प्रकाश मेहरा
एक्जीक्यूटिव एडिटर
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गिरोह बनाकर हिंदू युवतियों से दुष्कर्म के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस मामले में दो दिन पहले पांचवीं पीड़िता भी सामने आई है। उसने पुलिस को बताया कि फरहान और अली नाम के आरोपियों ने उसके साथ एक साथ दुष्कर्म किया। इस खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों पर गैंगरेप की धारा भी जोड़ दी है।
पांचवीं पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि करीब एक साल पहले फरहान और अली ने उसके साथ एक साथ दुष्कर्म किया। यह घटना अशोका गार्डन इलाके में हुई, जहां उसे खाने के लिए बुलाया गया था। वहां उसे गांजा भरी सिगरेट दी गई और शारीरिक संबंध बनाने को कहा गया, जिसका पीड़िता ने विरोध किया।
विरोध करने पर दोनों ने पहले पीड़िता के साथ मारपीट की और फिर फरहान और अली ने उसके साथ दुष्कर्म किया, उन्होंने घटना के बारे में किसी से बात करने से मना किया और धमकी दी कि ऐसा करने पर उसके अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर देंगे। इस डर से वह चुप रही।
पीड़िता ने पुलिस को क्या बताया !
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि “कॉलेज में उसकी क्लासमेट ने ही उसे फरहान से मिलवाया था। फरहान से मिलने-जुलने के दौरान उसकी दोस्ती अली से भी हो गई थी कई बार तीनों एक साथ बाहर खाना खाने गए थे।” पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों पर गैंगरेप की धारा जोड़ दी है। मामले का मुख्य आरोपी फरहान जेल में बंद है, जबकि आरोपी अली वर्तमान में पुलिस हिरासत में है।







