Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

ब्यूटी पार्लर बनते लव जिहाद का नया अड्डा? साधु-संतों की चेतावनी, विशेष कानून की मांग

मथुरा-वृंदावन में 13 युवतियों के धर्मांतरण की आशंका, PFI कनेक्शन का आरोप, मुख्यमंत्री योगी को पत्र

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 17, 2025
in राज्य, राष्ट्रीय, विशेष
A A
Beauty parlors
20
SHARES
655
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सतीश मुखिया/मथुरा (वृंदावन):  उत्तर प्रदेश के वृज क्षेत्र में स्थित धार्मिक नगरी मथुरा-वृंदावन में साधु-संतों और सामाजिक संगठनों ने राज्य सरकार से मांग की है कि महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ब्यूटी पार्लर जैसे संस्थानों की सघन निगरानी और जांच के लिए विशेष प्रावधान किए जाएं। इनका आरोप है कि ऐसे प्रतिष्ठानों को अब ‘लव जिहाद’ के लिए सॉफ्ट टारगेट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

जिसमे ब्यूटी पार्लर जिहाद ‘ का नया दावा किया गया है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि मुस्लिम युवक महिलाओं को ब्यूटी पार्लर में “प्यार के जाल” में फंसा रहे हैं। यह दावा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस से जुड़े हिंदूवादी नेता दिनेश फलाहारी द्वारा किया गया है, जिन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है।

इन्हें भी पढ़े

infrastructure india

विकसित भारत का रोडमैप तैयार! सरकार ने बनाया मास्टर प्लान

February 26, 2026
Nitin Gadkari

नितिन गडकरी ने दिल्ली में वाहनों पर लगने वाले ग्रीन टैक्स पर उठाए सवाल!

February 26, 2026
cji surya kant

NCERT किताब विवाद पर CJI सूर्यकांत: ये गहरी साजिश, जिम्मेदारी तय हो

February 26, 2026
railway

रेलवे में e-RCT सिस्टम से अब क्लेम करना होगा आसान, घर बैठे मिलेगा मुआवजा

February 26, 2026
Load More

यह विषय अत्यंत संवेदनशील है और “पार्लर जिहाद” जैसी शब्दावली एक नए सामाजिक और सांप्रदायिक विमर्श को जन्म देती है, जो पहले से ही चल रहे “लव जिहाद” विवाद का विस्तार प्रतीत होता है।

13 युवतियों के गायब होने की आशंका, मुंबई तक कनेक्शन

संत समाज का दावा है कि मथुरा-वृंदावन क्षेत्र से अब तक 13 से अधिक युवतियों को प्रेम जाल में फंसा कर मुंबई सहित अन्य महानगरों में ले जाया गया, जहां कथित रूप से जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराया गया।

“पहले ये युवक स्कूलों और कॉलेजों के बाहर सक्रिय रहते थे, अब इन्होंने ब्यूटी पार्लरों को माध्यम बना लिया है। यहां महिलाएं स्वाभाविक रूप से सहज होती हैं, जिसे भावनात्मक जाल में फंसाने के लिए उपयोग किया जा रहा है।” — हिंदूवादी नेता दिनेश फलाहारी का बयान

PFI कनेक्शन और विदेशी फंडिंग की आशंका

कई संतों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस कथित गतिविधि के पीछे प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का हाथ हो सकता है। युवकों को प्रशिक्षित कर आर्थिक सहायता देने की बात भी कही जा रही है।

इनका मानना है कि यह नेटवर्क मथुरा तक सीमित नहीं है—बिजनौर, सहारनपुर, अमरोहा, रामपुर जैसे ज़िलों में यह सक्रिय है। खासतौर पर नाई के रूप में ये युवक धार्मिक स्थलों के आसपास ब्यूटी पार्लरों में काम कर महिलाओं के संपर्क में आते हैं।

“दुर्गा बनो, काली बनो, लेकिन बुर्का वाली मत बनो”

कथावाचक साध्वी सरस्वती दीदी ने कहा-

“लव जिहाद कोई व्यक्तिगत प्रेम प्रसंग नहीं, यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है। यह सांस्कृतिक आक्रमण है, जिसका उद्देश्य हिंदू बेटियों को उनके धर्म और परिवार से काट देना है।”

श्रृंगार केंद्र बनते नए सॉफ्ट टारगेट

संतों ने सरकार से मांग की है कि:-

  • ब्यूटी पार्लर जैसे स्थलों पर सुरक्षा मानकों को सख्त किया जाए।
  • स्टाफ की नियुक्ति में पृष्ठभूमि की जांच और संवेदनशीलता रखी जाए।
  • ब्यूटी पार्लर महिलाएं बनीं आसान लक्ष्य
  • विशेषज्ञों का कहना है कि ब्यूटी पार्लर एक ऐसा स्थान है, जहाँ महिलाएं सहज होती हैं और युवक विश्वास बनाकर उन्हें प्रेम जाल में फंसा लेते हैं।
    बाद में ये संबंध विवाह और धर्मांतरण तक पहुंचते हैं।

हिंदूवादी नेता दिनेश फलाहारी ने कहा-

“यह कोई सामान्य प्रेम-प्रसंग नहीं है, बल्कि एक सामाजिक षड्यंत्र है। जिस थाली में खा रहे हैं, उसी में छेद कर रहे हैं।”

मुख्यमंत्री को पत्र, विशेष कानून की मांग

  • संत समाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर निम्न मांगे रखीं:
  • सभी ब्यूटी पार्लरों में कार्यरत स्टाफ का पुलिस सत्यापन लाइसेंस अनिवार्य किया जाए।
  • लव जिहाद के मामलों पर कठोर विशेष कानून बनाया जाए।
  • धर्मांतरण मामलों की जांच एसटीएफ या एटीएस से कराई जाए।
  • सभी पार्लरों में सीसीटीवी कैमरे और रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो। लाइसेंस की शर्तें तय की जाएं।

नाई समाज का बिजनौर-सहारनपुर से सक्रिय गैंग

इन जिलों से भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहाँ मुस्लिम युवक नकली पहचान बनाकर हिंदू युवतियों से संबंध बनाते हैं।
जब सच्चाई सामने आती है, तो कई युवतियाँ मानसिक तनाव या सामाजिक दबाव में टूट जाती हैं।

इन युवकों द्वारा नाई समाज की आड़ में ब्यूटी पार्लर में काम करना, उन्हें महिलाओं के करीब आने का अवसर देता है—जिसका वो भरपूर लाभ उठा रहे हैं।

मीडिया से अपील

हिंदूवादी नेता दिनेश फलाहारी ने रिपब्लिक भारत चैनल को दिए इंटरव्यू में अपील की:

“यह मुद्दा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक संरचना की स्थिरता से जुड़ा है। मीडिया को इस पर राष्ट्रव्यापी बहस छेड़नी चाहिए।”

सरकार को निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए, और समाज को भी सजग, सतर्क एवं संवेदनशील रहना होगा।
साथ ही, साम्प्रदायिक तनाव न बढ़े, इस दिशा में तथ्यों और कानून के आधार पर जनजागरण आवश्यक है

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
voters

ऐसे होगी बुर्के-घूंघट वाली वोटर्स की पहचान, चलेगा ये आदेश

October 17, 2025

मणिपुर में आग?

May 16, 2023

टाइम्स दिनभर: EXIT POLL से विपक्ष की ‘बत्ती गुल’…EVM पर बवाल फुल!

June 3, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिना सिम के WhatsApp चलाना होगा बंद, 1 मार्च से लागू होंगे नियम
  • होलाष्टक के चौथे दिन शुक्र होंगे उग्र, क्या करने से होंगे शांत?
  • दिल्ली: मेड ने कराई ED की फर्जी रेड, आ गई ‘स्पेशल 26’ की याद

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.