Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

अमित शाह ने किया पतंजलि के विश्वस्तरीय ‘हाइब्रिड हॉस्पिटल’ का उद्घाटन, योग के साथ मिलेगी सर्जरी की भी सुविधा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 22, 2026
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
Patanjali's world-class 'hybrid hospital
13
SHARES
421
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ द्वारा संचालित विश्व के प्रथम इंटीग्रेटेड मैडिसिन सिस्टम तथा योग, आयुर्वेद व आधुनिक चिकित्सा के समन्वय का वैश्विक केंद्र पतंजलि इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल समस्त भारत के नागरिकों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करेगा। आज देश के माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित भाई शाह ने उक्त हॉस्पिटल का उद् घाटन किया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हास्पिटल का निरीक्षण भी किया और इंटीग्रेटेड मेडिसिन सिस्टम की इस पहल को सराहा। उन्होंने कहा कि यह हॉस्पिटल विश्व का प्रथम हाइब्रिड हॉस्पिटल बन गया है।

ज्ञात हो कि माननीय गृह मंत्री जी दो दिनों के पतंजलि प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने योग, आयुर्वेद व सनातन जीवन पद्धति को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठापित करके रोगमुक्त विश्व का निर्माण कैसे हो, इस पर पूज्य स्वामी जी के साथ गहन विमर्श व मंथन किया।कल रात गृहमंत्री ने पतंजलि योगपीठ परिसर में आत्मीयतापूर्ण रात्रि विश्राम किया और चिकित्सा, शिक्षा, सनातन जीवन पद्धति, एवं ऋषियों की ज्ञान विरासत को विश्व पटल पर प्रतिष्ठा दिलाने की दिशा में पूज्य स्वामी रामदेव जी एवं आचार्य बालकृष्ण महाराज से विमर्श एवं विचार मंथन किया और पतंजलि द्वारा भविष्य में इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभाने के बारे जानकारी ली।

इन्हें भी पढ़े

Piyush Goyal

कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त

July 30, 2026
महिला सम्मान योजना

लाडकी बहिन योजना: e-KYC पूरी, कितनी महिलाओं को मिलेंगे ₹1500

July 30, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- ‘यह निर्णय…’

July 30, 2026
EWS आरक्षण

विश्लेषण: NEET आंदोलन के बाद आरक्षण पर नई बहस, क्या छात्र आंदोलन से बदल रही है देश की राजनीतिक दिशा ?

July 30, 2026
Load More

उनके आत्मीय आगमन से पतंजलि परिवार में गौरव, प्रेरणा और ऊर्जा का संचार हुआ और पतंजलि योगपीठ परिवार की ओर से पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज और श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने अनेक संतों, भक्तों, शिष्यों, पतंजलि गुरुकुलम एवं आचार्यकुलम के विद्यार्थियों के साथ उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पतंजलि याेगपीठ के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रामदेव जी ने कहा कि यह सम्पूर्ण पतंजलि परिवार के लिए गौरव की बात है कि आज विश्व के इतिहास के प्रथम इंटीग्रेटेड हॉस्पिटल का लोकर्पण अपने राष्ट्रधर्म के साथ-साथ सनातन धर्म को सर्वोपरि रखने वाले, योग-आयुर्वेद को सर्वोपरि देखने वाले देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित भाई शाह जी द्वारा किया गया।

3 (1)स्वामी रामदेव ने कहा कि यहां हम 90 से 99 प्रतिशत लोगों को योग, आयुर्वेद, नेचुराेपैथी, पंचकर्म, षट्कर्म, पंच महाभूत चिकित्सा, मेडिकेटिड वाटर व फूड, उपवास, उपासना से ठीक करेंगे। उन्होंने कहा कि बीमारियों के मुख्य कारण- स्ट्रेस, इंफ्लामेशन तथा शरीर का अशुद्धिकरण है। पतंजलि में शिरोधारा, अक्षी तर्पण, कर्ण पूर्ण, नस्य, अभ्यंग, शंख प्रक्षालन, कोलोन थैरेपी, 100 से ज्यादा प्रकार की बस्ती आदि से शरीर का शुद्धिकरण करते हैं।

उन्होंने बताया कि ऋषिकेश, दिल्ली, गुवाहाटी, जम्मू कश्मीर, भोपाल आदि लगभग 10 एम्स में पतंजलि संयुक्त रिसर्च कर रहा है। इसके साथ-साथ आस्ट्रेलिया, यूरोप, अमेरिका सहित विश्व के 25 बड़े मैडिकल इंस्टीट्यूशंस के साथ मिलकर वैश्विक स्तर का हम रिसर्च कर रहे हैं। एनिमल ट्रायल, ह्यूमन ट्रायल, ड्रग डिस्कवरी का पूरा साइंटिफिक मैथड पतंजलि के पास है। इस देश के 100 करोड़ से ज्यादा लोग योग-आयुर्वेद का अनुसरण करते हैं, जिनका रियल वर्ल्ड एविडेंस हमारे पास है। इसके साथ-साथ हमारे पास 1 करोड़ 38 लाख लोगों का क्लिनिकल एविडेंस ईएमआर डेटा (EMR Data) के रूप में है।

स्वामी जी ने कहा कि हमने इस हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग में हृदय रोगियों के लिए एंजियोप्लास्टी, बायपास सर्जरी व पेसमेकर की व्यवस्था की है लेकिन हमारा प्रयास है कि 90 से 99 प्रतिशत लोगों को इनकी आवश्यकता न पड़े। यहां हम उन्हीं की सर्जरी करेंगे, उन्हीं को पेसमेकर व स्टंट लगायेंगे जो अपने को रिकवर नहीं कर पा रहे हैं। हमारा प्रयास रहता है कि हृदयामृत, कार्डियोग्रिट, अर्जुन की छाल, दालचीनी, लोकी के जूस का प्रयोग कर इजेक्शन फ्रेक्शन को बढ़ाया जा सके, हार्ट ब्लॉकेज को प्राकृतिक तरीकों से रिवर्स किया जा सके।

हमने बीपी, डायबिटीज, थायराइड आदि के लिए सिंथेटिक दवा इंसुलीन आदि की डिपेंडेंसी को घटाया है, किडनी व लिवर डिजीज को रिवर्स किया है जिसके पूरे साइंटिफिक माड्यूल्स, क्लिनिकल डाटा हमारे पास हैं। फैटी लिवर ग्रेड-1, 2, 3, 4, लिवर सिरोसिस, हैपेटाइटिस व लिवर कैंसर को रिवर्स किया है। लोग कहते थे कि स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण व पतंजलि एलोपैथी के विरोधी हैं, एलोपैथी से भी हमारी सिंपैथी है लेकिन नितांत आवश्यकता होने पर ही । हम गैर जरूरी दवा, गैर जरूरी ऑपरेशन, गैर जरूरी टेस्टिंग के विरोधी हैं। किडनी रोगियों के लिए हमारे यहां डायलिसिस की भी व्यवस्था है लेकिन जब तक डायलिसिस से बचा जाए तब तक हम पूर्ण प्रयास करते हैं। ब्रेन सर्जरी से पहले हम मेधा वटी, मैमोरी ग्रिट पर विश्वास करते हैं। यज्ञ चिकित्सा में मेधा यिष्टी, ब्राह्मी, शंखपुष्पी, ज्योतिष्मति से हवन कराते हैं। नैनो मेडिसिन से भी ज्यादा सूक्ष्म पीको मेडिसिन की बात होने लगी है।

स्वामी जी ने कहा कि आर्थिक दृष्टि से कमजोर रोगियों को पतंजलि में उपचार मिलेगा, वहीं समर्थ लोगों को न्यून शुल्क पर बहुत बड़ी उपचार व्यवस्था यहां खड़ी की गई है। विश्व का पहला इंटीग्रेटेड हाइब्रिड हाॅस्पिटल पतंजलि में स्थापित किया गया है, भविष्य में इसका विस्तार दिल्ली से लेकर पूरे देश तथा सम्पूर्ण विश्व में किया जाएगा। इंटीग्रेटेड हॉलिस्टिक ट्रीटमेंट के रूप में आज एक नए युग का आरंभ पतंजलि से हो रहा है। चिकित्सा के क्षेत्र में यह अभिनव कीर्तिमान है जिससे आने वाली पीढ़ियाँ प्रेरणा लेंगी। हमारा सपना है कि पूरी दुनिया का हेल्थ डेस्टिनेशन भारत बने। पूरी दुनिया के लोग योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, पंचकर्म, षट्कर्म व शिक्षा लिए भारत आएँ। शिक्षा, चिकित्सा व स्वस्थ जीवन पद्धति की दिशा दुनिया भारत से प्राप्त करेगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में 250 बेड की क्षमता वाला  यह  नया परिसर अत्याधुनिक अस्पताल पतंजलि इंटीग्रेटेड मेडिसिन सिस्टम पर आधारित है, जिसमें एलोपैथी की आधुनिक तकनीक से सभी प्रकार की मशीनों से डायग्नोज (जांच) की सुविधा है तथा अत्यन्त जटिल मानी जाने वाली ब्रेन, हार्ट, स्पाईन वाली सर्जरी की भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया, पैथोलॉजी, डेंटल, ICU और इमरजेंसी मेडिसिन के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर 24×7 सेवाओं में तैनात हैं।  यह अस्पताल केवल रोग का उपचार नहीं करेगा अपितु योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं जीवनशैली परामर्श के माध्यम से रोग की जड़ पर काम करेगा।

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण जी ने पतंजलि इमरजेंसी एण्ड क्रिटिकल केयर हाॅस्पिटल के विषय में जानकारी देते हुए  बताया कि पतंजलि हॉस्पिटल में 24×7 इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेवाएँ संचालित रहेंगी। इसमें 24 घंटे कार्यरत आधुनिक इमरजेंसी विभाग, इमरजेंसी मेडिसिन विभाग, ट्रॉमा केयर यूनिट, हाई-एंड ICU एवं वेंटिलेटर सपोर्ट, क्रिटिकल केयर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध रहेंगी।

आचार्य जी ने बताया कि इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी विभाग के अन्तर्गत कैथ लैब (Philips Azurion 3 M12), कोरोनरी एंजियोग्राफी (CAG), एंजियोप्लास्टी एवं स्टेंट प्रत्यारोपण, पेसमेकर एवं ICD इम्प्लांट, ECG, Echo, Stress Echo, TMT की सुविधा रहेगी जबकि न्यूरो सर्जरी विभाग के अन्तर्गत ब्रेन एवं स्पाइन की सर्जरी भी संचालित की जा सकेंगी।

साथ ही अस्थि रोगों के लिए ऑर्थोपेडिक विभाग में जॉइंट रिप्लेसमेंट (घुटना, कूल्हा) एवं फ्रैक्चर एवं ट्रॉमा सर्जरी, जनरल सर्जरी विभाग के अन्तर्गत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, गॉल ब्लैडर, अपेंडिक्स, लिवर एवं पैंक्रियास सर्जरी, लेज़र सर्जरी एवं डायबिटिक फुट ट्रीटमेंट की सुविधा रहेगी। स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग में सामान्य एवं सी-सेक्शन डिलीवरी के साथ-साथ लेप्रोस्कोपिक एवं ओपन सर्जरी की भी व्यवस्था है। नेफ्रोलॉजी एवं डायलिसिस यूनिट में B-Braun Dialog+ हेमोडायलिसिस सिस्टम भी उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि अब रोगियों को जाँच के लिए कम खर्च में उच्च स्तरीय जाँच सुविधा पतंजलि में सुलभ हो सकेगी। इसके लिए 24×7 अत्याधुनिक इमेजिंग एवं डायग्नोस्टिक सेंटर स्थापित किया गया है जिसमें MRIडिजिटल X-Ray तथा अल्ट्रासाउंड की सुविधा 24 घंटे संचालित की जाएंगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Siddaramaiah DK Shivakumar

क्या कर्नाटक कांग्रेस में गहरा रहा असंतोष?

August 1, 2023
IMF gave $2.4 billion to Pakistan

IMF ने पाक को दिए $2.4 बिलियन, भारत ने जताई आपत्ति… आतंकवाद को देगा बढ़ावा?

May 10, 2025
Gautam Adani

हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप में मचाया कोहराम!

January 30, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
  • भगवा जर्सी पर हॉकी इंडिया ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों चुना ये रंग!
  • ‘स्पाइडर मैन’ ने ‘जन नायकन’ समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.