Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हरिद्वार-ऋषिकेश में 105 घाटों पर गैर-हिन्दुओं के प्रवेश पर लगेगी रोक!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 5, 2026
in राज्य
A A
ghats in haridwar
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

इन्हें भी पढ़े

cm samrat chaudhary

बिहार में फिर लागू हुई जोनल पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला

July 31, 2026
Kanwar Yatra

CCTV और साइबर कमांडो… हरिद्वार कांवड़ मेले की सुरक्षा इस बार सबसे हाईटेक

July 31, 2026
महिला सम्मान योजना

लाडकी बहिन योजना: e-KYC पूरी, कितनी महिलाओं को मिलेंगे ₹1500

July 30, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- ‘यह निर्णय…’

July 30, 2026
Load More

हरिद्वार। उत्तराखंड में अर्धकुंभ के आयोजन से पहले हरिद्वार और ऋषिकेश को पवित्र नगरी घोषित किए जाने की मांग तेज हो गई है. इसी साथ इन दोनों जगहों पर स्थित 105 गंगा घाटों पर पुरानी व्यवस्थाओं को लागू करने की माँग भी का जा रही है. जिसके तहत हर की पैड़ी की तर्ज पर करीब 105 घाटों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने पर विचार किया जा रहा है.

आने वाले समय में पूरे कुंभ क्षेत्र में यह नियम लागू कर इसे ‘सनातन पवित्र नगरी’ घोषित करने का प्रस्ताव भी सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक धामी सरकार इस पूरे प्रस्ताव पर गंभीर मंथन कर रही है.

हरिद्वार-ऋषिकेश में पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग
श्रीगंगा सभा, हरिद्वार के अध्यक्ष नितिन गौतम का कहना है कि यह कोई नई मांग नहीं है. उन्होंने बताया कि लगभग 100 साल पहले, ब्रिटिश शासन के दौरान जब हरिद्वार का नियोजित विकास हुआ था, तब नगर की व्यवस्थाएं स्थानीय धार्मिक मान्यताओं और समाज की भूमिका को ध्यान में रखकर तय की गई थीं. उसी समय घाटों की पवित्रता और धार्मिक अनुशासन बनाए रखने के लिए नियम बनाए गए थे.

नितिन गौतम ने कहा कि अगर उस दौर में ऐसी व्यवस्थाओं की आवश्यकता महसूस की गई थी, तो आज के समय में यह जरूरत और भी ज्यादा बढ़ गई है. धार्मिक स्थलों, अनुष्ठानों और आस्था से जुड़े आयोजनों को लेकर लगातार विवाद और चुनौतियां सामने आ रही हैं. ऐसे में स्पष्ट और सख्त नियम जरूरी हो गए हैं.

श्रीगंगा सभा का कहना है कि पहले हरिद्वार में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते थे, जबकि आज कुंभ और बड़े पर्वों के दौरान करोड़ों लोग गंगा तट पर आते हैं. इतनी बड़ी भीड़ को देखते हुए बड़े संरक्षित क्षेत्र, धार्मिक घाटों की सुरक्षा, अनुष्ठानों की व्यवस्थित व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही है. ऐसे में पूरे कुंभ क्षेत्र को ‘हिंदू क्षेत्र’ घोषित कर धार्मिक स्थलों और परंपराओं को संरक्षित किया जाना चाहिए.

सरकार के सामने रखा प्रस्ताव
श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष ने बताया कि इस विषय पर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री से कई दौर की बातचीत हो चुकी है. अवैध धार्मिक ढांचों और अतिक्रमण के खिलाफ हाल ही में हुई कार्रवाई को उन्होंने सराहनीय बताया. साथ ही उम्मीद जताई कि घाटों को लेकर यह प्रस्ताव भी आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि नियमों के बावजूद कुछ लोग निजी स्वार्थ में उल्लंघन करते हैं और अवैध कॉलोनियां बसाते हैं, जिन पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई जरूरी है.

1916 का समझौता और कानूनी आधार
हरकी पैड़ी पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश निषेध का ऐतिहासिक आधार 1916 का समझौता और 1935 का हरिद्वार म्युनिसिपल अधिनियम है. पंडित मदन मोहन मालवीय ने ब्रिटिश सरकार से हरिद्वार नगर पालिका अधिनियम 1916 के तहत घाट क्षेत्र की पवित्रता सुनिश्चित करने का प्रावधान कराया था. 1935 के हरिद्वार नगर अधिनियम ने इन नियमों को और मजबूत किया, जिसमें गंगा की अविरल धारा और तीर्थनगरी की पवित्रता बनाए रखने के स्पष्ट प्रावधान दर्ज हैं.

इन नियमों में
– घाटों पर गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित
– नगर क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के रात्रि प्रवास पर रोक
– तीर्थ क्षेत्र में स्थायी बसावट की मनाही जैसे प्रावधान शामिल थे, जो समय के साथ कमजोर पड़ते चले गए.

हरिद्वार में अर्धकुंभ को लेकर हलचल तेज
हरिद्वार में हर साल करीब चार करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं. 2027 में अर्धकुंभ, सावन की कांवड़ यात्रा और गंगा कॉरिडोर परियोजना को देखते हुए सरकार व्यवस्थाएं मजबूत करना चाहती है ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और पवित्रता बनी रहे. इसी क्रम में 105 घाटों का सर्वे कराया गया है और उनके पुनर्निर्माण की तैयारी भी चल रही है.

यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है तो हरिद्वार-ऋषिकेश को ‘पवित्र नगरी’ का दर्जा मिल सकता है. घाटों पर कड़े नियम, रात्रि प्रवास और आचरण को लेकर नई गाइडलाइन लागू होंगी. 2027 के अर्धकुंभ से पहले यह फैसला सरकार के लिए अहम माना जा रहा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
टनल बोरिंग मशीन ड्रिलिंग

भविष्‍य में कैसे हो अर्बन प्‍लानिंग

February 18, 2023
पर्यावरण

बदलते पर्यावरण से संकट में खेती और खाद्य सुरक्षा

June 5, 2023
TERI Summit pm modi

भारत की महान परंपरा को निभा रही है मोदी सरकार!

February 11, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 3 हजार से ज्यादा छात्राओं को बांटी साइकिलें
  • टैक्स से भरा सरकार का खजाना, विकास पर जमकर हो रहा खर्च
  • तेल खरीदने वाला भारत, क्या दुनिया को ग्रीन एनर्जी बेचने जा रहा है?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.