Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

बिहार: पटना में BPSC छात्रों पर लाठीचार्ज Re-Exams को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 30, 2024
in राज्य, विशेष
A A
BPSC
19
SHARES
635
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा
एक्जीक्यूटिव एडिटर


पटना: पानी की बौछार लाठी का वार…वाह रे नीतीश सरकार…सुशासन की पुलिस ने छात्रों पर बरसाई लाठियां। बिहार के पटना में बीते कई दिनों से लोक सेवा आयोग के परीक्षार्थियों का आंदोलन चल रहा है। रविवार शाम यहां हालात उस वक्त बिगड़ गए जब परीक्षार्थियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की और पुलिस ने बल प्रयोग किया। पटना के गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने की कोशिश कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का सहारा लिया। इस घटना में कई छात्रों के घायल होने की ख़बर है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि उन्होंने ‘लाठीचार्ज नहीं किया।’

इन्हें भी पढ़े

suvendu adhikari

भारत की गर्दन पर थी दुश्मनों की नजर, सुवेंदु अध‍िकारी ने पलट द‍िया गेम

June 22, 2026
लखनऊ में भीषण अग्निकांड

लखनऊ में भीषण अग्निकांड: दुकान में लगी आग ने कोचिंग सेंटर को लिया चपेट में, 14 लोगों की मौत

June 22, 2026
court

राम मंदिर चढ़ावा मामले में तत्काल सुनवाई से हाईकोर्ट का इनकार!

June 22, 2026
NEET

NEET-UG परीक्षा में सॉल्वर गैंग का बड़ा खुलासा, बायोमेट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर फर्जी परीक्षार्थियों को दिलाया प्रवेश

June 22, 2026
Load More

लाठीचार्ज पर एस पी सिटी क्या बोले?

एसपी सिटी स्वीटी सहरावत ने एक्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा से बात करते हुए लाठीचार्ज़ की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा, “लाठीचार्ज नहीं हुआ बार-बार हमने छात्रों से जगह खाली करने की अपील की थी लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। हमने ये भी कहा कि वे अपनी मांग रख सकते हैं, हम सुनने के लिए तैयार हैं. उन्होंने हमें धक्का दिया इसके बाद हमने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।”

इससे पहले रविवार के दिन प्रशांत किशोर ने सरकार की ओर से वार्ता की पेशकश के बारे में जानकारी दी और कहा, “मौके़ पर मौजूद सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों ने साथियों (छात्रों) से बात की।”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाक़ात की मांग!

बीपीएससी की 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा को लेकर 18 दिसंबर से ही परीक्षार्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को पटना प्रशासन ने छात्रों से बातचीत की रज़ामंदी दी थी, लेकिन छात्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाक़ात की मांग कर रहे थे।

प्रशांत किशोर शनिवार को धरना स्थल गर्दनी बाग़ पहुंचे थे और रविवार को छात्र संसद का आयोजन करने की बात कही थी। 30 दिसंबर को छात्रों ने बिहार में चक्का जाम का आह्वान किया है और इंडिया गठबंधन में शामिल सीपीआई एमएल ने इसका समर्थन करने की भी घोषणा की है।

इस मामले में प्रदेश की सियासत भी गरमाई हुई है. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, भाकपा (माले), जनसुराज जैसे विपक्षी दल भी छात्रों की मांग के समर्थन में हैं और सरकार को घेरते हुए इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दे रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (सीपीई) 2024 का मामला 6 दिसंबर से ही विवादों में है। इस परीक्षा का विज्ञापन सितंबर 2024 में जारी हुआ था. 4 लाख 83 हज़ार अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया, जिनमें से 3 लाख 25 हज़ार ने परीक्षा दी। बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच आयोजित की गई. इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान के 150 प्रश्नों का उत्तर देना था। यह परीक्षा 2,031 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें 200 एसडीएम, 136 डीएसपी और अन्य अधिकारियों के पद शामिल हैं. इसे हाल के वर्षों में सबसे बड़ी वैकेंसी बताया जा रहा है।

परीक्षार्थियों ने इसका प्रश्नपत्र लीक होने के साथ-साथ कई और आरोप लगाए. इसके बाद से परीक्षार्थी 18 दिसंबर से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि परीक्षा रद्द कर दोबारा कराई जाए। परीक्षार्थियों ने परीक्षा में अनियमितताओं, प्रश्न पत्र के स्तरहीन होने और कोचिंग संस्थानों के मॉडल पेपर से सवालों के मेल खाने का आरोप लगाया है।

पूरी रिपोर्ट देखिए

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Dheeraj Sahu

कांग्रेस नेता के घर 351 करोड़ पर INDI गठबंधन मौन क्यों?

December 11, 2023
Harish rawat

हरीश रावत ने दिल्ली एनसीआर के चिन्हिकरण से वंचित आंदोलनकारी के लिए उपवास किया

November 2, 2024
CM Dhami

नागदेवता मंदिर में सीएम धामी ने की पूजा अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

April 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत की गर्दन पर थी दुश्मनों की नजर, सुवेंदु अध‍िकारी ने पलट द‍िया गेम
  • अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, दिशा-जैकलीन कटे कई सीन
  • भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.