नई दिल्ली। क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। आज के समय में अधिकांश लोग खरीदारी से लेकर टिकट बुकिंग में Credit Card का इस्तेमाल करते हैं। बैंकों का क्रेडिट कार्ड देने पर जोर भी है। अगर आपका क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी है तो बैंक आसानी से क्रेडिट कार्ड दे देते हैं। कार्ड की लिमिट भी 2 से 5 लाख रुपये तक होती है। ऐसे में अगर क्रेडिट कार्ड खो जाए या चोरी हो जाए तो बड़ा फाइनेंशियल लॉस का खतरा बन जाता है। अगर आप क्रेडिट कार्ड होल्डर हैं तो इससे बचने के लिए कई जानकारी जरूरी है। हम आपको बता रहे हैं कि क्रेडिट कार्ड खोने या चोरी होने पर क्या करें?
क्रेडिट कार्ड तुरंत ब्लॉक करवाएं
पहला और सबसे जरूरी कदम है कि आप अपना क्रेडिट कार्ड तुरंत ब्लॉक करवा लें। आप ऐसा तीन तरीकों से कर सकते हैं:
आपको बिना समय गंवाए, इन तीनों तरीकों में से किसी एक को यूज कर कार्ड ब्लॉक करा लें। इससे आगे होने वाले सभी ट्रांजैक्शन ब्लॉक हो जाएंगे। अगर आपका क्रेडिट कार्ड चोरी हो जाता या खो जाता है, तो आपको अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में FIR (फर्स्ट इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट) दर्ज करानी चाहिए और रिपोर्ट की ओरिजिनल कॉपी अपने पास रखनी चाहिए।
हाल के ट्रांज़ैक्शन ध्यान से देखें
भले ही आपका क्रेडिट कार्ड सफलतापूर्वक ब्लॉक हो गया हो, फिर भी आपको हाल के ट्रांज़ैक्शन, SMS अलर्ट और ईमेल नोटिफिकेशन, साथ ही अपने बैंकिंग ऐप की हिस्ट्री भी देखनी चाहिए। अगर कार्ड चोरी हुआ है, तो आपको यह मान लेना चाहिए कि उसका गलत इस्तेमाल पहले ही हो चुका है या चोर ने उसे इस्तेमाल करने की कोशिश की है। डिटेल्स को ट्रैक करें और किसी भी बात को किस्मत पर न छोड़ें। संभावनाओं को कम करने के लिए, आपने जो आखिरी ट्रांज़ैक्शन किया था, उसे ट्रैक करें और डेटा का मिलान करें।
गलत ट्रांजैक्शन पर कम्प्लेन दर्ज करवाएं
अगर आपको कोई गलत या धोखाधड़ी वाला चार्ज दिखता है, तो तुरंत उस पर कम्प्लेन दर्ज करवाएं। बैंकों की अक्सर ऐसी पॉलिसी होती हैं जिनमें आपकी जिम्मेदारी शून्य या सीमित होती है। ये पॉलिसी तभी फायदेमंद होती हैं जब नुकसान की जानकारी तुरंत दी जाए। खासकर चोरी के मामलों में। अगर कोई शक हो, तो अपने क्रेडिट कार्ड के नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ें और अपने संबंधित कस्टमर सर्विस प्रतिनिधियों से इस समस्या पर बात करें।
अपने डिजिटल अकाउंट सुरक्षित करें
अपने बैंकिंग ऐप, ईमेल और पेमेंट वॉलेट के सभी पासवर्ड और दूसरी गोपनीय जानकारी बदल दें। अपने क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और ट्रांजैक्शन अलर्ट चालू करना न भूलें।







