Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

भारत के लिए बांग्लादेश से दस्तक दे रही बड़ी टेंशन!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 25, 2026
in विश्व
A A
india bangladesh
18
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बांग्लादेश में आम चुनाव अब केवल एक महीने दूर हैं। इस बीच खबर है कि खबर है कि अमेरिका अगले महीने होने वाले चुनावों से पहले बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी पार्टी के साथ दोस्ताना संबंध बनाने की कोशिश कर रहा है। इस खबर के बाद भारत के साथ अमेरिकी संबंधों में और तनाव आ सकता है। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना 2024 में बड़े विरोध प्रदर्शनों में सत्ता से हटाए जाने के बाद से निर्वासन में रह रही हैं। खास बात है कि अमेरिका से पहले चीन और पाकिस्तान के भी जमात से करीबी बनाने की खबरें आ चुकी हैं। ऐसे में पड़ोसी देश से भारत के लिए एक के बाद टेंशन दस्तक दे रही है।

अमेरिका बढ़ा रहा जमात से नजदीकी

इन्हें भी पढ़े

Robert E. Hall and Michael Woodford

Nobel Prize : रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला 2026 इकोनॉमिक्स नोबेल पुरस्कार

October 12, 2026
trump-putin

पुतिन को लेकर नरम पड़े ट्रंप के तेवर, जेलेंस्की पर भड़के

October 11, 2026
jio vs starlink

एलन मस्क-मुकेश अंबानी के बीच क्या है विवाद, भारत में स्टारलिंक से किसका फायदा?

October 11, 2026
Russian President Vladimir Putin

आर्कटिक की पिघलती बर्फ से मालामाल होगा रूस या घर पर दस्तक देगा सबसे बड़ा दुश्‍मन?

October 10, 2026
Load More

द वाशिंगटन पोस्ट ने खबर दी है कि अमेरिकी डिप्लोमैट एक समय बैन किए गए कट्टरपंथी ग्रुप के साथ अपनी बातचीत बढ़ाना चाहते हैं। खबर में 1 दिसंबर की एक मीटिंग की ऑडियो रिकॉर्डिंग का हवाला दिया गया है। ढाका में मौजूद एक अमेरिकी डिप्लोमैट ने कुछ बांग्लादेशी पत्रकारों के साथ उस बंद कमरे की मीटिंग में कहा कि देश ‘इस्लामिक’ हो गया है। साथ ही, भविष्यवाणी की कि जमात 12 फरवरी के चुनाव में ‘पहले से कहीं बेहतर प्रदर्शन करेगी’।

वाशिंगटन पोस्ट ने डिप्लोमैट की पहचान गुप्त रखी है। अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि हम चाहते हैं कि वे हमारे दोस्त बनें। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें पत्रकारों से पार्टी के प्रभावशाली छात्र विंग को अधिक एयरटाइम देने का अनुरोध करते हुए सुना जा सकता है। जहां तक इस डर की बात है कि जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश को सख्त इस्लामी कानून के रास्ते पर ले जा सकती है, तो अमेरिकी डिप्लोमैट ने कथित तौर पर कहा कि वाशिंगटन के पास ऐसा दबाव है जिसका वह इस्तेमाल कर सकता है। ये कदम उन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देना है।

चीन-पाकिस्तान भी चल रहे चाल

चीन और पाकिस्तान का झुकाव जमात-ए-इस्लामी की ओर बना हुआ है। इसको लेकर क्षेत्रीय राजनीति में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। चीन और पाकिस्तान दोनों ही इस बात से वाकिफ हैं कि चुनावों में बीएनपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है, जबकि जमात-ए-इस्लामी दूसरे स्थान पर रहकर विपक्ष की भूमिका निभाएगी। इसके बावजूद दोनों देश जमात के साथ लगातार संपर्क और संवाद बनाए हुए हैं।

विदेश मामलों के जानकारों के अनुसार, चीन और पाकिस्तान जमात को भारत के प्रभाव के खिलाफ एक महत्वपूर्ण संतुलनकारी शक्ति के तौर पर देखते हैं। पाकिस्तानी अधिकारी विभिन्न स्तरों पर जमात के नेताओं के संपर्क में हैं। बांग्लादेश में चीन के राजदूत याओ वेन ने जमात-ए-इस्लामी के अमीर शफीकुर रहमान से मुलाकात की थी।

जमात से करीबी भारत के लिए टेंशन क्यों?

ओपिनियन पोल के अनुसार बांग्लादेश में बीएनपी के सत्ता में आने की बात कही जा रही है। ऐसे में सत्ता में न आने के बावजूद जमात की राजनीतिक और सामाजिक प्रासंगिकता बनी रहेगी। जमात पर बांग्लादेश के इतिहास में कई बार प्रतिबंध लग चुका है। इसके बावजूद पार्टी के पास मजबूत कैडर, व्यापक संगठनात्मक ढांचा और कई संस्थानों में प्रभाव है। जमात-ए-इस्लामी की पाकिस्तान से करीबी जगजाहिर है।

दूसरी तरफ, जमात के पास सड़कों पर बड़ी संख्या में लोगों को उतारने की क्षमता भी है, जिसका इस्तेमाल भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है। अमेरिका और चीन के साथ ही पाकिस्तान चुनाव के बाद भी जमात के जरिए विरोध-प्रदर्शन और राजनीतिक अस्थिरता को बढ़ावा देने की रणनीति अपना सकते हैं।

अस्थिर बांग्लादेश भारत के लिए बड़ी चुनौती

भारत के लिए एक अस्थिर बांग्लादेश गंभीर चुनौती बन सकता है, खासकर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा हालात के लिहाज से। इससे घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों का खतरा बढ़ सकता है। इससे सुरक्षा एजेंसियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा। दूसरी तरफ, खुफिया एजेंसियों का मानना है कि जब भी भारत बांग्लादेश में निवेश करेगा या द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश करेगा, तब जमात को अशांति फैलाने के लिए आगे किया जा सकता है। जमात का छात्र संगठनों पर प्रभाव, साथ ही सेना और पुलिस में उसके समर्थकों की मौजूदगी, भारत-विरोधी ताकतों के लिए मददगार साबित हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

नवरात्र में तेजस्वी यादव को मछली खाना पड़ गया महंगा!

April 17, 2024
Economy

दुनिया में महंगाई की चुनौती से जूझती अर्थव्यवस्था

January 9, 2024
Amit Shah

CISF और प्राइवेट एजेंसियां का हाइब्रिड सुरक्षा मॉडल भविष्य की जरूरत : अमित शाह

March 6, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BSNL में क्या कुछ बदलने वाला है? 4G नेटवर्क, 5G की तैयारी और यूजर्स के लिए नए अपडेट
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के तृतीय स्वरूप ‘माँ चंद्रघंटा’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना
  • CEC विवाद के बीच एक्शन में मोदी सरकार, देश में 4 नए राज्यपालों की नियुक्ति

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.