Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में बेकाबू हो रहा प्रदूषण और उत्तराखंड के 5 हजार ट्रक क्यों हुए बैन!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 19, 2025
in दिल्ली, राज्य
A A
Pollution
16
SHARES
535
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण उत्तराखंड के लगभग 5000 ट्रकों की एंट्री बंद हो गई है। यह 5000 ट्रक दिल्ली की सीमाओं पर खड़े हैं। वहीं ट्रकों की एंट्री दिल्ली में बंद होने से ट्रांसपोर्टर भी चिंतित हैं और दिल्ली में पुराने ट्रकों की एंट्री के लिए छूट देने की मांग सरकार से कर रहे हैं।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का खामियाजा उत्तराखंड को भी भुगतना पड़ रहा है। प्रदूषण के चलते पुराने ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगने से उत्तराखंड के लगभग 5000 ट्रकों के पहिए थम गए हैं। इससे दवाइयां, औद्योगिक कच्चे माल और फसलों की आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे भारी नुकसान हो रहा है।

इन्हें भी पढ़े

pm modi

आंध्र प्रदेश को पीएम मोदी ने दी ₹17,900 करोड़ की सौगात, पहला सेमीकंडक्टर प्लांट भी शुरू

August 1, 2026
CM Rekha Gupta

दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल लॉन्च, रक्षाबंधन पर आएगी 2500 रुपये की पहली किस्त

August 1, 2026
Delhi Police

CJP प्रोटेस्ट: कई बड़े इन्फ्लुएंसर्स-यूट्यूबर्स के खिलाफ होगा एक्शन!

August 1, 2026
कुलगाम में आतंकी हमला

कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या

August 1, 2026
Load More

बीएस 6 का नियम लागू
प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर दिल्ली में बीएस 6 से कम मानक वाले मालवाहक वालों को घुसने नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में ज्यादातर ट्रक अब दिल्ली की सीमाओं तक जा रहे हैं और दिल्ली जाने के इंतजार में खड़े हैं। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आप उनियाल ने बताया कि उत्तराखंड से रोजाना दिल्ली के लिए 5000 ट्रक आवाजाही करते हैं। देहरादून से 1000 ट्रक जाते हैं जो इंडस्ट्रियल एरिया से सामान ले जाते हैं और दिल्ली से भी यहां सामान की सप्लाई होती है।

ट्रकों की बुकिंग रद्द
देहरादून से दिल्ली दवाइयां भेजी जाती हैं, लेकिन बुधवार से दिल्ली में पुराने ट्रकों की एंट्री बंद होने के कारण पुराने ट्रकों को दूसरे शहरों में भेजा जा रहा है। जो ट्रक दिल्ली जा रहे हैं, उनको दिल्ली बॉर्डर तक भेजा जा रहा है। वहां से ट्रांसपोर्टर दिल्ली के लिए बीएस 6 और सीएनजी मालवाहक वाहन भेजे जा रहे हैं।

दिल्ली में ट्रकों की एंट्री बंद होने के बाद पछवादून के लगभग 100 ट्रक रवाना नहीं हो पाए। इस कारण कृषि उत्पादन मंडी परिषद से नकदी फसलों को लेकर वहां दिल्ली नहीं जा सके। पछुआ दून ट्रक ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलफाम अली ने बताया कि गुरुवार को 40 ट्रकों की बुकिंग रद्द करनी पड़ी, जबकि 25 ट्रक दिल्ली से सामान लेकर नहीं पहुंचे।

जौनसार से बुधवार और गुरुवार को 15 ट्रकों की बुकिंग रद्द करनी पड़ी। उधर हरिद्वार के लगभग 1000 ट्रकों की एंट्री भी बंद हो गई है। इससे हरिद्वार और दिल्ली के बीच 30 प्रतिशत माल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। आलम यह है कि ट्रांसपोर्टर गाजियाबाद तक माल पहुंच कर वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं।

हर रोज करोड़ों का नुकसान
ट्रांसपोर्ट यूनियन के मुताबिक रोजाना करोड़ों रुपये का नुकसान का अनुमान है। छोटे और मध्यम ट्रांसपोर्टर के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि बीएस 6 मानक के ट्रक खरीदना उनके लिए आसान नहीं है। एक ट्रक की कीमत में भारी बढ़ोतरी हो गई है, जबकि पुराने ट्रक अभी भी लोन में फंसे हुए हैं। ट्रांसपोर्टरों ने अस्थाई छूट या चरणबद्ध व्यवस्था करने की मांग की है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Amit Shah new loksabha

मोदी सरकार में आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद समाप्ति की ओर : अमित शाह

March 22, 2025
Turkey and Azerbaijan

पाकिस्तान का सपोर्ट कर बुरे फंसे तुर्किए-अजरबैजान!

May 12, 2025

इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का SBI को नोटिस, बॉन्ड नंबरों का खुलासा!

March 17, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आंध्र प्रदेश को पीएम मोदी ने दी ₹17,900 करोड़ की सौगात, पहला सेमीकंडक्टर प्लांट भी शुरू
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल लॉन्च, रक्षाबंधन पर आएगी 2500 रुपये की पहली किस्त
  • सुखोई-30MKI को ‘सुपर फाइटर जेट’ बनाने की तैयारी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.