Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में किन उद्योगों के लिए बजाई खतरे की घंटी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 31, 2025
in व्यापार
A A
donald trump
15
SHARES
488
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से होने वाले निर्यात पर 1 अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का कहना था कि सब कुछ सही नहीं है, इसलिए हमें कड़े फैसले लेने होंगे। ट्रंप ने एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी को अपना मित्र बताया तो वहीं टैरिफ बढ़ाने को अमेरिका की जरूरत करार दिया। अब सवाल यह है कि अमेरिका के इस फैसले से भारत में किन उद्योगों पर बड़ा असर होगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप के इस सख्त फैसले से इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा सेक्टर, आईटी, डायमंड और जूलरी, टैक्सटाइल जैसे कारोबार सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि भारत में अमेरिकी उत्पादों पर दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगता है। इसके अलावा वह रूस से ऊर्जा उत्पाद खरीद रहा है। उनका इशारा पेट्रोल खरीद पर था। इन बातों का उदाहरण देकर डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ बढ़ाया है। माना जा रहा है कि यदि यह लगा औॅर जारी रहा तो भारत में कुछ उद्योगों पर सीधा असर होगा। दरअसल जापान पर 15 फीसदी, इंडोनेशिया पर 19 और वियतनाम पर 20 फीसदी ही टैरिफ लगाया है। ऐसे में भारत के पिछड़ने का भी डर पैदा हो रहा है।

इन्हें भी पढ़े

smartphon

सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

July 9, 2026
EPF

ठगों से अपने पीएफ खाते को कैसे बचाएं? UAN-पासवर्ड और OTP पर मान लें सरकार की ये सलाह

July 9, 2026
petrol and diesel

क्या सच में प्रीमियम पेट्रोल से बढ़ती है माइलेज और पावर?

July 8, 2026
crude oil

भारत में तेल वाली दिवाली, होर्मुज खुलने के बाद अब सऊदी अरब से आई खुशखबरी

July 8, 2026
Load More

जूलरी और फार्मा को बड़ा नुकसान, इन कंपनियों को US से मिलता है 30% रेवेन्यू
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई से सितंबर तिमाही में भारत के निर्यात में 10 फीसदी की कमी आ सकती है। यदि टैरिफ में इजाफा जारी रहा तो भारत में तमाम उद्योगों में हलचल मचेगी। इनमें प्रमुख उद्योग हीरा और जूलरी का कारोबार है। अमेरिकी टैरिफ में इजाफे से इस उद्योग पर सीधा असर होगा और लाखों लोगों की आजीविका पर संकट पैदा हो सकता है।

इसके अलावा फार्मा सेक्टर भी गहरे तौर पर प्रभावित होगा। भारत की तरफ से 8 अरब डॉलर की जेनेरिक दवाएं हर साल अमेरिका भेजी जाती हैं। भारत की टॉप कंपनियां जैसे सन फार्मा, रेड्डीज लैबेरेट्रीज, सिपला जैसी कंपनियों को 30 फीसदी रेवेन्यू अमेरिका से ही मिलता है। अमेरिका में यदि 10 दवाएं खरीदी जाती हैं तो उनमें से 4 भारतीय कंपनियों की होती हैं।

कपड़ा उद्योग पर भी सीधा असर, क्यों होगा ज्यादा नुकसान
अब बात करते हैं टेक्सटाइल इंडस्ट्री और कपड़ा उद्योग की। अमेरिका भेजे जाने वाले उत्पादों में इनकी बड़ी हिस्सेदारी है। भारत में तैयार होने वाले कपड़े बड़े पैमाने पर अमेरिका जाते हैं। अब टैरिफ बढ़ने से इनके दाम बढ़ेंगे तो दूसरे देशों को मौका मिलेगा। ऐसी स्थिति भारत के लिए चिंताजनक होगी। कनफेडरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री का कहना है कि भारत पर अब तक वियतनाम जैसे देशों से कम टैरिफ था। अब यदि बढ़ा तो नुकसान होगा। बता दें कि अमेरिका की The Gap Inc., Pepe Jeans, Walmart Inc. और Costco Wholesale Corp. जैसी कंपनियां भारत में ही कपड़े तैयार कराती रही हैं। यही नहीं अमेरिका निर्यात करने वाली वर्धमान टेक्सटाइल कंपनी का कहना है कि पहले ही ऑर्डर कम हो गए हैं और हमारे काम में मंदी का दौर है।

इलेक्ट्रॉनिक्स के बिजनेस पर भी होगा सीधा असर
अमेरिका में स्मार्टफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का निर्यात बड़े पैमाने पर चीन से होता रहा है। लेकिन अब भारत भी इन उत्पादों का हब बना है। खासतौर पर कर्नाटक के देवनहल्ली में ऐपल ने बड़ा प्लांट लगाया है। लेकिन नए टैरिफ के बाद यहां बने स्मार्टफोन्स का निर्यात अमेरिका होना मुश्किल होगा। यही नहीं ऐपल को भी भारत में अपने प्लांट लगाने के प्लान पर विचार करना पड़ सकता है।

रिलायंस समेत रिफाइनरी कंपनियों को होगा नुकसान
यदि अमेरिकी पाबंदियों के चलते भारत की ओर से रूस से तेल आयात बंद हुआ तो रिफाइनरी इंडस्ट्री को झटका लगेगा। इंडियन ऑइल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियों को झटका लगेगा। इसके अलावा रिलायंस भी बुरी तरह से प्रभावित होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि तेल महंगा आएगा तो इन कंपनियों को मार्जिन में कमी आएगी। इसी साल रिलायंस ने रूस के साथ 5 लाख बैरल प्रति दिन तेल आयात को लेकर डील की थी। अब इसके भविष्य पर संकट की स्थिति होगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
water

विश्व जल दिवस 2023: स्थायी जल प्रबंधन के लिए अभिनव तरीके

March 22, 2023
gyanvapi

ज्ञानव्यापी में मज्जिद से पहले मंदिर था, हिंदू पक्ष ने किया दावा

January 26, 2024
पहलवानों के धरने

पहलवानों से अब किस मुद्दे पर बात करेगी सरकार ?

June 7, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी?
  • उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
  • सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.