Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी से भेंट

धर्म संस्कृति के संरक्षण में संत समाज का अहम योगदान: साध्वी निरंजन ज्योति

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 6, 2022
in राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। केंद्रीय मंत्री तथा निरंजनी अखाड़े की महामण्डलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने सोमवार को निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज से भेंट कर धर्म संस्कृति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। साध्वी निरंजन ज्योति के निरंजनी अखाड़ा पहुंचने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने मां मनसा देवी का चित्र भेंटकर उनका स्वागत किया। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज से भेंटवार्ता के उपरांत पत्रकारों से वार्ता के दौरान साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि सन्मार्ग पर चलने वाले संतों के प्रति हमेशा ही लोगों की निष्ठा रही है। गुरू पंरपरा का पालन करते हुए संतों ने आदर्श प्रस्तुत करते हुए सदैव समाज का मार्गदर्शन करते हुए धर्म संस्कृति का संरक्षण किया है। कानपुर में हुई हिंसा पर उन्होंने कहा कि घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी राजनीतिक दलों को सद्भाव बनाने में सहयोग करना चाहिए। ज्ञानवापी विवाद पर उन्होंने कहा कि सर्वे में हिन्दू देवी देवताओं से संबंधित चिन्ह मिले हैं।

ज्ञानवापी पर अदालत का फैसला मान्य होगा: श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

इन्हें भी पढ़े

LPG Gas

LPG से UPI और रेलवे टिकट तक के बदलेंगे नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू

September 30, 2026
Nitin Gadkari

E20 तो बस शुरुआत, E100 पर दौड़ेंगी गाड़ियां; गडकरी ने बताया भविष्य का प्लान

September 30, 2026
Modi Government

केंद्रीय कैबिनेट: गेहूं की एमएसपी में वृद्धि, 2.79 लाख करोड़ रुपये की तीन योजनाओं को मंजूरी

September 30, 2026
warships

ऐतिहासिक कदम: इस साल भारतीय नौसेना को मिलेंगे 18 युद्धपोत

September 30, 2026
Load More

मामला अदालत में है और उन्हें अदालत पर पूरा विश्वास है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि साध्वी निरंजन ज्योति ने ज्ञानवापी मामले को लेकर संत समाज से धैर्य रखने व अदालत पर भरोसा रखने की अपील की है। उनकी अपील का संत समाज पालन करेगा। ज्ञानवापी का मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। अदालत का फैसला सभी को मान्य होगा। एक चर्चित वेब सीरिज में संतों के नकारात्मक चित्रण पर उन्होंने कहा कि संत समाज को बदनाम करने की कोशिशें कभी कामयाब नहीं होगी। ऐसी वेब सीरिज को बैन किया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने उत्तरकाशी में हुई बस दुघर्टना में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि सरकार पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रही है। इस दौरान निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी भी मौजूद रहे।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM modi

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा संपन्न, 40 साल बाद न्यूज़ीलैंड यात्रा पर रवाना

July 10, 2026
india-pak

आंतकवाद के खिलाफ सख्त रूख… प्रहार की तैयारी… इंतकाम पाक को पड़ेगा भारी!

May 1, 2025
arrest

ना जवाबदेही, ना कार्रवाई!

November 28, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली जल बोर्ड : 17,970 करोड़ से होगा पानी और सीवर व्यवस्था का कायाकल्प
  • LPG से UPI और रेलवे टिकट तक के बदलेंगे नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू
  • E20 तो बस शुरुआत, E100 पर दौड़ेंगी गाड़ियां; गडकरी ने बताया भविष्य का प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.