Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

CSIR-IHBT में 83वें CSIR स्थापना दिवस समारोह का हुआ आयोजन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 18, 2024
in राज्य, विशेष
A A
CSIR
7
SHARES
235
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पालमपुर : सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर में वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सी एसआईआर) का 83वां स्थापना दिवस समारोह दिनांक 17 अक्‍टूबर 2024 को बडे़ हर्षोल्लास से मनाया गया। सन् 1942 में भारत की सबसे बड़ी परिषद, सी एसआईआर, की स्थापना हुई थी और इसे विभिन्न क्षेत्रों में अत्याधुनिक ज्ञान-विज्ञान के लिए विश्व भर में जाना जाता है। संपूर्ण भारत में अपनी 37 राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं, 39 आउटरीच केंन्द्रो, एक नवाचार परिसर, एवं तीन यूनिट्स के माध्यम से सी एसआईआर राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दे रहा है।

समारोह के मुख्य अतिथि पद्मभूषण प्रो. आर.एस. परोदा, चेयरमैन, टी ए ए एस एवं पूर्व महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, ने सी एसआईआर को शुभकामनाएं देते हुए संस्थान की शोध गतिविधियों एवं ग्रामीण आर्थिकी के उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका एवं योगदान के लिए संस्थान की सराहना की। अपने संबोधन में उन्‍होंने ‘उत्तरी हिमालय की कृषि जैवविविधता का प्रबन्‍धन’ विषय पर संभाषण दिया। उन्होने कहा कि विज्ञान ने हमें कृषि क्षेत्र में आत्‍मनिर्भर बनाया है। प्रत्‍येक पौधे में विविध गुण होते हैं जिनका उपयोग कई प्रकार की औषधियों तथा उत्‍पाद बनाने के लिए किया जाता है। इनका हमारे दैनिक जीवन में अत्यधिक महत्‍व है। अतः जैवविविधता का संरक्षण एवं सतत उपयोग होना चाहिए जिस के लिए हम सब को मिलकर कार्य करना होगा।

इन्हें भी पढ़े

Samrat Choudhary meets Nitish

पीएम मोदी के दौरे के पहले सम्राट चौधरी ने की नीतीश कुमार से मुलाकात!

November 20, 2026
CM Yogi

मां के निधन से शोक में डूबे CM योगी, पंचूर के लिए रवाना, पीएम मोदी ने फोन कर जताई संवेदना

November 20, 2026
haridwar kumbh mela

हरिद्वार अर्धकुंभ के श्रद्धालुओं का डिजिटल साथी तैयार!

November 18, 2026
Loan fair organized in Dewal

थराली के देवाल में ऋण मेले का आयोजन, किसानों, महिला समूहों और युवा उद्यमियों को मिले ऋण के चेक!

November 18, 2026
Load More

समारोह के विशिष्ट अतिथि, पद्मभूषण एवं पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी, संस्‍थापक, हिमालयन पर्यावरण एवं संरक्षण संगठन (हेस्‍को), देहरादून ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की आवश्‍यकता है। यदि हम अभी भी जल, भूमि, वायु, वन के प्रति जागरूक न हुए तो भावी पीढ़ी के लिए जीवन बहुत कठिन हो जाएगा। उन्होने पारिस्थितिकी पर विशेष बल दिया तथा हिमालय क्षेत्र की विशिष्ट भौगोलिक एवं सामाजिक जरूरतों पर प्रकाश डाला।

इससे पहले संस्‍थान के निदेशक डा. सुदेश कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्‍थान की प्रमुख वैज्ञानिक उपलब्‍धियों के बारे में बताया। उन्होने जैव-आर्थिकी को बढावा देने में संस्थान के सामर्थ्य तथा नए अवसरों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होने कहा, संस्थान ने पुष्‍प एवं सगंध फसलों की कृषि तकनीक विकसित करके किसानों एवं उद्यमियों को आत्मनिर्भता की ओर अग्रसर किया हैं। संस्‍थान जननी सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण से भरपूर उत्‍पादों को राज्य सरकार को उपलब्‍ध करा रहा है। उन्होने कहा, हमारा दायित्व है कि राष्ट्र एवं विश्व की अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में प्रयासरत रहें।

इस अवसर पर सी एसआईआर-आई एच बी टी में 25 वर्ष का सेवा काल पूर्ण करने वाले, तथा इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों का अभिनंदन किया गया। पढ़ाई एवं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थान के कार्मिकों के बच्चों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही साथ संस्‍थान द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों को दो उद्यमियों तथा दीनदयाल उपाध्‍याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय के साथ शैक्षणिक तथा शोध कार्यो के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर भी किए गए।

इस अवसर पर एक कार्यशाला “ हिमालय में जलवायु परिवर्तन के परिदृश्य के तहत बागवानी उत्पादन को बनाए रखना” का शुभारंभ भी किया गया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Group Captain Shubhanshu Shukla

अंतरिक्ष में भारत की उड़ान… शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 के साथ रचेंगे इतिहास!

June 10, 2025
CM Dhami

उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति और लोक उत्पादों को बढ़ावा देने में क्रिएटर्स की बड़ी भूमिका : CM धामी

December 9, 2025
whatsapp

भारत समेत कई देशों में व्हाट्सऐप के कुछ अकाउंट 24 घंटे के लिए रिव्यू पर, यूज़र्स ने जताई चिंता

August 4, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बांग्लादेश की अकड़ निकली, अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा मुल्क
  • यशस्वी निकले गंभीर से आगे, राहुल ने बनाया खास रिकॉर्ड
  • विदेशों में छिपे भगोड़ों पर अमित शाह का बड़ा ऐलान, आतंकवाद के खात्मे के लिए बनेगी रणनीति

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.