Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सैनिकों की सुरक्षा के लिए ‘स्मार्ट जूता’, बारूदी सुरंगों का पता लगाकर देगी चेतावनी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 14, 2025
in राष्ट्रीय
A A
indian army
16
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक विपरीत परिस्थितियों और कठिनाइयों का सामना करते हुए हमारी रक्षा करते हैं. चाहे चिलचिलाती धूप हो, कड़ाके की ठंड हो या बारिश और बर्फबारी हो, कठिन परिस्थितियों में भी सैनिक सीमाओं की सुरक्षा करते हैं. अनगिनत सैनिकों ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान की है.

भारत सरकार सैनिकों की सुरक्षा के लिए तकनीक की मदद से कई आधुनिक डिवाइस तैयार कर रही है. ऐसे में तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के 9वीं कक्षा के एनसीसी छात्र ने अपने आविष्कार से सेना के अधिकारियों का दिल जीत लिया है. डेविड सोलोमन नाम के छात्र ने एक ऐसा उपकरण बनाया है जो जूते के जरिये जमीन में दबी बारूदी सुरंगों का पहले से पता लगाकर चेतावनी देता है.

इन्हें भी पढ़े

brics summit

जी-7 देशों की अर्थव्यवस्था हलकान… BRICS नया सुल्तान

September 10, 2026
brics delhi

BRICS सम्मेलन: सुरक्षा का अभेद्य किला बना दिल्ली, सुरक्षा एजेंसियों ने तैयार किया ‘सुपर प्लान’

September 10, 2026
Prime Minister Modi

जन-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ BRICS सहयोग को नई दिशा देंगे प्रधानमंत्री मोदी

September 10, 2026
PM modi

पीएम मोदी के राजनीति में 25 साल पर बीजेपी का संकल्प प्लान तैयार!

September 9, 2026
Load More

35 फीट की दूरी पर बजाएगा अलार्म

डेविड सोलोमन ने ‘पेल्टियर मॉडल’ नामक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग करके एक सेंसर बनाया है, जो सैनिकों द्वारा पहने जाने वाले जूतों के नीचे गर्मी और नमी के माध्यम से करंट उत्पन्न करता है. इस विशेष उपकरण को पहनकर चलने पर, अगर रास्ते में बारूदी सुरंगें या अन्य रहस्यमयी वस्तुएं दबी हुई हैं, तो यह उपकरण लगभग 35 फीट की दूरी पर अलार्म बजाएगा, जिससे सैनिकों घातक विस्फोट या हमलों से बच सकेंगे.

वर्तमान में, भारतीय सैनिक मैन्युअल रूप से बारूदी सुरंगों का पता लगाने के लिए अलग-अलग उपकरणों का उपयोग करते हैं. जूते से बारूदी सुरंगों का पता लगाने वाला यह शायद उपकरण है. छात्र डेविड सोलोमन को इस आविष्कार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार भी मिला है. इस उपलब्ध के लिए सोलोमन को स्कूल की तरफ से बधाई और प्रशंसा मिली है.

पिता से मिली प्रेरणा

मीडिया से बात करते हुए डेविड सोलोमन ने कहा, “मैंने सैन्य सुरक्षा कार्य के दौरान बारूदी सुरंगों का पहले से पता लगाने के लिए एक विशेष उपकरण तैयार किया है. इस उपकरण को जूते में लगाया जा सकता है. मेरे पिता विकलांग हैं. इसलिए मैंने अपने पिता को प्रेरणा लेते हुए यह आविष्कार किया ताकि कोई और उनके जैसा विकलांग न हो.”

सोलोमन ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान, मुझे आनंदन गुणसेकरन के बारे में पता चला, जो एक सैनिक थे, जिन्होंने बारूदी सुरंग विस्फोट में घायल होने के बावजूद पैरालिंपिक में देश के लिए खेला. इससे भी मुझे प्रेरणा मिली. मैंने जो उपकरण बनाया है, उसे मैंने गर्म और ठंडे मौसम में काम करने के लिए डिजाइन किया है.

डेविड सोलोमन ने बताया कि इस उपकरण को ‘पेल्टियर’ नाम के विद्युत उपकरण के जरिये करंट मिलता है. यह पेल्टियर गर्म और ठंडे मौसम में करंट को मिलाने में सक्षम है. इसका उपयोग केवल विदेशों में ही किया गया है. हमारे देश में किसी ने भी इस पेल्टियर उपकरण का बड़े पैमाने पर उपयोग नहीं किया है. मैंने इस उपकरण का पहली बार उपयोग किया है और इसे बनाया है.”

एनसीसी कमांडर पांडियन ने कहा, “भारतीय स्तर पर इस प्रतियोगिता में 55 छात्रों ने भाग लिया था. डेविड सोलोमन ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. देश के प्रधानमंत्री, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और मंत्रियों सहित सभी ने छात्र की प्रशंसा की. छात्र के अगले चरण के विकास के लिए सैन्य विभाग की ओर से विभिन्न प्रयास किए जाएंगे.”

DRDO से मान्यता दिलाने की तैयारी

एनसीसी अधिकारियों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय छात्र के इस अविष्कार को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा मान्यता दिलाने के लिए कदम उठाने की योजना बना रहा है.

देशभर के एनसीसी छात्रों के शैक्षणिक कौशल को बेहतर बनाने के लिए अभिनव प्रशिक्षण दिया जाता है. इसी के तहत पिछले साल जनवरी में नई दिल्ली में एनसीसी छात्रों के बीच राष्ट्रीय नवाचार प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. 9वीं कक्षा के छात्र डेविड सोलोमन ने तमिलनाडु की ओर से इस प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने आविष्कार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार जीता.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
India-Israel

क्या इजरायल के कारण भारत के लिए बढ़ी मुश्किलें ? जानिए विशेष रिपोर्ट में !

June 16, 2025
Love Jihad

लव जिहाद में बॉलीवुड का साथ’ विषय पर विशेष संवाद !

January 13, 2023
politics

केवल सत्ता की राजनीति है!

April 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जी-7 देशों की अर्थव्यवस्था हलकान… BRICS नया सुल्तान
  • उत्तराखंड में कैसे हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नवीन ने बताया प्लान
  • बिहार कांग्रेस के 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, जानिए मामला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.