Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

क्या अब वर्क फ्रॉम होम से होगा सारा काम? पीएम मोदी की सलाह के बाद फिर हो रही चर्चा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 11, 2026
in राष्ट्रीय
A A
PM Modi
25
SHARES
821
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार बढ़ती ग्लोबल समस्याओं को देखते हुए कंपनियों से बड़ी अपील की है. लेकिन उनकी अपील से कई सवाल खड़े होते हैं कि आखिर वह कंपनियों से वर्क फ्रॉम होम की अपील कर क्यों रहे हैं? उन्होंने कहा कि वर्क फ्रॉम होम के जरिए करोड़ों रुपये का पेट्रोल-डीजल बचा सकते हैं.

यही सबसे कारण है कि एक बार फिर वर्क फ्रॉम होम की चर्चा होने लगी है. दरअसल, वर्क फ्रॉम होम कर्मचारियों की पर्सनल लाइफ के साथ साथ बचत के लिहाज से भी एक अच्छा मॉडल बनता जा रहा है. इतना ही नहीं, इससे न केवल प्रदूषण कम होगा बल्कि कच्चे तेल के आयात पर होने वाले खर्च में भी कटौती होगी.  लेकिन क्या आपने जानते हैं कि इसके केवल फायदे ही नहीं, बल्कि कई नुकसान भी हो सकते हैं.

इन्हें भी पढ़े

vande bharat

नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक

October 8, 2026
नितिन नवीन

नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

October 8, 2026
Internet

भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट, 268 रुपये से 8 रुपये प्रति जीबी हुआ डेटा

October 8, 2026
interest rates

भारत में ब्याज दरों में बढ़ौतरी का चक्र प्रारम्भ!

October 8, 2026
Load More

हकीकत ये है कि आज के दौर में वर्क फ्रॉम होम करना जितना आसान दिखता है, वाकई में है नहीं. वहीं, दूसरी तरफ ‘रिमोट वर्क’ और ‘वर्क फ्रॉम होम’ के बीच टेक्नोलॉजी उलझनें, साइबर स्कैमर्स का खतरा भी बढ़ रहा है. लेकिन, पीएम मोदी का वर्क फ्रॉम होम वाला सुझाव आपके काम करने के अंदाज और देश की अर्थव्यवस्था में सहयोग कर सकता है. इससे पहले भी देश में वर्क फ्रॉम होम का ट्रेंड लोकप्रिय हो चुका है. कोविड-19 महामारी के समय इसका कल्चर काफी आम हो गया था.

कोविड-19 के दौरान शुरू हुआ था ट्रेंड

दरअसल, कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार डिजिटल वर्किंग, ऑनलाइन मीटिंग और टेक्नोलॉजी आधारित कामकाज को बढ़ावा देने की बात कही थी. उस समय लॉकडाउन और स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए देशभर की कंपनियों ने बड़े स्तर पर वर्क फ्रॉम होम मॉडल अपनाया था, लेकिन वर्तमान की स्थिति को देखते हुए अब पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, ट्रैफिक और प्रदूषण जैसी समस्याओं के कारण यह मॉडल फिर बहस का विषय बन गया है. वैसे तो भारत में  आईटी सेक्टर में इस मॉडल का यूज पहले भी होता था लेकिन इसका असली विस्तार साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान हुआ. लॉकडाउन लगने के बाद लाखों कर्मचारियों ने घर से काम करना शुरू किया.

अब क्यों फिर पड़ रही है इसकी जरूरत?

बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतें

बड़े शहरों में रोज ऑफिस आने-जाने पर कर्मचारियों का बड़ा खर्च होता है. ग्लोबल सिचुएशन की वजह से लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है जिसके कारण मध्यम वर्ग की जेब पर दबाव बढ़ गया है. ऐसे में घर से काम करना कर्मचारियों के लिए आर्थिक राहत माना जा रहा है.

ट्रैफिक और प्रदूषण

दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में लोग रोज कई घंटे ट्रैफिक में बिताते हैं. इससे समय और ऊर्जा दोनों की बर्बादी होती है. वर्क फ्रॉम होम को ट्रैफिक और प्रदूषण कम करने के समाधान के रूप में भी देखा जा रहा है.

ग्लोबल आर्थिक दबाव

दुनिया भर में कंपनियां खर्च कम करने की कोशिश कर रही हैं. ऑफिस स्पेस, बिजली, ट्रांसपोर्ट और अन्य खर्चों में कटौती के लिए कई कंपनियां हाइब्रिड मॉडल पर जोर दे रही हैं.

वर्क फ्रॉम होम के फायदे और नुकसान

घर से काम करने के जितने फायदे हैं उतने नुकसान भी हैं. कई बार जरूरी काम के दौरान कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है जो आपको काम करने में रुकावट बन सकती है.

वर्क फ्रॉम होम के फायदे-

समय की बचत: रोज घंटों का सफर तय करके ऑफिस पहुंचना या ट्रैफिक में फंसने की परेशानी खत्म हो जाएगी.

आर्थिक बचत:  पेट्रोल, बाहर का खाना और फॉर्मल कपड़ों पर होने वाले खर्च में भी बचत होगी.

आरामदायक माहौल: आप अपने हिसाब से अपना वर्क स्टेशन सेटअप कर सकते हैं.

वर्क फ्रॉम होम के नुकसान-

अकेलापन: ऑफिस की मीटिंग और आमने सामने बातचीत की कमी. कई बार कुछ काम ऐसे होते हैं जो ऑफिस से ही करना होता है.

वर्क-लाइफ बैलेंस का बिगड़ना: कई बार घर पर रहने के कारण काम के घंटे बढ़ जाते हैं. आपसे उम्मीद की जाती है कि आप घर पर हैं और पूरा समय काम को दे सकते हैं.

साइबर स्कैम: पिछले कुछ सालों में वर्क फ्रॉम होम वाली नौकरी में  इजाफा हुआ है जिसके बाद स्कैमर्स एक्टिव हो गए हैं. ऐसे में घर से काम करने पर कुछ बातों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है. अगर आपको किसी कंपनी से नौकरी के लिए कॉल आता है, तो नौकरी देने के नाम पर सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं मांगते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ram temple

राम मंदिर चढ़ावा मामले में एसआईटी ने सरकार को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट, अंतिम रिपोर्ट एक सप्ताह में आने की संभावना

June 23, 2026
Karnataka election

एकतरफा नहीं होगा कर्नाटक का चुनाव

April 22, 2023
Raghuram Rahul

राहुल के सवाल पर रघुराम ने बोले- पूंजीवाद के खिलाफ नहीं हो सकते, लेकिन…

December 15, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक
  • पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति
  • नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.