Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

भारत ने लगा दी चीन की क्‍लास, एक्‍सपोर्ट पर कह दी ये बड़ी बात

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 7, 2025
in विश्व, व्यापार
A A
India-China
15
SHARES
515
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली: भारत ने निर्यात नियमों के दुरुपयोग को लेकर इशारों में चीन की क्‍लास लगा दी है। इसमें अमेरिका के लिए भी मैसेज है। एससीओ की बैठक में भारत ने निर्यात संबंधी उपायों को हथियार बनाने के खिलाफ चेतावनी दी। भारत ने कहा कि इनका इस्तेमाल कृत्रिम कमी पैदा करने, बाजारों को बिगाड़ने या सप्‍लाई चेन बाधित करने के लिए नहीं होना चाहिए। 6 सितंबर को व्लादिवोस्तोक में एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) के व्यापार मंत्रियों की बैठक में भारत ने यह बात कही। भारत ने यह भी कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय वाणिज्य में विश्वास बनाए रखने के लिए इन कदमों का सही और पारदर्शी इस्‍तेमाल जरूरी है। भारत ने व्यापार घाटे को कम करने के लिए बाजार पहुंच बढ़ाने और व्यापार को आसान बनाने की बात भी कही।

भारत का इशारा साफ तौर से चीन की तरफ था। ये इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि भारत के वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र को चीन के रेयर अर्थ मैग्‍नेट (दुर्लभ पृथ्वी चुंबक) और उर्वरक पर निर्यात प्रतिबंधों के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ा है। चीन भी इस संगठन का सदस्य है। भारत ने इसके जरिये अमेरिका को भी मैसेज दे दिया है। उसने साफ कर दिया है कि वह अपनी बात को रखने में किसी तरह की कोई हिचकिचाहट नहीं रखता। यह बात अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के मनमाने और बेतुके टैरिफ पर भी लागू होती है।

इन्हें भी पढ़े

lithium

सफेद सोने के खजाने तक पहुंचा भारत, चिली के साथ महाडील जल्द

August 10, 2026
pm modi-trump

PM मोदी की कूटनीति का मुरीद हुआ अमेरिका!

August 10, 2026
blood pressure

बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया

August 10, 2026
india-us trade deal

अमेरिका से नहीं डरेगा भारत, 15 देशों में ₹1900000 करोड़ का नया बाजार तैयार

August 10, 2026
Load More

भारत ने जताई बैठक में च‍िंंता
भारत ने एससीओ व्यापार मंत्रियों की बैठक में चिंता जताई। उसने कहा कि निर्यात उपायों को हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कृत्रिम कमी हो सकती है, बाजार बिगड़ सकते हैं और सप्लाई चेन में रुकावट आ सकती है। भारत ने यह भी कहा कि व्यापार से जुड़े जलवायु उपायों से गलत तरीके से भेदभाव नहीं होना चाहिए।

वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘…लगातार व्यापार असंतुलन से बेहतर बाजार पहुंच, मानकों पर सहयोग और सुव्यवस्थित व्यापार सुविधा के जरिये निपटना चाहिए।’ भारत ने चेतावनी दी कि निर्यात संबंधी उपायों को हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए। इनका दुरुपयोग कृत्रिम कमी पैदा करने, बाजारों को बिगाड़ने या सप्‍लाई चेन को बाधित करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। भारत ने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य में विश्वास बनाए रखने के लिए इनका सही और पारदर्शी इस्‍तेमाल जरूरी है।

चीन के साथ भारत का भारी व्‍यापार घाटा
भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा 2024-25 में लगभग 100 अरब डॉलर तक बढ़ गया है। एससीओ दुनिया की 42 फीसदी आबादी और वैश्विक व्यापार के 17.2 फीसदी का प्रतिनिधित्व करता है। भारत ने क्षेत्र में व्यापार प्रवाह को बढ़ाने, कमजोरियों को दूर करने और समावेशी विकास का समर्थन करने के लिए समन्वित कार्रवाई के महत्व पर जोर दिया।

भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव अमिताभ कुमार ने WTO को केंद्र में रखते हुए खुली, निष्पक्ष, समावेशी और गैर-भेदभावपूर्ण बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की आवश्यकता को हाईलाइट किया। उन्होंने विकास-केंद्रित एजेंडे के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इसमें खाद्य सुरक्षा उद्देश्यों के लिए सार्वजनिक स्टॉकहोल्डिंग पर एक स्थायी समाधान और पूरी तरह कार्यात्मक दो-स्तरीय WTO विवाद निपटान प्रणाली की बहाली शामिल है।

उन्होंने ग्‍लोबल वैल्‍यू चेन में एमएसएमई की अधिक भागीदारी का समर्थन करने के लिए सेवाओं के व्यापार और कुशल पेशेवरों की अस्थायी आवाजाही की भूमिका का भी उल्‍लेख किया। यह राष्ट्रीय कानूनों और पारदर्शिता के अनुरूप होना चाहिए।

डिजिटल अर्थव्यवस्था पर भारत ने निष्पक्ष, पारदर्शी और अनुमानित नियामक ढांचे पर फोकस करने वाले एससीओ वर्कस्ट्रीम का प्रस्ताव रखा। इसमें सर्वोत्तम प्रथाओं पर स्वैच्छिक सहयोग और सुरक्षित, इनोवेशन-बेस्‍ड डिजिटलीकरण के लिए क्षमता-निर्माण शामिल है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Adivasi Ho Samaj

संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत आदिवासी हो समाज सरायकेला से अभियान चलाया!

April 15, 2025
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Yatra

कांग्रेस के लिए बहुत कुछ तय कर देंगे ये इस राज्य के चुनावी नतीजे!

March 13, 2023
odisha train accident

ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद उठ रहे सवाल, कैसे सेफ हो रेल यात्रा?

June 5, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सफेद सोने के खजाने तक पहुंचा भारत, चिली के साथ महाडील जल्द
  • धामी सरकार ने विकास योजनाओं को दी ₹150 करोड़ की मंजूरी!
  • PM मोदी की कूटनीति का मुरीद हुआ अमेरिका!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.