Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

पाकिस्तान में बम, भारत में जश्न, जानिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पूरी कहानी !

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 7, 2025
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
26
SHARES
854
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा
एग्जीक्यूटिव एडिटर


नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले ने पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया था। इस हमले में आतंकियों ने पर्यटकों से उनकी धार्मिक पहचान पूछकर हिंदुओं को निशाना बनाया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक शामिल थे। 17 लोग घायल हुए। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया, जिसमें पाकिस्तानी आतंकी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) और लश्कर-ए-तैयबा की भूमिका सामने आई। इस हमले के बाद देशभर में आक्रोश था, और लोग सरकार से जवाबी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

इन्हें भी पढ़े

skyroot vikram-1

अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट

August 28, 2026
modi cabinet 2024

केंद्रीय मंत्रिपरिषद फेरबदल, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका

August 27, 2026
pm modi

पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में एथलीटों से किया संवाद, बोले-‘मुझे देश के युवाओं की शक्ति पर भरोसा’

August 27, 2026
indus water treaty

सिंधु जलसंधि से न‍िकलने से भारत को रोक नहीं सकते अंतरराष्‍ट्रीय कानून, पाकिस्तान की बोलती बंद?

August 27, 2026
Load More

ऑपरेशन सिंदूर से भारत का करारा जवाब !

15 दिन बाद, 7 मई की रात, भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया। यह एक सटीक और रणनीतिक सैन्य कार्रवाई थी, जिसमें भारतीय वायुसेना, थलसेना, और नौसेना ने संयुक्त रूप से पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस ऑपरेशन को रात 1:05 बजे से 1:30 बजे के बीच, महज 25 मिनट में अंजाम दिया गया।

किन जगहों पर हुआ हमला ?

भारतीय वायुसेना ने मिसाइलों और जेट्स के जरिए निम्नलिखित स्थानों पर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया:
पाकिस्तान: बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, चक अमरू, गुलपुर। PoK में मुजफ्फराबाद, कोटली, भिंबर, बाग। इन ठिकानों में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय शामिल थे। शुरुआती खबरों के अनुसार, 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए, और यह संख्या बढ़ सकती है।

ऑपरेशन का नाम ‘सिंदूर’ क्यों ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऑपरेशन का नाम ‘सिंदूर’ रखा। इसका भावनात्मक महत्व था, क्योंकि पहलगाम हमले में आतंकियों ने ज्यादातर पुरुषों को निशाना बनाया, जिससे कई महिलाओं का सुहाग उजड़ गया। ‘सिंदूर’ उन विधवाओं के दर्द का प्रतीक था, जिनके पतियों को आतंकियों ने मार डाला। पीएम मोदी ने खुद रातभर वॉर रूम से इस ऑपरेशन की निगरानी की।

भारत की रणनीति और संयम !

भारत ने इस ऑपरेशन में सटीकता और संयम का परिचय दिया. किसी भी भारतीय विमान ने पाकिस्तानी सीमा पार नहीं की; हमले मिसाइलों और जेट्स से किए गए। केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को छुआ नहीं गया। रक्षा मंत्रालय ने बयान दिया कि यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ थी, न कि पाकिस्तान के साथ युद्ध छेड़ने के लिए।

पाकिस्तान ने दी प्रतिक्रिया !

पाकिस्तान में इस हमले के बाद हड़कंप मच गया। लोग सड़कों पर भागते दिखे, और कई इलाकों में लॉकडाउन जैसे हालात हो गए। पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने कहा“कायराना हमला” और “युद्ध का कृत्य” करार दिया और कहा कि पाकिस्तान “पूरी ताकत से जवाब देगा।”

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान अपनी हिफाजत कर सकता है, लेकिन अगर भारत रुकता है तो वे भी रुकेंगे।” पाकिस्तान ने कहा कि हमले में 3 से 8 नागरिक मारे गए और एक मस्जिद को नुकसान पहुंचा। भारत ने इन दावों की पुष्टि नहीं की। पंजाब प्रांत में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए और इस्लामाबाद में भी शैक्षणिक संस्थान बंद रहे।

भारत में जश्न का माहौल !

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की खबर जैसे ही भारत में फैली, देशभर में जश्न का माहौल छा गया। लोग सड़कों पर उतरे, पटाखे फोड़े, और मिठाइयां बांटी गईं।

वहीं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में व्यापारियों ने “भारत माता की जय” के नारे लगाए और जश्न मनाया।गाजियाबाद लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मना रहे थे। बिहार के बेगूसराय में लोगों ने पटाखे जलाकर भारतीय सेना को सलाम किया। दूसरी ओर सोशल मीडिया X पर #OperationSindoor ट्रेंड करने लगा, जहां लोग सेना की बहादुरी की तारीफ कर रहे थे।

ऑपरेशन सिंदूर सच्ची श्रद्धांजलि !

पहलगाम हमले में अपने प्रियजनों को खोने वालों ने ऑपरेशन सिंदूर को सच्ची श्रद्धांजलि बताया: शुभम द्विवेदी की पत्नी ने कहा “मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि मिली। पीएम मोदी ने हमारा भरोसा कायम रखा।” मंजूनाथ राव की मां ने कहा “हमें उम्मीद थी कि मोदी जी कार्रवाई करेंगे। ‘सिंदूर’ सही नाम है।” ऐशन्या ने कहा “शुभम की आत्मा को शांति मिलेगी।”

ऑपरेशन पर अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं !

भारत ने इस ऑपरेशन की जानकारी अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, और रूस को दी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की। न्यूयॉर्क टाइम्स, बीबीसी, और फ्रांस 24 ने इस हमले को प्रमुखता से कवर किया। कुछ ने भारत की कार्रवाई को आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम बताया, तो कुछ ने क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका जताई। चीन ने ऑपरेशन को लेकर तटस्थ बयान दिया, जिसे पाकिस्तान के लिए झटका माना गया।

हमले के बाद भारत ने कई कदम उठाए सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द किए गए। इस्लामाबाद और नई दिल्ली में दूतावास कर्मचारियों की संख्या घटाई गई। बीएसएफ और वायुसेना को हाई अलर्ट पर रखा गया। गृह मंत्रालय ने 244 जिलों में नागरिक सुरक्षा अभ्यास का आदेश दिया।

पाकिस्तान का हाल अफरातफरी !

पाकिस्तान में हमले के बाद अफरातफरी मची। मुजफ्फराबाद में बिजली गुल हो गई, और लोग बंकरों में शरण लेने को मजबूर हुए। पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसका भारत ने जवाब दिया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का प्रतीक बन गया है। यह न केवल पहलगाम हमले का जवाब था, बल्कि 2008 के मुंबई हमले और 2019 के पुलवामा हमले जैसे पुराने घावों का भी हिसाब-किताब था। देशभर में लोग सेना और सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, और यह ऑपरेशन भारत की ताकत और संकल्प को दर्शाता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
new parliament

नए संसद भवन की क्या जरूरत, बेकार है वहां जाना…

May 27, 2023
CM Yogi

इन शहरों के सुनियोजित विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी ने किया महायोजना पर विचार

January 4, 2024
नक्सलवाद

नक्सलवाद को मात, ग्रामीण सरकारी योजनाओं के साथ

May 9, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक
  • अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट
  • ग्रहण मोक्ष के बाद घर और मंदिर में गंगाजल कैसे छिड़कें? जानिए इसका महत्व

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.