नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) के साथ पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) द्वारा टूटी सड़कों और बदहाल हालात का निरीक्षण करना कोरा ड्रामा है।
वर्षों से टूटी सड़कों को जनता के बीच जाकर अपने ही लोगों से कहलवाना कि छह-सात माह से दिल्ली (Delhi News) में काम नहीं हुआ है, आम आदमी पार्टी का एक षडयंत्र मात्र है। यादव ने कहा, केजरीवाल को जनता को जवाब देना चाहिए कि दिल्ली के विकास कार्य रुके ही क्यों थे?







