Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

समझिए क्या है सेक्शन- 301 और भारत पर क्या होंगे इसके प्रभाव?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 12, 2026
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
india-us trade deal
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने बुधवार को एक बड़ा व्यापारिक कदम उठाया है। अमेरिका ने भारत समेत दुनिया की 16 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के खिलाफ एक नई ‘ट्रेड जांच’ शुरू की है। इस जांच का मुख्य आधार ‘अत्यधिक औद्योगिक क्षमता’ बताया जा रहा है। अमेरिकी ट्रेड एक्ट के सेक्शन 301 के तहत ये जांच शुरू की गई है। आइए आपको बताते हैं आखिर क्या है इसमें प्रावधान।

किन देशों को घेरा गया है?

इन्हें भी पढ़े

pm modi

पीएम मोदी ने खुद खरीदा मेट्रो टिकट, CM विजय संग किया सफर

October 11, 2026
pm modi

पीएम मोदी का चेन्नई दौरा, 13,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

October 10, 2026
Rajnath Singh

अपने आस-पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर : राजनाथ सिंह

October 10, 2026
chirag paswan

ट्रेनें रोककर युवाओं को रोक पाओगे? चिराग पासवान के बयान से गरमाई सियासत !

October 9, 2026
Load More

इस सूची में भारत के साथ-साथ दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं। भारत, चीन, यूरोपीय संघ (EU), जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, वियतनाम, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, ताइवान, स्विट्जरलैंड और नॉर्वे है। एक दिलचस्प बात ये है कि अमेरिका का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार ‘कनाडा’ इस सूची से बाहर है।

क्या है सेक्शन 301?

अमेरिकी ‘ट्रेड एक्ट 1974’ की धारा 301, ट्रेड को लेकर अमेरिका के पास उपलब्ध सबसे शक्तिशाली हथियारों में से एक है। यह कानून अमेरिकी सरकार को उन विदेशी व्यापारिक नीतियों की जांच करने का अधिकार देता है जिसे अमेरिका ‘अनुचित’ मानता है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि(USTR) इस दौरान जनता और उद्योग समूहों से सबूत जुटाता है और सुनवाई करता है। अगर जांच में यह साबित हो जाता है कि कोई देश अनुचित व्यापार व्यवहार कर रहा है, तो अमेरिका मनमाने ढंग से टैरिफ बढ़ा सकता है, सेवाओं पर प्रतिबंध लगा सकता है या अन्य व्यापारिक दंड लागू कर सकता है।

भारत को क्यों शामिल किया गया?

अमेरिका ने भारत को इस सूची में शामिल करने के लिए कुछ प्रमुख तर्क दिए हैं, जो लंबे समय से वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच चर्चा का विषय रहे हैं। अमेरिका का आरोप है कि भारत कुछ खास उत्पादों पर बहुत अधिक आयात शुल्क लगाता है, जो अमेरिकी कंपनियों के लिए बाधा है।

भारत के डेटा लोकलाइजेशन नियम और डिजिटल सेवाओं से जुड़े नियम अमेरिकी टेक कंपनियों के लिए चुनौतीपूर्ण माने जाते हैं। भारत में कुछ क्षेत्रों में ‘स्थानीय रूप से सामान खरीदने’ की अनिवार्य शर्तें भी अमेरिका की चिंता का विषय हैं। दवा उद्योग में भारत के प्राइस कंट्रोल के नियम भी अमेरिकी कंपनियों को परेशान करते हैं।

यह जांच इस साल गर्मियों तक नए टैरिफ या व्यापारिक प्रतिबंधों का रास्ता साफ कर सकती है। ट्रंप प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य अपने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना और व्यापार घाटे को कम करना है। यह कदम संकेत देता है कि आने वाले दिनों में अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक संबंधों में कूटनीतिक दबाव बढ़ सकते है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
नदियां

समीक्षा: नदियों पर संवाद बढ़ाने पर ज़ोर देती विश्व बैंक की रिपोर्ट

September 15, 2022
भू-माफिया

हरिद्वार नगर निगम जमीन घोटाला प्रकरण में डीएम, पूर्व नगर आयुक्त, एसडीएम पर गिरी गाज

June 4, 2025
Digital Rupee

घर-घर पहुंचने लगी डिजिटल रुपये की खनक!

February 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • UP के इस जिले में किसानों को मुफ्त मिलेंगे सरसों के 16,500 बीज मिनीकिट!
  • 1 साल तक शांति भंग न करें, CJP नेता अभिजीत, आशुतोष, सौरभ रिहा, कोर्ट की शर्त
  • पुतिन को लेकर नरम पड़े ट्रंप के तेवर, जेलेंस्की पर भड़के

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.