Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का टोटा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 17, 2025
in राज्य, विशेष
A A
primary school
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सतीश मुखिया/मथुरा: केंद्र सरकार और राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को लेकर के बहुत गंभीर है और वह चाहती है कि समाज के हर बच्चे को शिक्षा मिले इसलिए वह विभिन्न तरह के जन जागरण के कार्यक्रम चल रही है। इसी विषय को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2025 _26 के अंतर्गत प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं । जिसमे स्कूल चले अभियान की बड़ी जोर शोर से शुरुआत की गई।

सत्र के प्रारंभ में तो यह अभियान सही चला लेकिन समय बीतने के बाद यह अभियान ठंडा पड़ गया।यह अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ और शिक्षा मंत्री के आदेश पर जनपदों के सभी विद्यालयों में शुरू किया गया। जिससे इन विद्यालयों में बालक और बालिकाओं की संख्या बढ़ सके और कोई भी बच्चा बिना शिक्षा के वंचित न रहे लेकिन यह देखने में आ रहा है कि ग्राम पंचायत में स्थित विद्यालयों में नियुक्त अध्यापक और अध्यापिकाएं इसमें कम रुचि ले रहे हैं और वह इस अभियान में मां से भागीदारी नहीं कर रहे हैं । इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अंत्येष्टि स्थल विकास योजना की खबर करने हेतु ग्राम पंचायत जून सिटी जाना हुआ।

इन्हें भी पढ़े

Kedarnath Dham

अस्थायी तौर पर रोकी गई केदारनाथ यात्रा!

May 31, 2026
CBSE

विशेष विश्लेषण : CBSE का नया मूल्यांकन सिस्टम विवादों में, क्या लाखों छात्रों के भविष्य से हुआ बड़ा प्रयोग?

May 30, 2026
Digital rupee

1966 में इंदिरा गांधी ने क्यों किया था रुपये का अवमूल्यन? अमेरिका की मदद, सोवियत नाराज़गी और आर्थिक संकट की पूरी कहानी

May 30, 2026
America and Iran

पीस डील पर सस्पेंस बरकरार, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ट्रंप के दावे पर ईरान ने उठाए सवाल

May 30, 2026
Load More

जिसमें वापस होते समय ग्राम पंचायत: नगला काशी, ब्लॉक :मथुरा के अंतर्गत देखा कि नगला पोखरा के प्राथमिक विद्यालयों में चार शिक्षकों पर पूरे विद्यालय में मात्र चार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिसमें तीन बालक और एक बालिका पाई गई। जब प्रधानाध्यापिका से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि अभी खेती का समय चल रहा है और बच्चे अपने माता-पिता के साथ खेतों में चले जाते हैं और उनकी कृषि के कार्यों में हाथ बटाते हैं ।

उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में पानी की व्यवस्था नहीं है और हाथ साफ करने के लिए मशीन लगाई गई थी जिसको गांव वाले उखाड़ कर ले गए हैं। स्कूल के प्रांगण में मैं जैविक खाद बनाने का स्थान बना हुआ है जो कि गलत है, विद्यालय की दीवाल टूटी हुई है और इस दीवार को बनाने को लेकर पंचायत के प्रधान सत्यवीर सिंह और ग्रामीणों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा है। शौचालय में पानी नहीं है और सफाई कर्मी कम ही आते हैं जिससे हमें स्वयं ही सफाई व्यवस्था करवानी पड़ती है और और अंत में जब वहां से चलने से पहले विद्यालय का एक फोटो निकालने के लिए कहा तो वहां मौजूद अन्य शिक्षिकाएं नाराज हो गई और कहां की क्या आपके पास में पहचान पत्र है तो हमने कहा मैडम है आप बिल्कुल देख सकते हैं और इन्होंने देखा, लेकिन आप हमको खबर करने से नहीं रोक सकते है।

खंड शिक्षा अधिकारी को फोन करने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। अब सवाल यह उठता है कि इन शिक्षिकाओं को फोटो से इतनी आपत्ति क्यों हुई क्या विद्यालय में यह सही तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभाने में असमर्थ थी या इनको किस बात का डर महसूस हो रहा था। यह सोचनीय है ।केंद्र और प्रदेश सरकार के भरसक प्रयासों के बावजूद बच्चे सरकारी स्कूल में दाखिला लेने में हिचक रहे हैं लेकिन प्राइवेट विद्यालयों में दौड़े जा रहे हैं जब कि सरकार द्वारा वर्दी, किताबे, भोजन, फीस आदि मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही है और वहां पर अभिभावकों का हर तरह से शोषण हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

RECPDCL ने एचवीडीसी ट्रांसमिशन परियोजना अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को सौंपा

January 21, 2025
Buses in Delhi

दिल्ली में चलेगी ‘भगवा’ रंग की बसें, सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी !

June 27, 2025
बुजुर्ग

बुजुर्गों की स्वास्थ्य सेवा योजना पर राजनीति

August 6, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मंदिरों में VIP दर्शन खत्म होगा क्या, हाईकोर्ट की टिप्पणी से छिड़ी नई बहस
  • अस्थायी तौर पर रोकी गई केदारनाथ यात्रा!
  • चीन को ‘चेकमेट’ करने के इरादे से भारत आए म्यांमार के राष्ट्रपति!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.