Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल्ली : एयरफोर्स ऑफिसर बनकर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 8, 2026
in जुर्म, दिल्ली
A A
गिरफ्तार
26
SHARES
877
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफ़ोड़ किया है, जो भारतीय वायु सेना और सेना के वरिष्ठ अधिकारी बनकर व्यापारियों को शिकार बनाता था। यह गिरोह जाली दस्तावेज और फर्जी परचेज आर्डर के जरिए लोगों का भरोसा जीतकर उनसे लाखों की ठगी कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिनके तार दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए हैं।

डीसीपी आदित्य गौतम के मुताबिक एक व्यापारी ने क्राइम ब्रांच में शिकायत कर आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को वायु सेना का अधिकारी बताकर उनसे ”एलुमिनस लैटेराइट” की सप्लाई का आर्डर दिया। ठगों ने विश्वास दिलाने के लिए वायु सेना के नाम पर फर्जी परचेज आर्डर भी भेजा। व्यापारी ने माल डिस्पैच कर दिया, तो ठगों ने उन्हें फोन कर बताया कि वह ”अप्रूव्ड वेंडर” की लिस्ट में नहीं है।

इन्हें भी पढ़े

Indian Railways

दिल्ली में रेलवे के विकास पर खर्च होंगे 2,711 करोड़ रुपये, 13 स्टेशनों का होगा आधुनिक कायाकल्प

November 19, 2026
CM Rekha Gupta

प्रदूषण के खिलाफ सीएम रेखा गुप्ता ने की हाई-लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

November 18, 2026
महिला सुरक्षा

दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर एक्शन प्लान: 19,822 डार्क स्पॉट पर लगेंगे सीसीटीवी

November 17, 2026
PM Modi

50 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर आना आजादी के बाद भारत की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है: पीएम मोदी

November 15, 2026
Load More

लगातार पैसे मांगने पर हुआ शक

वेंडर रजिस्ट्रेशन और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर उनसे 5,06,415 रूपये जमा करवा लिए गए। लगातार पैसों की मांग करने पर पीड़ित को शक हुआ तब उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज एसीपी रमेश लांबा और इंस्पेक्टर कमल कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

अपराध में इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड बुलंदशहर से जारी हुए थे लेकिन इन सिमकार्ड का लोकेशन नूंह में ट्रेस हुआ। इससे साफ हो गया कि यह गिरोह मेवात के सुदूर इलाकों से बैठकर देशभर के व्यापारियों को निशाना बना रहा था। जांच के बाद पुलिस टीम ने सिमकार्ड मुहैया कराने वालों से लेकर बिचौलिये के रूप में काम करने वाले चार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम मनीष, बुलंदशहर, कौशल, अलीगढ़, आमिर उर्फ बुरहान, नूंह और रिजवान अहमद, नूंह है। इनमें मनीष, अपने नाम पर फर्जी सिमकार्ड लेकर गिरोह के सरगना को भेज देता था। कौशल, फर्जी सिमकार्ड की व्यवस्था करता था। आमिर, सिमकार्ड और बैंक खाते ठगों तक पहुंचाने का काम करता था और रिजवान अहमद गिरोह का मुख्य सदस्य (पुराना आपराधिक रिकार्ड) है। इसपर पहले भी पलवल में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।

सरकारी लेटरहेड और स्टैम्प का करते थे उपयोग

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे सुव्यवस्थित तरीके से काम करते थे। मनीष और कौशल, युवाओं से 1,500 में सिमकार्ड और 6,000 में बैंक खाते खरीदते थे। इन सिमकार्ड्स का इस्तेमाल कर मेवात के ठग व्यापारियों को फोन करते थे और खुद को आर्मी या एयरफोर्स का बड़ा अफसर बताते थे। वे हूबहू असली दिखने वाले सरकारी लेटरहेड और स्टैम्प का उपयोग कर फर्जी परचेज आर्डर भेजते थे, जिससे कोई भी आसानी से झांसे में आ जाए।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी है। कोर्ट से फरार आरोपितों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी करवा लिए गए हैं। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह के सभी सदस्यों के पकड़े जाने से मेवात क्षेत्र में चल रहे कई साइबर अपराधों के मामलों का पता लग सकता है।

इस मामले को लेकर पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि वे किसी भी सरकारी संस्थान का आर्डर मिलने पर उसकी आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से पुष्टि जरूर करें और किसी भी अनजान खाते में ”रजिस्ट्रेशन” के नाम पर पैसा न भेजें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
rachita juyal

IPS पद से रचिता जुयाल का इस्तीफा, नए सपनों के साथ होगी नई शुरुआत?

June 3, 2025
Air Force india

वायुसेना में ‘हथियार प्रणाली शाखा’ की क्या है जरूरत, यह कैसे करेगी काम?

October 8, 2022
Opposition

नतीजों के बाद कांग्रेस ने ‘इंडिया’ की बैठक बुलाई

December 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BS-4 गाड़ियों को हर 6 महीने में कराना होगा PUC टेस्ट, BS-6 गाड़ियों के लिए भी सरकार ने बदले नियम!
  • लगातार 8वें दिन धराशायी हुआ सोना, हो गया ₹12,400 सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
  • भारत में तेल बेचने की रेस: टॉप पर रूस, UAE को पछाड़कर ये देश बना नंबर-2

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.