नई दिल्ली: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के साथ ही आज दिल्लीवालों का एक और सपना पूरा हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 12 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ किया। 210 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के खुलने से अब दिल्ली से देहरादून की दूरी 6.5 घंटे का मात्र ढाई घंटे रह जाएगी। कॉरिडोर का लोकार्पण में पीएम मोदी का अलग अंदाज में देखने को मिले।
उत्तराखंड की खास टोपी में दिखे पीएम मोदी
कॉरिडोर उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की खास टोपी पहने हुए दिखें। पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता -पायजामा पहना हुआ था। जिसके ऊपर उन्होंने नीले कलर की जैकेट और उत्तराखंड की ‘ब्रह्म कमल’ टोपी पहनी थी। पीएम मोदी की वेशभूषा न सिर्फ लोगों को आकर्षित करती है बल्कि राज्य की संस्कृति के प्रति सम्मान और “वोकल फॉर लोकल” का बड़ा संदेश भी देती है।
2017 में लॉन्च हुई थी ब्रह्मकमल टोपी
पीएम मोदी ने आज के कार्यक्रम में हल्के काले कलर की ‘ब्रह्म कमल’ की टोपी पहनी थी। हल्के काले कलर की इस टोपी को और आकर्षित बनाने के लिए दाई से बाई और झुकी पट्टी बनी हुई थी। इस पट्टी में चैक पैटर्न में लाल,पीले,हरे और नीले कलर का इस्तेमाल किया गया है। आपको बताा दें कि इस ब्रह्मकमल टोपी को 2017 में लॉन्च किया गया था। ब्रह्मकमल उत्तराखंड का राज्य पुष्प है और इसे अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह फूल केवल हिमालय की ऊंचाइयों (लगभग 3000-4500 मीटर) पर खिलता है।







