Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

आ गया नया ‘कर साथी’, जो चुटकियों में भरवाएगा आपका ITR

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 12, 2026
in व्यापार
A A
kar saathi
23
SHARES
766
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। टैक्स का नाम सुनते ही आम आदमी के माथे पर सिलवटें पड़ जाना लाजमी है. हर साल रिटर्न भरते समय उलझे हुए नियम, कई तरह के फॉर्म और कंप्लायंस की पेचीदगियां किसी को भी परेशान करने के लिए काफी होती हैं. एक छोटी सी चूक और सीधा इनकम टैक्स का नोटिस घर पहुंच जाता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

टैक्सपेयर्स की इस पुरानी और सबसे बड़ी परेशानी को खत्म करने के लिए आयकर विभाग ने एक बेहद शानदार कदम उठाया है. विभाग ने ‘कर साथी’ (Kar Saathi) नाम का एक अत्याधुनिक एआई (AI) आधारित चैटबॉट लॉन्च किया है. यह डिजिटल टूल सिर्फ आपके सवालों के जवाब ही नहीं देगा, बल्कि आपके टैक्स से जुड़े हर पेचीदा काम को बेहद आसान बना देगा.

इन्हें भी पढ़े

Most Expensive Stock

भारत की घरेलू स्थिति काफी अच्छी, विदेशी निवेशकों के लौटने पर ये शेयर लगाएंगे सबसे तेज दौड़!

October 9, 2026
FD

FD में ₹1 लाख के निवेश पर किस अवधि में मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?

October 8, 2026
interest rates

भारत में ब्याज दरों में बढ़ौतरी का चक्र प्रारम्भ!

October 8, 2026
EPFO

नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?

October 5, 2026
Load More

‘कर साथी’ कैसे करेगा आपका काम आसान?

अक्सर टैक्स भरते समय हमारे मन में कई छोटे-बड़े सवाल उठते हैं, जिनके लिए हमें किसी एक्सपर्ट या सीए (CA) का मुंह ताकना पड़ता है. ‘कर साथी’ इसी निर्भरता को खत्म करने वाला एक स्मार्ट वर्चुअल असिस्टेंट है. इसे आयकर विभाग के नए पोर्टल के साथ सीधे तौर पर इंटिग्रेट कर दिया गया है. आप चाहे रिफंड का स्टेटस जानना चाहते हों, किसी पुराने नोटिस का जवाब देना हो, या रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया समझनी हो, यह डिजिटल हेल्पर आपके हर सवाल का तुरंत और सटीक जवाब देगा. अब टैक्सपेयर्स को अलग-अलग वेब पेजों पर भटकने की कोई जरूरत नहीं है.

मिलेगी स्टेप-बाय-स्टेप गाइडेंस

टैक्स सिस्टम की सबसे बड़ी खामी यह रही है कि इसकी भाषा आम आदमी की समझ से काफी दूर होती है. क्या करना है, किस फॉर्म में करना है और उसकी आखिरी तारीख क्या है, यह समझना एक आम नौकरीपेशा या छोटे कारोबारी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता. ‘कर साथी’ इसी खाई को पाट रहा है. यह चैटबॉट टैक्स के सबसे मुश्किल नियमों को आम बोलचाल की भाषा में समझाता है.

रिटर्न भरने की पूरी प्रक्रिया को यह स्टेप-बाय-स्टेप गाइड करता है, जिससे आपको पता रहता है कि आपका अगला कदम क्या होना चाहिए. इसके पास 2,000 से ज्यादा विषयों पर पहले से तैयार जवाब और गाइडेंस नोट्स मौजूद हैं. इसी एक सिंगल विंडो से ई-फाइलिंग, चालान जमा करने और ई-पेमेंट जैसी अहम सेवाओं तक आसानी से पहुंचा जा सकता है. इसके अलावा, यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है, यानी कस्टमर केयर के खुलने का इंतजार अब बीते दिनों की बात हो गई है.

नल्टी से बचने का ये है फुलप्रूफ तरीका

अक्सर जानकारी के अभाव में लोग गलत फॉर्म चुन लेते हैं या कोई जरूरी जानकारी छूट जाती है, जिससे रिटर्न डिफेक्टिव हो जाता है और भारी भरकम पेनल्टी लग जाती है. ‘कर साथी’ का सबसे बड़ा फायदा यही है कि यह रिटर्न भरते समय होने वाली संभावित गलतियों की तरफ आपका ध्यान पहले ही खींच लेता है. नए टैक्सपेयर्स और छोटे निवेशकों के लिए यह किसी मजबूत ढाल से कम नहीं है. जब फॉर्म भरते समय गलतियां ही नहीं होंगी, तो पेनल्टी और नोटिस का खतरा भी अपने आप खत्म हो जाएगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की होगी ओपन हार्ट सर्जरी 

December 24, 2022
CM Yogi

शहरी नियोजन, आवासीय सुरक्षा, अधोसंरचना विकास एवं डिजिटल प्रबन्धन लागू करना आवश्यक : सीएम योगी

May 3, 2025
CM Dhami

सीएम धामी ने कृषि एवं औद्यानिकी क्षेत्र में आने वाली मुख्य चुनौतियों के लिए रोडमेप बनाने के दिए निर्देश

May 4, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • झण्डेवाला देवी मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी शारदीय नवरात्रि, तैयारी पूर्ण
  • TB के खिलाफ जंग! CM रेखा गुप्ता बोलीं – मैदान में उतरी हेल्थ, यूथ और डिफेंस की त्रिशक्ति
  • स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक… CM योगी बोले- बढ़ें स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश की ओर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.