नई दिल्ली। संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ के दिल्ली प्रीमियर में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म Rashtriya Swayamsevak Sangh के 100 सालों के सफर, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक योगदान को दमदार तरीके से प्रस्तुत करती है।
अपने आधिकारिक X अकाउंट पर रेखा गुप्ता ने लिखा कि उन्हें फिल्म की स्टार कास्ट और टीम के साथ यह विशेष फिल्म देखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि फिल्म संघ के ‘सेवा, संस्कार, संगठन और राष्ट्र समर्पण’ के सफर को दर्शाती है और देश के सामाजिक व वैचारिक जीवन से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाती है।
उन्होंने निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग, अभिनेता संजय दत्त, अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती और समीरा रेड्डी समेत पूरी टीम को बधाई दी है।
आखिरी सवाल का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वरंग ने किया है। इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं, जबकि निर्माण निखिल नंदा और संजय दत्त ने किया है। फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।







