्करण में शत प्रतिशत एफडीआई, प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना, सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों का औपचारिककरण, खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना जैसी बहुआयामी पहलों के माध्यम से हम पूरे देश में आधुनिक बुनियादी ढांचे, मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाओं और रोजगार सृजन का एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र बना रहे हैं।

हमारे विजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा छोटे उद्यमों को सशक्त बनाना

उन्होंने आगे कहा कि हमारे विजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा छोटे उद्यमों को सशक्त बनाना है। हम चाहते हैं कि हमारे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) फलें-फूलें और वैश्विक मूल्य श्रृंखला का एक अभिन्न अंग बनें। इसके साथ ही महिलाओं को सूक्ष्म उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित करें। ऐसे समय में वर्ल्ड फूड इंडिया हमारे लिए बी2बी इंटरैक्शन और प्रदर्शनियों, रिवर्स बायर-सेलर मीट और देश, राज्य और क्षेत्र-विशिष्ट सत्रों के माध्यम से दुनिया के साथ काम करने के लिए एक आदर्श मंच है।

वैश्विक नियामकों को खाद्य सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए लाएगा एक साथ

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि इसके अतिरिक्त भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन का आयोजन डब्‍ल्‍यूएचओ, एफएओ और कई प्रतिष्ठित घरेलू संस्थानों सहित वैश्विक नियामकों को खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता मानकों और सर्वोत्तम प्रथाओं जैसे मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर चर्चा करने के लिए एक साथ लाएगा।

विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को किया जाएगा प्रदर्शित

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके अलावा मुझे यकीन है कि खाद्य सुरक्षा बढ़ाने और खाद्य अपव्यय को कम करने के लिए खाद्य विकिरण, पोषण और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए पौधे आधारित प्रोटीन, साथ ही परिपत्र अर्थव्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रदर्शित किया जाएगा। आइए हम आगे बढ़ें और एक टिकाऊ, सुरक्षित, समावेशी और पौष्टिक दुनिया के निर्माण के सपने को साकार करें।

उल्लेखनीय है कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने भारत मंडपम में मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’ का आयोजन किया गया है। ये कार्यक्रम राजधानी नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम हो रहा है, जो 70 हजार वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका उद्घाटन केंद्रीय केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने आज किया। इस अवसर पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी और केंद्रीय रेल राज्य और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद थे।

पूरे भारत के क्षेत्रीय व्यंजन किए जाएंगे पेश

इस वैश्विक आयोजन में 90 से अधिक देश, 26 भारतीय राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश और 18 केंद्रीय मंत्रालय तथा और संबद्ध सरकारी निकाय भाग ले रहे हैं। जापान इस इवेंट का भागीदार देश है जबकि वियतनाम और ईरान फोकस देशों के रूप में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विषयगत चर्चाओं, राज्य और देश-विशिष्ट सम्मेलनों सहित 40 ज्ञान सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 को व्यापक बनाने के लिए स्वाद सूत्र नामक एक पाक प्रतियोगिता शुरू की गई है, जिसमें पूरे भारत के क्षेत्रीय व्यंजन पेश किए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ukraine fighting

लड़ाई लड़ते-लड़ते बर्बाद हुआ यूक्रेन!

May 11, 2023

GST कलेक्शन ने रचा नया इतिहास, अप्रैल में सरकार की हुई रिकॉर्ड तोड़ कमाई !

May 1, 2025
India Forecast System

भारत फोरकास्ट सिस्टम… अब हर गांव का मौसम, हर पल आपके पास !

May 28, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज, सीएम सम्राट ने पीएम का जताया आभार
  • CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर
  • किशाऊ परियोजना से बुझेगी दिल्लीवालों की प्यास, किल्लत होगी कम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.