Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

नई कार लेने जा रहे हैं? फाइनेंस कराने से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 24, 2026
in व्यापार
A A
fortuner car
14
SHARES
471
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: नई कार खरीदना खुशी का पल होता है. लेकिन जब यही खरीदारी लोन पर होती है. तो समझदारी और भी जरूरी हो जाती है. छोटी EMI देखकर असली खर्च का अंदाजा नहीं लगता. असली खर्च ब्याज, चार्ज और शर्तों में छिपा होता है. अगर आपने बिना ठीक से समझे फाइनेंस करवा लिया. तो वही कार जो आज खुशी दे रही है. कल परेशानी का सबब बन सकती है. इसलिए सिर्फ कार पसंद करना काफी नहीं है. लोन को लेकर इन बातों को समझना भी जरूरी है. साइन करने से पहले यह पांच बातें जानना आपको गलत फैसले से बचा सकता है.

इंटरेस्ट रेट नहीं पूरे पेमेंट पर नजर रखें

इन्हें भी पढ़े

ATM card

अब अलर्ट रहें ATM यूजर्स, वरना भारी पड़ेगा हर ट्रांजैक्शन

April 2, 2026
Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
india vs sri lanka

संकट के बीच भारत ने श्रीलंका को दिया 38000 मीट्रिक टन पेट्रोल-डीजल

March 29, 2026
Load More

कार फाइनेंस करवाते वक्त ज्यादातर लोग सिर्फ इंटरेस्ट रेट पूछते हैं. जबकि असली चीज होती है फुल पेमेंट. दो अलग अलग लोन में इंटरेस्ट बराबर हो सकता है. लेकिन टेन्योर और चार्ज अलग होने से टोटल पेमेंट में बड़ा फर्क पड़ जाता है. इसलिए यह जरूर पूछें कि टेन्योर में आप कुल कितने रुपये चुकाएंगे. प्रोसेसिंग फीस, फाइल चार्ज, जीएसटी और दूसरे चार्ज EMI में नहीं दिखते. लेकिन कुल लागत बढ़ा देते हैं. यही आंकड़ा आपको बताएगा कि आपकी कार असल में कितनी महंगी पड़ रही है.

डाउन पेमेंट जितनी ज्यादा उतना सस्ता लोन

अक्सर लोग सोचते हैं कम डाउन पेमेंट देकर कार ले लेते हैं. लेकिन इसका मतलब होता है ज्यादा लोन और ज्यादा ब्याज. अगर आप शुरुआत में अच्छी रकम जमा करते हैं. तो आपका प्रिंसिपल अमाउंट कम हो जाएगा और EMI भी काबू में रहेगी. इससे न सिर्फ टोटल इंटरेस्ट घटता है. बल्कि आगे चलकर आर्थिक दबाव भी कम होता है. कोशिश करें कि सिर्फ मिनिमम डाउन पेमेंट पर न रुकें. बल्कि अपनी कैपेबिलिटी के हिसाब से ज्यादा दें. यह फैसला लंबे समय में आपको बड़ा फायदा देगा.

लोन टेन्योर सोच समझकर तय करें

लाॅन्ग टर्म का लोन EMI को छोटा बना देता है. लेकिन टोटल इंटरेस्ट बहुत बढ़ा देता है. वहीं शार्ट टर्म में EMI भारी लग सकती है. पर कार जल्दी आपकी हो जाती है और ब्याज कम देना पड़ता है. इसलिए सिर्फ EMI देखकर टेन्योर तय न करें. अपनी मंथली इनकम बाकी खर्च और सेविंग को ध्यान में रखकर बैलेंस बनाएं. ऐसा प्लान चुनें जिसमें EMI ज्यादा न हो और लोन जरूरत से ज्यादा लंबा भी न खिंचे.

प्री-पेमेंट और फोरक्लोजर शर्तें जरूर पढ़ें

आज आपकी इनकम जैसी है. कल वैसी रहे यह जरूरी नहीं. हो सकता है भविष्य में आपके पास लोन जल्दी चुकाने का मौका आए. ऐसे में अगर बैंक भारी पेनल्टी लगा दे तो आपका फायदा कम हो जाता है. इसलिए लोन लेते समय यह जरूर पूछें कि प्री-पेमेंट या फोरक्लोजर पर कितना चार्ज लगेगा. कुछ बैंक शुरू के सालों में ज्यादा शुल्क लेते हैं.

इंश्योरेंस और एक्स्ट्रा पैकेज में न फंसें

अक्सर शोरूम फाइनेंस के साथ महंगे इंश्योरेंस और एक्सेसरी पैकेज जोड़ देता है. इन्हें EMI में मिलाकर बताया जाता है. जिससे असली कीमत समझ नहीं आती. आपको पूरा हक है कि इंश्योरेंस आप बाहर से लें और अलग अलग कंपनियों से रेट कंपेयर करें. इसके अलावा एक्सटेंडेड वारंटी, मेंटेनेंस पैक और दूसरे ऐड ऑन तभी लें,. जब उनकी सच में जरूरत हो. वरना आप बेवजह अपनी कार को और महंगा बना लेते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UGC

UGC के नए इक्विटी नियमों पर बवाल, जनरल कैटेगरी के छात्रों में असंतोष, सोशल मीडिया से कैंपस तक विरोध !

January 24, 2026
kisaan

कृषि क्षेत्र में उत्पन्न हो रहे हैं रोजगार के नए अवसर

September 27, 2022

आटे  दाल का भाव

August 2, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.