नई दिल्ली: सरकार की आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत पात्र लोगों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है।
सरकार की आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत पात्र लोगों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। यह योजना देशभर के लिस्टेड अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा देती है। इसमें बड़ी बीमारियों और सर्जरी का खर्च शामिल होता है।
अब 70 साल या उससे अधिक उम्र के हर भारतीय नागरिक को इस योजना का लाभ मिल सकता है। इसके लिए इनकम की कोई लिमिट नहीं है। चाहे आपके पास पहले से कोई हेल्थ इंश्योरेंस हो या आप CGHS या ECHS जैसी योजनाओं से जुड़े हों, फिर भी आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास सुविधा भी दी है। अगर परिवार पहले से PM-JAY के तहत कवर है, तो 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को अलग से 5 लाख रुपये का अतिरिक्त कवर मिलेगा। यह अमाउंट परिवार के बाकी सदस्यों के साथ साझा नहीं होगी। इसके लिए अलग आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाया जा सकता है।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आयुष्मान ऐप डाउनलोड करें या आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां आधार आधारित ई-केवाईसी पूरी करें। इसके बाद डिजिटल कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और किसी इनकम प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होती।
इस योजना में अस्पताल में भर्ती से पहले और बाद का खर्च भी शामिल है। दवाइयां, जांच, आईसीयू, ऑपरेशन, मेडिकल इम्प्लांट, खाना और 15 दिन तक की फॉलो-अप देखभाल भी कवर होती है। पात्र लोग जल्द आवेदन कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।







