Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

दही-चीनी खाने की परंपरा सेहत के लिए कितनी फायदेमंद!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 4, 2026
in लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य
A A
curd and sugar
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हम जब भी किसी शुभ या मांगलिक कार्य के लिए घर से निकलते हैं तो मां दही-चीनी खिलाकर भेजती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों किया जाता है? इस लेख में घर से बाहर निकलते समय दही-चीनी खाने का कारण और उसके फायदे बता रहे हैं।

दही खाने के फायदे

इन्हें भी पढ़े

blood pressure

बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया

August 10, 2026
Swine flu hits Delhi

दिल्ली में स्वाइन फ्लू की दस्तक! क्या हैं लक्षण, कब और कहां कराएं जांच?

August 7, 2026
दालचीनी, मेथी

सेहत के लिए फायदेमंद है दालचीनी, मेथी और हल्दी का मिश्रण, मिलेंगे ये फायदे

August 6, 2026
smoking cigarettes

सिगरेट छोड़ना चाहते हैं? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, हमेशा के लिए छूट सकती है लत

July 25, 2026
Load More

हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य के लिए घर से निकलने से पहले दही-चीनी खाने को क्यों कहते थे, इसके पीछे वैज्ञानिक कारण छिपा है। दही-चीनी इसलिए खाया जाता है, क्योंकि दही प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया गट हेल्थ यानी आंतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।

दही में थोड़ी मात्रा में चीनी मिलाने से इसका स्वाद बेहतर हो जाता है और इस कॉम्बिनेशन को खाने से तुरंत ऊर्जा मिलती है। लेकिन दही में चीनी ज्यादा मात्रा में न मिलाएं, इससे सेहत को मिलने वाले लाभ कम हो सकते हैं।

दही गट हेल्थ के लिए क्यों अच्छा है?

दही प्राकृतिक रूप से प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं और होते हैं और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। दही खाने से पाचन में सुधार होता है। ये पेट के माइक्रोबायोम के संतुलन को बनाए रखने में सहायक है।

दही के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, पेट फूलना और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। ताजा दही का नियमित सेवन पेट के हेल्दी बैक्टीरिया को रिस्टोर करने में मदद कर सकता है, खासकर बीमारी या एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन के बाद दही का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

दही में चीनी क्यों मिलाते हैं?

कई घरों में भोजन के दौरान दही के साथ चीनी मिलाकर खाते हैं। कई घरों में शुभ और मांगलिक कार्य के लिए घर से निकलते समय दही-चीनी खाने का रिवाज है। दही में चीनी मिलाने पारंपरिक और व्यावहारिक दोनों कारण हैं, जैसे-

स्वाद बढ़ता है- दही हल्का खट्टा होता है। चीनी इसके स्वाद को संतुलित करके इसे अधिक स्वादिष्ट बनाती है।

तुरंत ऊर्जा मिलती है- चीनी तुरंत ग्लूकोज प्रदान करती है, जिससे तुरंत ऊर्जा मिलती है। यही कारण है कि इसे अक्सर महत्वपूर्ण कार्यों से पहले खाया जाता है।

ठंडक का एहसास- ऐसा माना जाता है कि दही और चीनी का मिश्रण शरीर को ठंडक पहुंचाता है, खासकर गर्मी के मौसम में, इसीलिए दही में चीनी मिलाकर इसका सेवन किया जाता है।

क्या दही-चीनी गट हेल्थ के लिए अच्छे हैं?

दही में चीनी मिलाकर खाना गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, लेकिन इस मिश्रण को सीमित मात्रा में खाना चाहिए। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं। दही में थोड़ी मात्रा में चीनी मिलाने से आंत के बैक्टीरिया को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचता। दही में कम मात्रा में चीनी मिलाकर खाने से पाचन तंत्र को आराम मिलता है।

ज्यादा चीनी खाने से क्या होता है ?

दही के साथ ज्यादा चीनी खाने से आंत के बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है। हानिकारक रोगाणुओं की वृद्धि हो सकती है। वजन बढ़ने और ब्लड शुगर लेवल में अचानक वृद्धि का खतरा बढ़ सकता है। अगर दही में जरूरत से ज्यादा चीनी मिलाई जाए, तो यह आंत में हानिकारक बैक्टीरिया को पोषण देकर प्रोबायोटिक्स के फायदों को कम कर सकती है।

दही-चीनी एक साथ खाने से क्या होता है?

अगर दही में सीमित मात्रा में चीनी मिलाकर सेवन किया जाए तो यह झटपट तैयार होने वाला हल्का, पौष्टिक और ताजगी देने वाला नाश्ता बन जाता है। इसके सेवन से पाचन समस्याओं में मदद मिल सकती है। दही-चीनी का सेवन पेट के गुड बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद है। इसे खाने से तुरंत ऊर्जा मिलती है।

दही-चीनी कब हानिकारक होता है?

दही-चीनी को ज्यादा मात्रा में खाने से डाइट में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव हो सकता है। दही में ज्यादा चीनी मिलाने से प्रोबायोटिक्स के लाभ में कमी आ जाती है। दही-चीनी खाना तब ही फायदेमंद है जब इसे सीमित मात्रा में खाया जाए।

जिन लोगों को तुरंत ऊर्जा की जरूरत है या जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या रहती है, उनके लिए दही-चीनी का सेवन फायदेमंद है। लेकिन जिन्हें डायबिटीज है, जो लोग वजन कम करना चाहते हैं या जिन्हें आंतों में असंतुलन की समस्या है उन्हें दही-चीनी के सेवन से बचना चाहिए। ऐसे लोगों सादा दही खाना चाहिए या फिर दही में शहद, गुड़ या फल जैसे विकल्प मिलाकर खाना चाहिए। ये विकल्प मिठास के साथ-साथ अतिरिक्त पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं।

जानें दही खाने का सही तरीका

दही गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे खाने का तरीका मायने रखता है। दही में कभी-कभार थोड़ी मात्रा में चीनी मिलाना ठीक है, लेकिन इसे रोजाना बड़ी मात्रा में खाने की आदत न बनाएं। अगर रोज दही खाते हैं तो उसमें चीनी न मिलाएं। चीनी की बजाय सीमित मात्रा में गुड़, शहद या फ्रूट्स मिलाएं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rural Development Minister

ग्राम्य विकास मंत्री ने आवासविहीन पात्र परिवारों को सूची में सम्मिलित किए जाने का किया अनुरोध

September 16, 2023
Passenger plane crashes in Kazakhstan

कजाकिस्तान में क्रैश हुआ यात्री विमान, 42 लोगों के मारे जाने की आशंका

December 26, 2024

राजनीति में विचारधारा का क्या कोई महत्त्व नहीं

April 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 30 हजार भूमिहीन परिवारों को बिहार सरकार देगी तोहफा, कैंप लगाकर दिया जाएगा प्रमाण पत्र
  • नए प्रस्तावों पर काम शुरू, मजबूत होगी रोड कनेक्टिविटी: सीएम धामी
  • दुश्मनों से निपटने की तैयारी: लाल किले पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.