Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

नि:संतान दंपत्ति के लिए वरदान है उत्तराखंड का ये मंदिर!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 20, 2025
in धर्म, राज्य
A A
gauri shankar mahadev mandir
19
SHARES
631
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

ऋषिकेश: उत्तराखंड की धार्मिक राजधानी कहे जाने वाले ऋषिकेश की पहचान सिर्फ गंगा घाटों या योग केंद्रों से नहीं है, बल्कि यहां मौजूद कई प्राचीन और आस्था से जुड़े मंदिरों से भी है. इन्हीं में से एक है गौरी शंकर महादेव मंदिर (Gauri Shankar Mahadev Mandir), जिसे संतान प्राप्ति के लिए विशेष रूप से फलदायी माना जाता है. यह मंदिर न सिर्फ धार्मिक, बल्कि भावनात्मक रूप से भी लोगों से जुड़ा हुआ है. देशभर से हजारों श्रद्धालु यहां अपनी मन्नत लेकर पहुंचते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं.

गौरी शंकर महादेव मंदिर की मान्यता
ऋषिकेश स्थित इस मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त पूजा की जाती है. मंदिर के महंत गोपाल गिरी ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि जो भी दंपत्ति संतान की इच्छा के साथ इस मंदिर में विशेष विधि से पूजा करता है, उन्हें मनचाहा फल प्राप्त होता है. यहां की मान्यता है कि गृहस्थ जीवन में सुख, संतुलन और संतान सुख पाने के लिए यह स्थान अत्यंत प्रभावी है.

इन्हें भी पढ़े

Thousand Shrines

‘हजार ग्राम, हजार धाम’ संदेश के साथ संपन्न हुई जौनसार-बावर एवं यमुनोत्री की पजल धाम यात्रा

May 21, 2026

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? यहां जानें तिथि

May 21, 2026
Karnataka

कर्नाटक में फिर शुरू हुई कुर्सी के लिए ‘कलह’

May 21, 2026

यूपी चुनाव : एक्टिव मोड में आई कांग्रेस, खास स्ट्रैटिजी पर है फोकस !

May 19, 2026
Load More

क्या है “चिल्ला” व्रत की परंपरा?
इस मंदिर में पूजा का एक विशेष नियम है जिसे “चिल्ला” व्रत कहा जाता है. “चिल्ला” का अर्थ है लगातार 41 दिनों तक एक ही नियम और अनुशासन का पालन करते हुए पूजा करना. इस व्रत के दौरान भक्त को ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है, सात्विक भोजन ग्रहण करना होता है और जीवन को पूरी तरह धार्मिक आचरण में ढालना होता है.

इन 41 दिनों में श्रद्धालु प्रतिदिन मंदिर आकर भगवान शिव का जल, दूध और शहद से अभिषेक करते हैं, जबकि माता गौरी को हल्दी, चूड़ी और सिंदूर अर्पित किए जाते हैं. पूजा का समापन संतान प्राप्ति की प्रार्थना के साथ किया जाता है. इस दौरान श्रद्धा, संयम और मानसिक शुद्धता अत्यंत आवश्यक मानी जाती है.

कई श्रद्धालुओं की मन्नतें हुईं पूरी
महंत गोपाल गिरी बताते हैं कि मंदिर में पूजा करने वाले कई दंपत्तियों को संतान सुख की प्राप्ति हुई है. वे लोग जो वर्षों से उपचार या अन्य प्रयासों के बाद भी निराश हो चुके थे, उन्होंने यहां आकर “चिल्ला” व्रत किया और कुछ ही समय में उन्हें संतान प्राप्ति का सौभाग्य मिला. यह स्थान उन लोगों के लिए आस्था का मजबूत केंद्र बन चुका है, जो ईश्वर में विश्वास रखते हैं.

गौरी शंकर महादेव मंदिर का शांत वातावरण, गंगा नदी की निकटता और चारों ओर फैली आध्यात्मिक ऊर्जा श्रद्धालुओं को आंतरिक शांति और दिव्यता का अनुभव कराती है. यहां आने वाले भक्त सिर्फ उत्तराखंड या ऋषिकेश से ही नहीं, बल्कि देशभर से अपनी मन्नतों के साथ यहां पहुंचते हैं.

–

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

आरईसी लिमिटेड ने ड्यूश बैंक एजी गिफ्ट सिटी शाखा से प्राप्त की हरित ऋण सुविधा

July 11, 2024

पिछले छह सालों में तेजी से बढ़े रोजगार!

November 15, 2023
CM Yogi

वन्य जीवों के साथ क्रूरता बड़ा अपराध, कोई भी दोषी मिले तो करें कठोर कार्रवाई: सीएम योगी

December 28, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘हजार ग्राम, हजार धाम’ संदेश के साथ संपन्न हुई जौनसार-बावर एवं यमुनोत्री की पजल धाम यात्रा
  • भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा न्यूक्लियर बाजार!
  • युवाओं में क्यों बढ़ रही है Brain Fog की समस्या? जानिए कारण और बचाव

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.