Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

आम बजट 2025 : सिर्फ मिडिल क्लास नहीं, ये देश के आम आदमी का बजट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 2, 2025
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
Nirmala Sitharaman
19
SHARES
645
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मोदी सरकार (Modi Government) के तीसरे टर्म का दूसरा आम बजट (Union Budget 2025) आ चुका है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने शनिवार (1 फरवरी) को लोकसभा में आम बजट 2025 पेश किया. इस बार के बजट में मोदी सरकार ने ‘GYAN’ पर फोकस रखा. GYAN मतलब- गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति. बजट में वित्त मंत्री ने मिडिल क्लास, किसानों, गरीबों, युवाओं, टैक्सपेयर्स और महिलाओं के लिए तमाम ऐलान किए.

प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने भी कहा कि यह बजट सामान्य नागरिक, विकसित भारत के मिशन को पूरा करने वाला है. ये बजट इन्वेस्टमेंट, कन्जंप्शन को बढ़ाएगा. सही मायनों में ये बजट सिर्फ मिडिल क्लास का ही नहीं, बल्कि देश के आम आदमी का आम बजट है.

इन्हें भी पढ़े

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
Vande Bharat Train

रेलवे का बड़ा फैसला, अब 24 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी खत्म

August 24, 2026
private TV channels

टीवी पर 12 मिनट के विज्ञापन की समय-सीमा हटी, केंद्र सरकार ने बदल दिया सालों पुराना नियम

August 24, 2026
Rakshabandhan festival

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की माधव शाखा में उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव!

August 24, 2026
Load More

अब 12 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में इनकम टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत मिली है. अब नौकरीपेशा लोगों को नई टैक्स रिजीम चुनने पर सालाना 12.75 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा. न्यू टैक्स रिजीम में 4-8 लाख रुपये के इनकम पर 5% और 8-12 लाख रुपये के इनकम पर लगने वाले 10% टैक्स को सरकार 87A के तहत सीधे माफ कर देगी. इसके अलावा 75 हजार रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी मिलेगा. इस तरह नौकरीपेशा लोगों की कुल 12.75 लाख की इनकम टैक्स फ्री हो जाएगी. न्यू इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते लाया जाएगा.

नंबर    ओल्ड स्लैब     ओल्ड रेट       न्यू स्लैब       न्यू रेट

1              3 लाख रुपये तक       0%          0 से 4 लाख रुपये तक 0%

2              3 से 7 लाख तक       5%           4 से 8 लाख तक       5%

3              7 से 10 लाख तक      10%        8 से 12 लाख तक      10%

4              10 से 12 लाख तक     15%       12 से 16 लाख तक     15%

5              12 से 15 लाख तक     20%       16 से 20 लाख तक     20%

6              15 लाख से ज्यादा      30%       20 से 24 लाख तक     25%

7              –              –                             24 लाख से ज्यादा      30%

इनकम टैक्स रिटर्न की बढ़ाई गई डेडलाइन

निर्मला सीतारमण ने ITR-TDS भरने वालों के लिए समयसीमा बढ़ा दी है. अब 4 साल तक इनकम टैक्स रिटर्न भर सकेंगे, पहले एक साल में ITR भरना होता था. इसके साथ ही मोदी सरकार ने TDS की सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये तक कर दी गई है, जबकि किराए पर लगने वाले TDS की लिमिट 2 लाख 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 लाख रुपये तक कर दी गई है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि टैक्स कलेक्शन एट सोर्स (TCS) और लिबरेलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) की लिमिट 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये की गई है. TCS उस टैक्स को कहते हैं, जिसपर दुकानदार बिक्री के समय खरीदार से लेता है.

बुजुर्गों के लिए टैक्स में छूट

इस बार के बजट में बुजुर्गों के लिए छूट की लिमिट डबल कर दी गई है. अब सीनियर सिटीजंस को एक लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं देना होगा, पहले यह लिमिट 50 हजार रुपये थी.

महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए 2 योजनाएं

वित्त वर्ष 2025-26 के आम बजट में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया गया है. अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए दो नई योजनाओं की घोषणा हुई है. पहली योजना के तहत, अगले 5 सालों में 5 लाख SC/ST महिला अंत्रोप्रेन्योर को 5 साल की अवधि के लिए टर्म लोन मिलेगा. इस योजना के तहत, अगले 5 सालों में इन उद्यमियों को 2 करोड़ रुपये तक का टर्म लोन (ऋण) दिया जाएगा. यह योजना ‘Stand-Up India’ योजना के सफल अनुभवों से सीखी गई बातों को ध्यान में रखते हुए बनाई जाएगी. दूसरी योजना में ब‍िजनेस की दुन‍िया में कदम रखने वाली 5 लाख SC/ST महिलाओं को अगले पांच सालों में सहायता दी जाएगी. इसके अलावा मैनेजमेंट स्किल्स को बढ़ाने के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी.

KYC में फंसे आम आदमी की जिंदगी आसान होगी

सरकार ने KYC (Know Your Customers) प्रोसेस को आसान बनाने के लिए कुछ बदलाव करने का फैसला किया है. 2025 में सेंट्रल KYC रजिस्‍ट्री को रिवाइव किया जाएगा. सरकार अपडेशन के लिए एक सिस्टम बनाएगी.

अमेजन-फ्लिपकार्ट, जोमैटो वाले डिलीवरी बॉय की बल्ले-बल्ले

मोदी सरकार आम बजट 2025 में गिग वर्कर्स (Gig Workers) के लिए बड़ा ऐलान किया है. सरकार एक करोड़ गिग वर्कर्स को आइडेंटिडी कार्ड देगी. उन्हें ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर किया जाएगा. बजट 2025-26 पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि शहरी श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के उद्देश्य से यह योजना लागू करेगी. मोदी सरकार के इस फैसले से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, अमेजन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो, स्विगी जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों में पार्ट टाइम जॉब करने वाले डिलीवरी बॉय और ओला-उबर के ड्राइवरों को बड़ा फायदा पहुंचेगा.

किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट हुई 5 लाख

बजट में मोदी सरकार ने अन्नदाता यानी किसानों का खास ख्याल रखा है. किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख होगी. किसानों के लिए ‘प्रधानमंत्री धनधान्य योजना’ का ऐलान किया है. राज्यों के साथ सरकार ये योजना चलाएगी. 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी. अगले 6 साल मसूर, तुअर जैसी दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए फोकस रहेगा. बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा, इससे छोटे किसानों और व्यापारियों को फायदा. छोटे उद्योगों को विशेष क्रेडिट कार्ड, पहले साल 10 लाख कार्ड जारी होंगे. MSME के लिए लोन गारंटी कवर 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़, 1.5 लाख करोड़ तक का कर्ज मिलेगा.

युवाओं पर बजट में मेहरबानी

बजट में युवाओं के लिए खास ऐलान हुए हैं. स्टार्टअप के लिए लोन 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार के 10,000 करोड़ रुपये के योगदान से स्टार्टअप्स के लिए फंड की व्यवस्था की जाएगी. गारंटी फीस में भी कमी होगी. मेडिकल एजुकेशन में अगले 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ाने का ऐलान और पांच IIT में एडिशनल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा. इसके अलावा IIT पटना का विस्तार होगा. छोटे उद्योगों के लिए क्रेडिट कार्ड, पहले साल 10 लाख कार्ड जारी होंगे.

कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 36 लाइफ सेविंग ड्रग (जीवन रक्षक दवाओं) पर पूरी तरह से ड्यूटी टैक्स खत्म कर दिया जाएगा. सभी सरकारी अस्पतालों में कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे. कैंसर के इलाज की दवाएं सस्ती होंगी. 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी कर दी जाएगी.

वेंडर्स और छोटे बिजनेसमैन के लिए तोहफा

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में बताया कि सूक्ष्म उद्यमों के लिए MSME क्रेडिट गारंटी कवर को 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया जाएगा, जिससे अगले पांच वर्षों में अतिरिक्त 1.5 लाख करोड़ रुपये का क्रेडिट मिलेगा. उन्होंने कहा, ‘MSME हमारे 45% निर्यात के लिए जिम्मेदार हैं. हमें MSME तक क्रेडिट पहुंच बढ़ाने की जरूरत है. सूक्ष्म उद्यमों के लिए अनुकूलित क्रेडिट कार्ड की सीमा 5 लाख रुपये होगी.’

आम आदमी को महंगाई से राहत

मोदी सरकार ने आम आदमी को महंगाई से राहत दी है. अब मोबाइल, टीवी, इलेक्ट्रिक कार, लेदर गुड्स, कपड़े जैसे सामान सस्ते होंगे. क्योंकि सरकार ने 82 सामानों में से सेस हटा दिया है. इससे मोबाइल और टीवी सस्ते होंगे. 2025 में किफायती आवास के अतिरिक्त 40 हजार यूनिट पूरी की जाएंगी. बिजली वितरण और ट्रांसमिशन कंपनियों को मजबूत किया जाएगा. इस तरह से मोदी सरकार ने बजट के जरिए सभी का ख्याल रखा है, जिसकी तारीफ कई विपक्षी दल भी कर रहे हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Area Panchayat member

क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अनिश्चितकालीन धरने का किया समापन

September 21, 2025
All India Samta Foundation submitted a memorandum to the District Magistrate

अखिल भारतीय समता फाऊंडेशन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

April 28, 2025

एमएसपी की कमेटी तो बनी, होगा क्या?

July 27, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
  • गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन
  • रेलवे का बड़ा फैसला, अब 24 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी खत्म

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.